शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 20 मई 2022

वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। गलत भाषा के प्रयोग से कुछ लोग नाराज भी हो सकते हैं। साथ ही आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें, क्योंकि इसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर दूरदराज की पार्टियों के साथ कुछ बातचीत चल रही है, तो इसके उत्तम नतीजे सामने आ सकते हैं। कुछ समय से चल रहे उतार-चढ़ाव में भी ठहराव आएगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का काम के प्रति पूरा समर्पण रहेगा। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में भी व्यतीत होगा। असंतुलित खानपान की वजह से गले में कुछ इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। हालांकि अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अभी ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। परंतु फिर भी वर्तमान कार्य उचित रूप से होते जाएंगे।सरकारी सेवारत लोगों को टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में सभी सदस्यों का आपसी सहयोग जरूरी है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। सिर दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। तनाव जनक परिस्थितियों से दूर रहें।
प्रेम प्रसंगों का नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार तथा व्यवसाय दोनों पर पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बनाकर रहना ज्यादा उचित है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखें। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें।
इस समय कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। कुछ पुराने ऑर्डर या किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। इसलिए आज घर से भी कार्य करना पड़ सकता है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगा। किसी बच्चे की किलकारी संबंधी सुखद सूचना मिल सकती है। मौसमी परेशानी जैसे खांसी जुकाम की शिकायत रहेगी। उचित आराम लें तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कोई आपकी भावुकता और उदारता का नाजायज फायदा भी उठा सकता है। इसलिए प्रैक्टिकल होना बहुत जरूरी है। मामा पक्ष के साथ संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें, अपनी वाणी और जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें। व्यावसायिक कार्यों को लेकर अधिकारियों से बातचीत करते समय संतुलित व्यवहार रखें। इस समय बेहतर रहेगा कि कार्य क्षेत्र में अधिकतर काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। गुस्से और आवेश पर भी काबू रखना जरूरी है, क्योंकि इस समय परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना उचित रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों तथा मनोरंजन आदि में समय नष्ट ना करें। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। जोड़ों में दर्द और रक्तचाप जैसी दिक्कत रहेगी। छोटी सी परेशानी को भी नजरअंदाज ना करें तथा उचित इलाज लें।
अपनी सोच पूरी तरह व्यावहारिक रखें। आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। युवा वर्ग अपने करियर और भविष्य को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। भावनाओं में बहकर आप धोखा भी खा सकते हैं। अफवाह पर बिल्कुल ध्यान ना दें। कुछ लोग जलन की भावना से आप के प्रति परेशानियां बढ़ाएंगे। पड़ोसी के साथ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यवसाय में किसी सहयोगी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे तथा संबंधों में सुधार आएगा। मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा समय बिताएं क्योंकि संपर्क बढ़ाने से आपके व्यवसाय से संबंधित उपलब्धियां बनेंगी। आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत दोबारा शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यस्तता के बावजूद घर परिवार को प्राथमिकता देना परिवार जनों को खुशी प्रदान करेगा। अचानक ही किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर ही रखें, लापरवाही ना बरतें।
इस समय ग्रह स्थिति बेहतर देने की कोशिश कर रही है। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत में ही अपनी महत्वपूर्ण काम संबंधी योजनाएं बना लें। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थपन की भावना आने से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। बनते कामों में कुछ रुकावटें आएंगी, इसलिए संयम रखना उचित है। व्यवसाय में कर्मचारियों की गतिविधियों तथा माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। जरा सी लापरवाही भी नुकसान दायक रहेगी। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण तथा शांतिदायक बना रहेगा। कोई पारिवारिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा सिर्फ मौसम की वजह से सिर में दर्द जैसी दिक्कत रहेगी, परंतु चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। उचित आराम लें।
पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत प्रशस्त कर सकते हैं। इसलिए, अधिक से अधिक संपर्कों को मजबूत करने में ध्यान दें। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। किसी ऑफिशियल कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। युवा वर्ग के व्यक्ति प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने कैरियर पर अधिक ध्यान दें। गैस और अफारे की वजह से परेशान रहेंगे। बादी और गरिष्ठ खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें।
व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। कर्मचारियों और स्टाफ के साथ ज्यादा टोका टाकी करना उचित नहीं है, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में तथा संपर्कों को और अधिक मजबूत करने में अपना समय लगाएं। पति-पत्नी अपने अपने कार्य में व्यस्तता के कारण एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा। काम की अधिकता की वजह से चिड़चिड़ापन व थकान हावी रहेंगे। काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है।
दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा, परंतु प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उचित आहार लें तथा कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें।
मित्रों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ मिलना जुलना सबको खुशी प्रदान करेगा और प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या पूरी तरह व्यवस्थित रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।

