शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 08 अप्रैल 2024

मेषः
किसी विशेष कार्य के लिए प्रयासरत हैं, तो उससे संबंधित उचित सफलता मिलने वाली है। अन्य कई गतिविधियों में भी आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। लोगों की बातों की परवाह ना करके अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना आपको फायदा देगा। अपनी इच्छा पूर्ति के लिए अत्यधिक प्रयास की भी आवश्यकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें। कभी-कभी आपकी कही हुई कोई बात किसी को आहत कर सकती है। गैर जरूरी यात्रा से बचें। कारोबार में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। धोखा हो सकता है, हालांकि मीडिया और जनसंपर्क से आपको फायदा भी होगा। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा, इसलिए सिर्फ काम से मतलब रखें। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सबको खुशी प्रदान करेगा। वर्तमान मौसम से अपनी सुरक्षा रखने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, तथा खान-पान भी उचित रखना जरूरी है।

 

वृष:  
अनुभवी और खास लोगों का सानिध्य करने से आपको कई अनुभव हासिल होंगे और आपके विचार शैली में भी नयापन आएगा। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे थे, आज उसका कोई उचित परिणाम मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। सावधान रहें, अचानक ही कोई मुसीबत भी सामने खड़ी हो सकती है। कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने के लिए सक्रिय होंगे। थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। कारोबार में बहुत व्यस्तता रहेगी। आप चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे और निभा लेंगे। बड़ा खर्चा भी हो सकता है। हिम्मत न हारें। पार्टनरशिप के बिजनेस में सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी है। विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।

 

मिथुन:
आज आप अपनी चतुराई द्वारा किसी समस्या का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज अल्प प्रयास से ही पूरे होने की संभावना है। किसी रिश्तेदार द्वारा शुभ समाचार मिलने से खुशी मिलेगी। समय अनुसार अपने व्यवहार और विचारों में भी परिवर्तन लाना जरूरी है, क्योंकि आपके विचारों में संकीर्णता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। लोगों से ज्यादा मेलजोल करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर उलझने के बजाय शांति से समाधान ढूंढें। बिजनेस में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। नौकरी में छोटी-छोटी समस्याएं रहेंगी। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन में समाधान भी मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा तथा घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित तथा खुश रहेंगे। गैस और बादी जैसी चीजों के सेवन से परहेज करें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान करेगी। व्यायाम अवश्य करें।

 

कर्क:
पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से मुक्ति मिलेगी। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है। आज एक बात का खास ध्यान रखें कि किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना है, क्योंकि धोखा मिलने की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक मामले अभी पूर्ववत ही रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। गंभीरता से अपने इन महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। परिवार में सुखद और खुशनुमा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। समय रहते उनको निपटा लें। एलर्जी और बदलते मौसम जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज करवाएं।

 

सिंह:
अनुकूल ग्रह स्थिति है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर भी जरूर अमल करें। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। तनाव और थकान की वजह से आप की कार्य क्षमता प्रभावित होगी। इसलिए धैर्य और सहजता बनाए रखें। भाइयों के साथ संबंधों में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। रिश्तों को संभालने में आपका योगदान जरूरी है। व्यवसाय को व्यवस्थित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। इस समय दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। फाइनेंस संबंधी कोई समस्या हल हो सकती है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य से वातावरण मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। अपनी मनोस्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें। स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना जरूरी है।

 

कन्या:  
ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। हालांकि आज कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आप परवाह ना करके अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति फोकस रहेंगे। कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ जाती है। बेहतर होगा कि वर्तमान स्थिति पर ही फोकस रहे। अपने स्वभाव को पॉजिटिव बनाए रखें। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें। व्यावसायिक कार्य प्रणाली व्यवस्थित रहेगी और सभी कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाएंगे। इनकम के सोर्स बनेंगे। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर निपटा लें, अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। तला-भुना और गरिष्ठ खानपान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

 

तुला:
परिस्थितियां अनुकूल हैं। कुछ परेशानियां आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक तथा संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। इस समय भावनाओं की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहेंगे। सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहें। ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान में हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ सकती है। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखना ही उचित है। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर लिए कड़े फैसलों में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली व्यवसायियों के साथ संपर्क स्थापित होंगे जो कि लाभदायक भी रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी तरह के परिवर्तन की स्थिति बन रही है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर बनेगा। मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। अपनी आदतों में सुधार लाएं।

 

वृश्चिक:
घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का उत्तम समय है। लेन-देन संबंधी समस्या चल रही है, तो उसका समाधान मिलने की संभावना है। गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी होने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। शांति के लिए कुछ समय आध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। पैतृक संबंधी कोई मसला चल रहा है, तो आज स्थगित कर दें। बिजनेस के सारे फैसले खुद ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में अनजान इंसान पर भरोसा करना नुकसानदायक होगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता और खुशियां आएंगी तथा मित्रों के साथ मेल-मिलाप भी प्रसन्नता देगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ ज्यादा भीड़-भाड़ और पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।

 

धनु:
युवा वर्ग अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से राहत महसूस करेंगे। लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। अपना विकास करने के लिए थोड़ा स्वार्थी बनना भी जरूरी है। समय का उचित प्रबंधन करें। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या हल करने में आपके काम अधूरे रह सकते हैं। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंध और मौज मस्ती में पड़कर अपने समय और करियर के साथ समझौता ना करें। व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पार्टियों के साथ कोई मतभेद होने की स्थिति बन सकती है, इसलिए सजग रहने की जरूरत है। कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दें। ऑफिस में टारगेट हासिल करना सुगम रहेगा। दंपति जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। परंतु आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य रखें।

 

मकर:
किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहने से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत ही उत्तम फलदायक है। हर परिस्थिति में उन्हें सामना करने की हिम्मत और साहस रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आपके खुद के कार्यों में रुकावटें हो सकती हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से अपने आप को दूर ही रखें। कुछ समय बच्चों के व्यतीत करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इस समय व्यवसाय संबंधी प्रतिस्पर्धा में आप बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय बहुत ही सूझबूझ और समझदारी से लेना जरूरी है। आय की स्थिति मध्यम ही रहेगी। ऑफिस में वातावरण अनुचित बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाकर रखना जरूरी है। अत्यधिक मेहनत और भागदौड़ की वजह से थकान और बदन दर्द की समस्या रहेगी। भरपूर आराम लें तथा कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।

 

कुंभ:
अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, तथा अपने व्यक्तित्व में भी निखार लाने का भी प्रयास होगा। प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा और कई तरह की जानकारियां भी हासिल होंगी। खरीदी-बिक्री करते समय पक्के बिल का प्रयोग करना जरूरी है, क्योंकि भविष्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने में अपना समय बर्बाद ना करें। बच्चों की समस्याओं को भी सुलझाएं। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में उचित व्यवस्था बनी रहेगी, साथ ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। ऑफिशियल फाइलें तथा पेपर वर्क समय रहते पूरा कर लें, वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। ऑफिस के काम नियत समय पर पूरा कर लें। दांपत्य जीवन सफल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। इस समय किसी प्रकार के इन्फेक्शन अथवा सूजन जैसी परेशानी आ सकती है। इसलिए किसी भी समस्या को हल्के में ना लें और तुरंत इलाज करें।

 

मीन:
अपने हर कार्य को व्यावहारिक तरीके से संपन्न करने का प्रयास करें, क्योंकि भावुकता में निर्णय गलत भी हो सकते हैं। कोई लाभदायक समाचार मिलेगा और आपको नई संभावनाएं प्राप्त होंगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। इस बात का भी ध्यान रखें, कि भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा नष्ट ही होगा। आज बिजनेस के नजरिये से समय सामान्य रहेगा। बिजनेस या जॉब संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। इसके कोई बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं। साझेदारी के व्यवसाय में मुनाफे दायक स्थितियां रहेंगी। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी तथा भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। ओवर ईटिंग की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या रहेगी। असंतुलित खान-पान से परहेज करें।

 

Parvatanchal