शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

 

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 08 अगस्त 2024

मेष:
मातृ पक्ष से कोई उपहार मिलने की संभावना है। परिवार संबंधी किसी समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह को आत्मसात करना आपके भाग्य को प्रबल करेगा। ज्यादा सहनशीलता रखना भी उचित नहीं है। विरोधी आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, परंतु यह आपके ऊपर निर्भर करता है, कि उन पर कैसे विजय हासिल करना है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास ना आने दें। कारोबारी गतिविधियों में स्टाफ संबंधी कुछ परेशानियां रहेंगी। नए काम की शुरुआत अभी न करें। अनजान लोगों से पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। दोस्तों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी पारिवारिक प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ रहेंगे। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तनाव की वजह से समस्या बढ़ सकती है।

 

वृष:
परिवार से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। संपर्कों के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलने वाली है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान जरूरी है। इससे घर का माहौल उचित बना रहेगा। आज पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इसलिए अत्यधिक क्रोध करने से बचें तथा व्यर्थ की गतिविधियों से खुद को दूर ही रखना बेहतर है। बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं, हालांकि मेहनत और सूझबूझ से काम सामान्य हो जाएंगे। बिजनेस में तनाव लेने से सेहत पर असर पड़ सकता है। बेहतर होगा, क्षमता के हिसाब से काम करें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। इस समय परंपरागत इलाज ज्यादा उचित रहेगा।

 

मिथुन:
घर की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। अगर इस समय व्यक्तिगत संबंधी निर्णय लेने जा रहे हैं, तो देर ना करें। आपके कार्य नियत समय पर बन जाएंगे। व्यर्थ की आवाजाही और दोस्ती से नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही ध्यान दें। आपका शंकालु स्वभाव आपके घर परिवार के लिए चिंता का कारण बन सकता है। संतान के ऊपर अधिक रोक-टोक ना करें। कार्यस्थल पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपकी लापरवाही की वजह से आपका कोई कर्मचारी ही आपकी कार्यप्रणाली का फायदा उठा सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक से डील करते समय अपनी मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं को आहत ना होने दें। कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है। लापरवाही ना बरतें तथा नियमित दवाइयां लें।

 

कर्क:
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी तथा दैनिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित भी हो जाएंगी। बच्चों को अपना सानिध्य देने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह अपने भविष्य को लेकर भी सजग रहेंगे। दोपहर बाद बनते कार्यों में बाधाएं भी आने की आशंका है। अनजान लोगों से संपर्क ना रखें तथा अपनी बातों को सार्वजनिक ना करें। बच्चों की किसी गतिविधि को लेकर मन में कुछ चिंता रह सकती है, परंतु यह समय शांति से व्यवस्थित करने का है। आर्थिक मामलों में परिवार की सलाह फायदेमंद रहेगी। किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत अमल करें। शेयर्स और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम कम रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का एक साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता रहेगी। नियमित व्यायाम और उचित खानपान आपकी मानसिक और शारीरिक उर्जा बनाए रखेंगे और स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा।

 

सिंह:
रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए बाहरी गतिविधियों मे रुचि लेंगे। इससे सामाजिक संस्थाओं में भी आपकी विशेष पहचान बनेगी। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसका तकाजा करने का अनुकूल समय है। सतर्क रहें और बिना कारण जाने किसी पर भी विश्वास ना करें। किसी भी प्रकार की अनिर्णय की स्थिति में परिवार के अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा। धैर्य और संयम रखना भी जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियां तय समय पर पूरी हो जाएंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में तेजी आएगी। टैक्स और लोन संबंधी मामले तुरंत निपटाने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी में परिस्थितियों के कारण काम ज्यादा रहेगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाकात से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। अत्यधिक तनाव और चिंता की वजह से आपका पाचन सिस्टम प्रभावित हो सकता है। ज्यादा तनाव ना लें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

कन्या:
मेहनत और दृढ़ निश्चय रखने की जरूरत है। आप अपने दम पर ही कई कार्य संपन्न कर लेंगे। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ परिवार संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहने से संतुष्टि रहेगी। कोई सुखद समाचार भी मिलेगा। समय का प्रबंधन व्यवस्थित रखें। कुछ समय सामाजिक तथा सोसाइटी की गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेंगी। साथ ही पूरी मेहनत से अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में भी काम की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में सभी का एक दूसरे के प्रति सामंजस्य बना रहेगा। जिससे परिवार तथा आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अत्यधिक मेहनत और तनाव की वजह से सिर में भारीपन और थकान रह सकती है। सकारात्मक रहें।

 

तुला:
आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आज के दिन लिया गया कोई भी निर्णय आने वाले समय में लाभदायक साबित होने वाला है। अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी मसला चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। किसी धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय व्यतीत होगा। रिश्तेदारी से जुड़े मामलों मैं कुछ दिक्कतें रहेंगी। घर पर मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। इसलिए व्यवस्थित कार्य प्रणाली रखें। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह का समझौता ना करें। इस समय व्यवसाय में कुछ बेहतरीन उपलब्धियां मिलने वाली हैं। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। चुनौतियों के बीच आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल भी रहेंगे। नौकरी में टारगेट पूरा होने से तरक्की भी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण आरामदायक रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी। मौसम के बदलाव की वजह से इन्फेक्शन जैसे खांसी, जुकाम रह सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।

 

वृश्चिक:
लोगों के साथ मुलाकात के अवसर मिलेंगे तथा सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता भी बनी रहेगी। पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। आपको नई उपलब्धियां मिलने वाली हैं। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेल मिलाप रखने पर आपकी भी मान-हानि संभव है। वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में भी अवश्य लचीलापन लाएं। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। सहयोगियों तथा स्टाफ का अभी उचित सहयोग बना रहेगा। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। टैक्स लोन जैसे मामलों को स्थगित रखें। क्योंकि कुछ उलझनें पैदा हो सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के आपसी सामंजस्य से घर का माहौल और अधिक खुशनुमा हो जाएगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर न होने दें। किसी भी तरह की शारीरिक समस्या को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है।

 

धनु:
दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। आप प्रफुल्लित और सुकून महसूस करेंगे और तनावमुक्त होकर अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार संबंधी चल रही किसी समस्या का भी हल मिल सकता है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही उलझें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय ना व्यतीत करके अपने काम पर ध्यान दें। साथ ही अनावश्यक खर्चों पर भी काबू पाएं और अपने बजट का ध्यान रखना आपको आर्थिक परेशानियों से बचाएगा। कार्यस्थल पर बहुत व्यस्तता का माहौल रहेगा। आपके उचित सामंजस्य से कर्मचारियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आपसी संबंधों में सुधार होगा। नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। कुछ समय परिवार तथा बच्चों के लिए निकालना घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दुबारा उठ सकती है। दवाइयों के साथ-साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें।

 

मकर:
समय अनुकूल रहेगा। गंभीरता और मेहनत से अपने कामों पर ध्यान दें। मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी काम व्यवस्थित हो जाएंगे। कोई भी विवादित मामला समय रहते सुलझ भी जाएगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने दिल दिमाग पर नियंत्रण रखें और लोगों की चिंता करने की बजाय खुद पर ध्यान दें। अपनी क्षमता से अधिक उधार लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। इस समय संतान को भी उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करते समय अपनी कार्य कुशलता पर विश्वास रखें। मन मुताबिक बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। दस्तावेज संभालकर रखें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना ना भूलें। प्रेम संबंधों की वजह से अपने करियर के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करें। ज्यादा भागा-दौड़ी की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। लापरवाही ना बरतें। व्यायाम तथा इलाज दोनों पर ध्यान दें।

 

कुंभ:
कोई भी निर्णय लेने में उचित सोच-विचार और सावधानी रखने से बहुत ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह भी सहायक रहेगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। कुछ ना कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। अगर लोन अथवा कर्जा लेने की स्थिति बन रही है, तो अपनी सामर्थ्य का जरूर ध्यान रखें। बड़ते खर्चे परेशान करेंगे। वाहन लेने की जल्दबाजी ना करें। कार्य क्षेत्र में संतुलित और अनुशासित वातावरण रखें। इससे सहयोगी तथा कर्मचारी लोग पूरी एनर्जी से काम के प्रति अपना ध्यान दे पाएंगे। संगीत, साहित्य और कला संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी से संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। खांसी, जुखाम तथा गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। अपना उचित इलाज अवश्य लें।

 

मीन:
मित्रों तथा सहयोगियों के साथ किसी विशेष प्रयोजन को लेकर योजनाएं बनेंगी। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी काम की अधिकता रहेगी। आप पूरे मन और ऊर्जा से उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। वरना आपका बजट गड़बड़ा सकता है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति फोकस रहें। सोशल मीडिया तथा व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। व्यवसाय में आपको कुछ फायदेमंद एग्रीमेंट हासिल होंगे। पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी से करें। लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रह सकती है। परंतु संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात संभव है। गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। असंतुलित खान-पान से परहेज करें।

Parvatanchal