शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: रविवार, 28 जुलाई 2024

मेषः
अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए उचित समय है। इसलिए समय का ध्यान रखें, अपने कार्यों को गति दें। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों को हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामलों को लेकर रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इसलिए लेनदेन संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें और समय अनुसार कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाएं। व्यवसाय से संबंधित कार्यों के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। अत्यधिक प्रयास करने पर भी अनुकूल परिणाम न मिलने से मन विचलित रह सकता है। सरकारी सेवारत लोगों पर अत्यधिक कार्यभार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को शांति से निपटाएं, क्योंकि वाद-विवाद से माहौल और बिगड़ेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। तनाव और चिंता की वजह से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। थकान और आलस जैसी स्थिति हावी होगी।

 

वृषः
अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई खास मसला हल होने की उचित संभावना है। हालांकि कुछ व्यवधान आने से ऐसा लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है, लेकिन सकारात्मक बने रहें। जल्दी ही परिस्थितियों में सुधार भी आएगा। मित्रों या किसी संबंधी के साथ व्यक्तिगत कारणों को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ मेलभाव रखें, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे लोग कार्यों को मन लगाकर भी करेंगे। कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ और समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में वाद-विवाद की स्थिति रहेगी। थोड़ी सी सूझबूझ से काम लें, जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और उचित खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।

 

मिथुनः
फाइनेंस संबंधी बाधित कार्य दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को भी क्रियान्वित करने का समय है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। सामाजिक स्थल पर आपकी छवि उत्तम रहेगी।
कुछ लोग आपकी कामयाबी की वजह से जलन की भावना रख सकते हैं। निवेश संबंधी कार्य में किसी की बातों में न आकर पूरी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। अपने स्वभाव में धैर्य और सहजता बनाए रखें। नए व्यवसायिक अनुबंध विकसित होंगे, लेकिन वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरी पेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है, उच्च अधिकारियों के साथ किसी वाद-विवाद में न पड़े। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा, लेकिन गलत प्रेम संबंध आपके परिवार की खुशियों को ग्रहण लगा सकते हैं। इस समय अपने स्वास्थ्य के लिए विशेष जागरूक रहना होगा। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी।

 

कर्कः
आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन लोगों की परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। कोई उपलब्धि हासिल होने के पश्चात यही लोग आपकी सराहना भी करेंगे। युवाओं को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। विरोधियों द्वारा फैलाई गई अफवाहों की वजह से आपकी मन स्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। लेकिन आत्मचिंतन करने से हल भी मिलेंगे। विद्यार्थी लोग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रहें। व्यवसाय में लोन अथवा टैक्स से संबंधित समस्या दूर होगी। स्त्री वर्ग से संबंधित व्यवसाय में आज बेहतरीन फायदा होने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। अधिकारियों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। घर में खुशनुमा और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत होगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हो सकती है। इस वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।

 

सिंहः
बाधित कार्यों में सुधार आएगा और कार्य बनने शुरू हो जाएंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई से संबंधित समस्याओं का हल मिलेगा और एकाग्रता से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। थोड़ी सूझबूझ और समझदारी से कार्य करने की जरूरत है। नकारात्मक परिस्थिति की वजह से अपना मनोबल कमजोर न करें और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपके कार्यों में कमियां निकालना जारी रहेगा। कुछ कारोबारी परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से लेन-देन करते समय सावधानी अवश्य बरतें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल अव्यवस्थित रहेगा। समय रहते इन्हें सुलझा लें, अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। शारीरिक कमजोरी और जोड़ों में दर्द की समस्या रह सकती है। एक्सरसाइज, योगा को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

 

कन्याः
कोई विशेष काम होने वाला है। आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने में आपका पूरा ध्यान लगा रहेगा। सगे-संबंधियों का आपकी इन योजनाओं में भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक संस्थान में जाने का अवसर मिलेगा। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। दूसरों पर विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। ध्यान रखें कि नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। अत्यधिक मेहनत करनी होगी। पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अपने ऑफिशियल कागजातों को बहुत अधिक संभाल कर रखें। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक संबंध रहेंगे और घर का वातावरण भी अनुशासित बना रहेगा। खान-पान के लिए लापरवाही न करें और ज्यादा तनाव लेने से परहेज रखें। माइग्रेन, सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

 

तुलाः
किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम समय बना हुआ है। सिर्फ प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को पूरा करने की जरूरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का समाधान मिलेगा। किसी संबंधी के यहां जाने का प्रोग्राम बन सकता है। वक्त के अनुसार खुद में बदलाव लाना जरूरी है। आपका अनुशासित व्यवहार पारिवारिक जनों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कभी-कभी संतान की कोई जिद भी परेशानी का कारण बनेगी। व्यापारिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी, लेकिन फिर भी मेहनत और प्रयास से करियर से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा। नौकरी पेशा लोगों को काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप न होने दें। वर्ना आपसी संबंधों में तनाव हो सकता है। सामाजिक मान-हानि की भी आशंका है। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा भागा-दौड़ी की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।

 

वृश्चिकः
इस वक्त बहुत अधिक कार्यभार और जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन आप अपने दृढ़ निश्चय से अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। अपने सपने साकार करने का समय है। जमकर मेहनत करें। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में ध्यान रहेगा। गुस्से और जिद की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। संबंधों को संभालकर रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है। इस समय कानूनी विवाद में न पड़ें। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी कार्य में ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था की देखरेख और कार्य अपनी उपस्थिति में ही करवाएं, क्योंकि किसी कर्मचारी की लापरवाही अथवा नकारात्मक गतिविधि से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव संबंधित अवसर मिल सकते हैं। परिवार जनों के सहयोग से घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। ज्यादा चिंता की वजह से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता महसूस करेंगे। कुछ समय आत्म मनन और मेडिटेशन में लगाएं।

 

धनुः
अगर आप किसी विशेष योजना को लेकर प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। व्यवहार में सौम्यता और सहजता बनाए रखें। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें, क्योंकि इसकी वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। घर के वरिष्ठ और बुजुर्ग सदस्य के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति यथावत रहेगी। फिलहाल ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसलिए कोई नया काम करने की बजाय वर्तमान गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं। दूरदराज के पार्टियों से संपर्क बनेंगे। घर में खुशहाली रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। गलत प्रेम संबंधों से दूर रहें। तले-भुने और मसालेदार भोजन के सेवन से बदहजमी और गैस की दिक्कत परेशान करेगी।

 

मकरः
मकर राशि के लोग कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका फैसला बिल्कुल सही है। अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई कार्य बेहतर तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। अपने व्यवहार को संयमित रखें और दूसरों के मामले में दखलअंदाजी न करें। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है, मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना होगा। वर्तमान व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। खानपान से जुड़े कारोबार में फायदेमंद स्थिति रहेगी। युवाओं को किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना होगा। अपने ऑफिशियल कार्यों को नियत समय पर पूरा कर लें। घर परिवार को प्राथमिकता पर रखना आपसी मधुरता बढ़ाएगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें, लापरवाही न बरतें।

 

कुंभः
आज की ग्रह स्थिति आपको कुछ खास संकेत देने वाली है। अपनी वित्तीय योजनाओं पर ज्यादा ध्यान दें। लोन लेने की योजना है तो चिंता न करें। जिस कार्य के लिए आप लोन ले रहे हैं, वह लाभदायक साबित होगा। आपके इगो और गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें। बच्चों की समस्याओं को समझें और मित्रवत व्यवहार से सुलझाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अभी किसी भी तरह का परिवर्तन करने के लिए और अधिक चिंतन करने की जरूरत है। मेहनत ज्यादा और कम परिणाम जैसी स्थिति बनी हुई है। सरकारी दफ्तरों में कुछ तनाव का माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। इस समय एक्सरसाइज और योगा पर समय व्यतीत करें।

 

मीनः
बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। सही समय पर सही निर्णय लेना आपके लिए संभव होगा। अपनी कोई गोपनीय बात को उजागर न करें, क्योंकि कोई आपकी बातों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। कुछ समय परिवारजनों और बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए जरूर निकालें। कारोबारी गतिविधियों में आपको अपनी मेहनत और परिश्रम के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। ऑफिस में अपने काम को बहुत संजीदगी से करें। विवाहित संबंध में उचित तालमेल रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। अपने अंदर ऊर्जा और आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें।

Parvatanchal