शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन

मेष:
पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। कोई फंसा हुआ पैसा भी हासिल करने के लिए समय उचित है। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाती है। इसलिए अपने विचारों में लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग व्यर्थ के गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें। आज किसी भी तरह की आवाजाही करना मुश्किल में डाल देगा। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से कामों को अंजाम दें। ऑफिशियल फाइलें और पेपर पूरी तरह से कंप्लीट रखें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं। गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी फीलिंग रहेगी। लापरवाही ना बरतें, और उचित इलाज करें।
वृष:
घर में कोई धार्मिक गतिविधि होने से सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। किसी बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। लोगों से मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें क्योंकि इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय में निवेश करने की योजना है, तो तुरंत उस पर काम करें। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगी। अपने कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने से उनका कार्यों के प्रति उचित समर्पण बना रहेगा। किसी भी परेशानी में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। इस समय अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
मिथुन:
आज किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें, आपको कोई विशेष सूचना मिल सकती हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद करके आपको खुशी।मिलेगी। घर की व्यवस्था को भी उचित बनाए रखने में आपके प्रयास कामयाब रहेंगे। समय का उचित प्रबंधन करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। वार्तालाप करते समय ऐसे शब्दों का प्रयोग ना करें, कि जिससे बाद में पछताना पड़े। शेयर्स, तेजी-मंदी आदि जैसे रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। कारोबार में अपने सोर्स मजबूत करें। बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। ऑफिस में अपने बॉस तथा उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें। इस वजह से आपको कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ परिवार जनों का सहयोग बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। बीती हुई पुरानी बातें हावी होने से आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
कर्क:
दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे। इस समय अपने राजनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें। उनसे कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। विवादित मामलों को बढ़ाने की बजाय सुलझाने की कोशिश करें, अन्यथा इससे तनाव और संबंध खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। जल्दी सफलता पाने की कामना से किसी अनुचित कार्य में भी रुचि ना लें। इस समय संयम रखना बहुत जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी कामों पर गंभीरता से ध्यान दें। जनसंपर्कों का दायरा बढ़ाने से ऑर्डर मिल सकते हैं। मशीनरी कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय इस समय लाभ की स्थिति में रहेंगे। उत्पादन और क्वालिटी को और बेहतर बनाएं। पति-पत्नी के उत्तम संबंध बने रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक उत्सव संबंधी आयोजन में सम्मिलित होने का भी मौका मिलेगा। समय-समय पर उचित आराम भी लेना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से सिर दर्द और तनाव रहेगा। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।
सिंह:
आज समस्या का निदान मिल सकता है। कुछ समय अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में व्यतीत करने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा मुश्किल समय को भी आप सहज तरीके से अनुकूल बना लेंगे। समस्याओं का समाधान ढूंढें तथा छोटी-छोटी बातों को दिल में लगाने के बजाय नजरअंदाज कर दे। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किसी कार्य में बहुत अधिक समय देना पड़ सकता है। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी से अपनी कार्यप्रणाली शेयर ना करें और ना ही किसी पर विश्वास करें। ऑफिस से संबंधित कार्यों में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें। वैवाहिक संबंध खुशनुमा और प्रेम पूर्ण रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य साथ नहीं देगा। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम की भी जरूरत है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ थकान रहेगी।
कन्या:
युवा वर्ग को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। अधूरे पड़े हुए या अटके हुए काम बन जाएंगे, जिससे व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए आपको समय मिल जाएगा। भावुकता के बजाय प्रैक्टिकल होना जरूरी है। किसी के द्वारा की गई कोई नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती है। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। कुछ दिक्कतें और चुनौतियां रह सकती हैं। कोई भी व्यवसाय संबंधी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
तुला:
नजदीकी संबंधियों के आगमन से घर में सुखद माहौल बनेगा। जिससे आपका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहें। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान अथवा मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है। योजनाओं को क्रियान्वित करते समय जल्दबाजी ना करें। अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा करने के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। व्यवसाय में मन मुताबिक तरीके से कार्य नहीं हो पाएंगे, परंतु फिर भी आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल हो ही जाएंगे। कोई बेहतर ऑर्डर भी मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है। पति-पत्नी के प्रयासों से घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों को विवाह में परिणित होने के योग बने हुए हैं। कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
वृश्चिक:
किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी योजना तथा रूपरेखा बनाएं, उसके पश्चात कार्य शुरू करें। इससे बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य में सफलता निश्चित है। जनसंपर्क बढ़ाने में अधिक ध्यान दें। दूसरों से कोई भी उम्मीद ना रखकर अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। ध्यान रखें कि कुछ लोग आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय भी रहेंगे। इसलिए किसी के बहकावे में ना आएं। लेन-देन के मामलों को आज स्थगित कर दें। व्यवसाय में हर काम में पक्के बिल द्वारा ही लेनदेन करें, क्योंकि किसी से धोखा मिलने की आशंका है। पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्य में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस में किसी क्लाइंट के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। किसी मित्र से मुलाकात होगी और मन प्रफुल्लित रहेगा। ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव व कमजोरी रह सकती है। उचित आराम और आहार लेना भी जरूरी है।
धनु:
धनु राशि के लोगों के लिए बेहतरीन स्थिति बनी हुई है। आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं उपजेंगी। जो घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होंगी। विदेश जाने के लिए इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिलेगी। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन करना भी जरूरी है। गुस्से और अहम से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। व्यवसाय में कड़ी मेहनत करने का समय है। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगा। इसलिए उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और खुशनुमा माहौल रहेगा। मित्रों के साथ कोई गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें।
मकर:
आप अपने व्यावहारिक दृष्टिकोण द्वारा कोई भी निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आज परिवार के साथ आराम और मनोरंजन में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों की भी योजना बनेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय लापरवाही की वजह से कुछ गड़बड़ हो सकती है। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान भी दे सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही से बचें। व्यावसायिक मामलों में कुछ रुकावटें आने के बाद ही कार्य बनेंगे। कार्यस्थल पर निगरानी रखना भी जरूरी है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का लक्ष्य पूरा होने से तनाव दूर होगा। पारिवारिक व्यवस्था सुकून दायक रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी उचित प्रस्ताव भी आ सकता है। एसिडिटी और गैस की वजह से छाती में जलन और दर्द की शिकायत रह सकती है। हल्का और सुपाच्य पान पान लें।
कुंभ:
भावनाओं की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें, तो ज्यादा सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं की शॉपिंग करने में खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार वालों की खुशी के आगे खर्चों को तवज्जो नहीं देंगे। कोई विपरीत परिस्थिति बनने पर भाइयों के मार्गदर्शन और सहयोग से कोई ना कोई रास्ता जरूर सूझेगा। संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। इस समय आर्थिक स्थिति को लेकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मार्केटिंग तथा मीडिया से जुड़े कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें, साथ ही व्यवसाय का अधिक प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। इससे प्रभावशाली लोगों से संपर्क भी बनेंगे। कर्मचारियों के बीच कोई विवाद होने से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर विवाद हो सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके इस समय अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें। गर्मी और उमस होने की वजह से नजला, जुखाम जैसी एलर्जी से परेशान रहेंगे। लापरवाही ना बरतें।
मीन:
इस समय भाग्य का सितारा प्रबल है। घर के बड़े सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें और अमल भी करें। ऐसा करना आपके लिए बेहतरीन रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा लिए गए निर्णय सफल भी रहेंगे। भावनाओं में बहकर अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बातें किसी के साथ शेयर ना करें। वरना कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपसे धोखा कर सकता है। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं को सुलझाने में सहयोग करें। पिछले कुछ समय से व्यवसाय क्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थीं, आज उनमें कुछ सफलता मिलने की संभावना है। परंतु किसी भी गतिविधि को अपनी देखरेख में ही करवाना उचित है। अजनबी लोगों पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखना जरूरी है।

