शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार, 22 मई 2022

जीवनसाथी तथा परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती है। कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में भी जरूर लगाएं।
कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्ततापूर्ण व्यतीत होगा और आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना लें। कोई इंक्वायरी आदि हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से तनाव रह सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा घर में भी मधुरता बनाए रखें।
वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
गैर कानूनी कार्यों में ना ही उलझें तो उचित रहेगा, वरना आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। इस समय आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। कोई भी काम करने से पहले बजट बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग मस्ती के साथ साथ पढ़ाई में भी ध्यान दें।
मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक सूचना मिलेगी जो कि लाभदायक भी रहेगी। आपने अपने व्यवसाय में जो बदलाव संबंधी योजना बनाई है, उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। निकट भविष्य में इसके अनुकूल परिणाम मिलेंगे। घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात तनाव को दूर कर देगी। नजला, जुकाम तथा वायरल बुखार जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज ज्यादा उचित रहेगा।
पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम की वजह से कुछ आलस जैसी स्थिति बनी रहेगी।
विवाहित जीवन मधुर रहेगा। परिवार में भी खुशनुमा और सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से कुछ कमजोरी और आलस की स्थिति रहेगी। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी, जिसकी वजह से सेविंग करना मुश्किल होगा। कभी-कभी आपके स्वभाव में आवेश और गुस्से जैसी स्थिति रह सकती है, जिसका असर संबंधों पर भी पड़ेगा। कभी-कभी बहुत अधिक सोचने-विचारने में समय हाथ से निकल सकता है। इंश्योरेंस और पॉलिसी संबंधित बिजनेस में मुनाफे की स्थिति बन रही है। प्रतिस्पर्धा ज्यादा होने के कारण मेहनत भी बढ़ेगी। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रह सकता है
विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात से पुरानी यादें तरोताजा होंगी। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
समय अनुसार खुद में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन लाएं। मकान और गाड़ी से संबंधित कागजातों को लेकर कुछ दिक्कत रह सकती है। किसी भी कार्य को करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। मेहनत और सूझबूझ से काम व्यवस्थित हो जाएंगे। पार्टनरशिप के कामों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। ऑफिस का माहौल यथावत ही रहेगा, धैर्य रखें।
पति-पत्नी में इगो को लेकर मतभेद रह सकते हैं। इनका असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दें। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। खांसी, जुकाम तथा इंफेक्शन जैसी परेशानियां रहेंगी।
पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज और आसान तरीके से हल हो सकते हैं। सिर्फ जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने की कोशिश करें। खास लोगों से मेल मुलाकात फायदेमंद रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। अभिमान और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति नुकसानदायक भी रह सकती है। बच्चों की समस्याओं को सुनें और शांतिपूर्ण तरीके से समझाने से उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यावसायिक कार्यों से संबंधित उधार अथवा लोन लेते समय एक बार पुनः विचार करना जरूरी है। नए अनुबंध मिलेंगे और फायदा भी होगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें आएंगी। इसका असर आंतरिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा तथा घर में सुखद और खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। सर्वाइकल और कंधों का दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
आपकी लापरवाही की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। एक बात का खास ध्यान रखें कि बिना सोचे समझे किसी पर विश्वास नहीं करना है। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता का अभाव रहेगा। सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में अपना समय नष्ट ना करें। व्यवसाय में अगर विस्तार संबंधी योजना बना रहे हैं, तो अभी उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। सहयोगियों के निर्णय को प्राथमिकता दें। आपको निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा। इस समय कोई मनचाहा बेहतरीन आर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी आपसी संबंधों से घर की व्यवस्था को बेहतर बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। ज्यादा सोच-विचार करने व तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग के अवसर मिलेंगे।
मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। समय-समय पर उचित आराम लें तथा एनर्जी वर्धक पदार्थों का सेवन करें।
ध्यान रखें कि अन्य गतिविधियों में उलझकर आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति का आपके द्वारा अपमान ना हो। अपनी भावनाओं और आवेश पर संयम रखें।
कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बनाने में अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। स्टाफ के सहयोग से आपके कार्य बनते रहेंगे। परंतु प्रतिस्पर्धा भी रहेगी। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। एलर्जी अथवा यूरिन इन्फेक्शन जैसी दिक्कत रह सकती है।

