शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 17 मई 2024

मेषः
ग्रह स्थिति बेहतर हो रही है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार महसूस करेंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अमल करना होगा। आज दिनभर कोई खास निर्णय लेने में सचेत रहने की जरूरत है। छोटी सी गलती बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन न करें। संतान की गतिविधियों पर भी नजर रखें। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोग अनैतिक कार्य में रुचि न लें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। घर-परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें और एक-दूसरे के लिए विश्वास बनाए रखें। गलत प्रेम संबंध से नुकसान होगा। तनाव से आपके स्वास्थ्य को नुकसान होगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
वृषः
समय अनुसार अनुसार अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में परिवर्तन करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता अधिक बढ़ेगी। साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय दे पाएंगे। ध्यान रखें सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा। बुरी नियत के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार आपकी मुसीबत का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र में व्यवस्था उचित बनी रहेगी, लेकिन किसी भी काम को कल पर न टालें। समय पर काम शुरू करने का प्रयास करें। आंतरिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करके अपने करियर पर ध्यान दें। बदलते वातावरण में सावधानी रखें। कोई इंफेक्शन होने की स्थिति बन सकती है।
मिथुनः
आज दिन भर घर के रख-रखाव सुधार संबंधी कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। बजट बनाकर चलने से अनावश्यक खर्चे पर काबू रहेगा। परिवार के साथ भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर नीति बनेगी। आपके विचारों की सराहना होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और फाइनेंस संबंधी कार्यों को सावधानी से निपटाएं। कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे, आवेश में न आएं, शांतिपूर्ण तरीके से काम करें। व्यवसाय संबंधी नई तकनीकों को समझना और सीखना जरूरी है। आप कार्य विस्तार को सही तरीके से काम करेंगे। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। नौकरी में आपकी व्यवस्था सकारात्मक रहेगी। पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम संबंधों को लेकर काफी गंभीर और ईमानदार रहेंगे। संयमित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे। घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता की वजह से आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है।
कर्कः
आप अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाएंगे और समय रहते पुराने मतभेदों और गलतफहमिओं को सुलझा लेंगे। बच्चों को अपने प्रयासों से मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों का लाभ लें। अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। निवेश संबंधी निर्णय में सोच-विचार करने की आवश्यकता है। परिवार के साथ विचार-विमर्श करने से सफल होंगे। व्यवसाय में कामकाज के लिए क्षमता में कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे। खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष की जरूरत है। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से खुशी रहेगी। इंफेक्शन और थकान की परेशानियां बढ़ सकती हैं। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें।
सिंहः
अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात होगी और उनके मार्गदर्शन से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के लिए मेहनत करनी होगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखें। अनुशासन रखना जरूरी है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से वाद-विवाद होने की आशंका है। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में दूरियां न आने दें। व्यवसाय को लेकर परिस्थितियां यथावत रहेंगी। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन या योजना बनाने के लिए अनुकूल समय का इंतजार करें। अगर साझेदारी संबंधी योजना बने तो तुरंत उस पर अमल करना सकारात्मक रहेगा। व्यावसायिक तनाव को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंध को मधुर बनाने के लिए समय देना जरूरी है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। जोखिम लेने से परहेज करें। चोट लगने की आशंका है।
कन्याः
ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतर है। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य बनने की संभावना है। युवाओं को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ आपकी किसी गलती की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। परिवार और घर के बुजुर्गों को आपकी देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका ध्यान रखें।
कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था बेहतर बनाने की जरूरत है। अधीनस्थ कर्मचारियों से कोई वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। कोई इंक्वायरी बैठ सकती है। मीडिया या फोन से बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। घर और पारिवारिक लोगों के साथ वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें। नियमित व्यायाम, योगा करें। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा।
तुलाः
ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। भाइयों के साथ संबंध में मधुरता आएगी और पिछले कुछ समय से चल रही नकारात्मक गलतफहमियां दूर होंगी। धन का लेनदेन सावधानी से करें। इस समय आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। भावुकता की बजाए प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को पूरा करें। कोई आपका नाजायज फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी व्यवसाय में कुछ बेहतर डील होने की संभावना है। बाहरी लोगों से किसी भी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध न करें, क्योंकि कोई धोखा हो सकता है। पति-पत्नी आपसी तालमेल से समस्याओं का हल निकालें। घर का वातावरण बेहतर हो जाएगा। गलत प्रेम संबंध से दूरी बनाकर रखें। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन से परहेज करें। वर्तमान मौसम से भी अपना बचाव करें।
वृश्चिकः
आज ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ विशेष परिस्थितियां बनाने वाली है। सकारात्मक विचारधारा के लोगों के संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। जीवन स्तर सुधारने के लिए सिद्धांतवादी और व्यापक दृष्टिकोण भी रखेंगे। ग्रह स्थिति में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। अफवाहों से दूर रहें। किसी काम के अनुरूप परिणाम न मिलने से तनाव हो सकता है। धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। निकट भविष्य में आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। अधिकतर व्यवसायिक काम समय पर निपट जाएंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी। कहीं से कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। व्यापार में लिए गए ठोस निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। वैवाहिक संबंध में मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर न हो। वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और आलस हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें।
धनुः
आज कोई नई जानकारी हासिल होगी, जो कि आपके भविष्य में लाभदायक साबित होगी। आप अपने आत्मविश्वास और चतुरता से कोई भी काम निकलवाने में सफल रहेंगे। ध्यान रखें कोई निर्णय लेने में अधिक समय न लगाएं। वर्ना उपलब्धि दूर हो सकती है। खासतौर पर युवाओं को मौज-मस्ती और लापरवाही में अपने भविष्य से खिलवाड़ नहीं करना है। मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। मनोनुकूल परिणाम मिलने में कुछ विलंब होगा। कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। इन्हें हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार न करें। तुरंत निर्णय लें। ऑफिशियल गतिविधियों में आपका वर्चस्व बना रहेगा। घर-परिवार में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। गलत प्रेम संबंध से दूरी बनाकर रखें। आलस और नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। ध्यान और मेडिटेशन से लाभ होगा।
मकरः
अगर प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त का काम चल रहा है तो आज इसका कोई उचित परिणाम सामने आ सकता है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करके आपको खुशी हासिल होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। अपने कार्यों को समय पर पूरा कर लें और दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न करें। इससे आपकी मान-हानि होने की आशंका है। घर में मेहमानों के आगमन से महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। मीडिया या संपर्क सूत्रों के माध्यम से व्यवसाय संबंधी उत्तम जानकारियां हासिल करें। किसी नए कार्य को शुरू करने में ये जानकारियां सहायक साबित होंगी। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ वाद-विवाद न करें। पारिवारिक व्यवस्था सुखद रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर होगा। इस समय स्वास्थ्य के लिए लापरवाही न करें।
कुंभः
पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर प्रयासरत थे, उसकी उचित परिणाम मिलने का अनुकूल समय है। विरोधी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे, समय का उचित सदुपयोग करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। क्रोध और उत्तेजना से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी और बड़े-बुजुर्गों की सलाह लें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखी रहेगा। गलत संबंध आपके जीवन में जहर घोल सकते हैं। इनसे दूर ही रहें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या में लापरवाही न करें। उचित इलाज करवाएं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
मीनः
परिवार में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कायदे-कानून बनाएंगे जो कि बेहतर रहेंगे। बच्चों के उचित व्यवहार से मन में सुकून रहेगा। संबंधियों के साथ फोन पर संपर्क में रहें। इससे संबंधों में मधुरता रहेगी।
लेकिन अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय अपनी निजी बातों को शेयर न करें। अगर किसी कार्य में रुकावट आती है तो इसका मुख्य कारण आपके अनुभव में कमी ही होगा। घर में होने वाली छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, इससे व्यवस्था बेहतर रहेगी। व्यावसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के सदस्यों की सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य आपस में बैठकर मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत करेंगे। मौसमी बीमारी नजला, जुकाम और बुखार रह सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

