शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शुक्रवार, 13 मई 2022

मेष – 

इस समय कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना होगा। आप उनका हल निकालने में भी सक्षम रहेंगे। किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाना उचित रहेगा। निजी संपर्कों के माध्यम से कई रुके हुए कार्य व्यवस्थित हो जाएंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को पेपर वर्क करते समय सचेत रहने की जरूरत है। इस वक्त ग्रहों की चाल कुछ विपरीत रहेगी। हालांकि आप सकारात्मक होकर इस समय को आसानी से निकाल लेंगे। कारोबार में अभी कुछ मंदी का प्रभाव रहेगा। हालांकि आपकी कोशिशों और मेहनत से परिस्थितियां काफी हद तक काबू हो जाएंगी। इनकम के सोर्स भी पहले जैसे रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम प्रसंगों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा। एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।

वृष – 
बीती हुई नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। कुछ समय से चल रहे आपसी गिले-शिकवे दूर होने से संबंधों में नजदीकियां आएंगी। किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे में असमंजस की स्थिति में प्रिय मित्र के साथ सलाह मशवरा अवश्य करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। सभी गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है। लापरवाही के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। इस समय आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को किसी के समक्ष भी जाहिर ना करें। कारोबारी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि समय उपलब्धियों वाला है। सिर्फ इसको बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। पेपर्स तथा फाइलों को सुव्यवस्थित और कंप्लीट रखें, क्योंकि कोई इंक्वायरी वगैरह हो सकती है। वैवाहिक संबंधों को खुशनुमा रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंध में भावुकता पूर्ण रहेंगे।
वायरल बुखार और सिरदर्द जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय भरपूर आराम भी लेना जरूरी है।
मिथुन – 

ग्रह स्थिति में परिवर्तन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां बनाएगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह मशवरा अवश्य करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा और मकसद भी हल होगा। सामाजिक बने रहना भी जरूरी है। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ रिश्तों को भी सहेज कर रखना जरूरी है। कभी-कभी अपने गुस्से और आवेश ऐसे स्वभाव की वजह से नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को हालात की वजह से कल पर ना डालें, क्योंकि उचित समय पर किए गए कार्यों के परिणाम बेहतर ही होते हैं। सहयोगी तथा कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। सरकारी कार्यालय में इस समय नई नीतियों पर भी विचार विमर्श होगा। पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रफुल्लित रहेगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको ऊर्जावान बनाकर रखेंगे।

कर्क – 
घर या बिजनेस में रख-रखाव और मरम्मत संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो समय अनुकूल है। अपना कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको गलतियां होने से बचाएगा। भाइयों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ किसी वजह से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है। थोड़ा सावधान रहें। बाहरी गतिविधियों में समय व्यर्थ ना करें, क्योंकि इसके कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे।
व्यावसायिक गतिविधियों में आपको किसी काम की अथॉरिटी प्राप्त हो सकती है। इसे समय अनुसार पूरा करने से आपके लिए लाभदायक स्थितियां भी बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य की कुछ कमी रहेगी। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंध रोमांटिक तथा खुशनुमा रहेंगे। खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। अपना उचित ध्यान रखें।

 

सिंह – 
सामाजिक या सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता तथा व्यवहार कुशलता द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। संतान के करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण माहौल रहेगा।
दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने काम से ही मतलब रखें। आपका बहुत अधिक अनुशासित होना भी दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है। दिक्कतों का सामना करना भी पड़ सकता है, परंतु इसके लिए भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संयम बनाकर रखना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इनकी वजह से आपके अंदर तनाव डिप्रेशन जैसी स्थिति आ सकती है।
कन्या –  
उधार दिए हुए या अटके हुए रुपए-पैसे की वापसी आज संभव है। आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्य को करना आपको अपने लक्ष्य हासिल करने में सहायता करेगा। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना नुकसानदायक रह सकता है। सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में पड़कर अपने कैरियर के साथ समझौता ना करें। किसी भी यात्रा से परहेज करें क्योंकि कोई लाभ नहीं होने वाला है। व्यवसाय में किसी नए काम को शुरू करने अथवा विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं बना रहे हैं, अभी उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास उपलब्धियां देने वाला है। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा।
 पारिवारिक वातावरण और सामंजस्य मधुर रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में तनाव जनक स्थिति बन सकती है। तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन लाभकारी रहेगा।
तुला – 

किसी मित्र या संबंधी के साथ चल रहे तनाव दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। आपके आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। घर की साफ सफाई तथा अन्य कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें, क्योंकि अनुभव की कमी से काम खराब भी हो सकता है। कोर्ट केस अथवा संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। लिए गए फैसलों में शुरुआत में कुछ दिक्कतें व परेशानियां आएंगी। अभी अपेक्षित लाभ भी हासिल नहीं होगा। नौकरी पेशा लोगों को उनकी उचित कार्य क्षमता की वजह से प्रमोशन मिल सकती है। पति-पत्नी आपसी संबंधों के बीच चल रही गलतफहमी का समय रहते इनका निवारण कर लें। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बनी रहेंगी। वाहन विशेष रूप से सावधानी से चलाएं तथा जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। इस समय चोट लगने या दुर्घटना होने की आशंका है।

वृश्चिक – 
सांसारिक गतिविधियों को आप प्रभावशाली ढंग से निभाएंगे। इस समय कोशिश करने पर आपके मनचाहे कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकते हैं। नई-नई ज्ञानवर्धक जानकारियों को हासिल करने में रुचि बनी रहेगी। आज बहुत अधिक लाभ नहीं होगा परंतु नुकसान भी नहीं होगा। कुल मिलाकर समय सामान्य फल को देने वाला है। किसी खास कार्य में बहुत अधिक धन खर्च करने के उपरांत भी मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।
कारोबार संबंधी कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उससे संबंधित विशेष सफलता मिलने की उम्मीद है। नेटवर्किंग तथा सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, परंतु इस समय विस्तार संबंधी किसी भी योजना पर कार्यवाही करना अभी अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। एलर्जी व पेट से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
धनु – 
समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा कार्य को उचित रूप से हल करने में सक्षम भी रहेंगे। आप अपने किसी खास हुनर को निखारने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन और शोध जैसे कामों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान रखें कि क्रोध और आवेश में आकर आपका कोई बना बनाया काम खराब भी हो सकता है। यह समय धैर्य और संयम रखकर व्यतीत करने का है।
कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएंगी। परंतु आप अपना साहस और हिम्मत नहीं छोड़ेंगे। खासतौर पर पार्टनरशिप के कार्यों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधित पेपर्स को किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर चेक करवाएं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परंतु किसी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें।
कोई पुराना रोग दोबारा उठने से चिंता रहेगी। अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप करवाएं।
मकर – 
इस समय ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, परंतु आप अपनी प्रतिभा और ऊर्जा द्वारा वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम भी रहेंगे। पठन-पाठन तथा लेखन में भी मन मुताबिक समय व्यतीत होगा। खास तौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है। कभी-कभी ऐसा महसूस होगा कि सब कुछ होते हुए भी कुछ अधूरा है। नकारात्मक बातों से राहत पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपको कई उलझे हुए सवालों के जवाब मिलेंगे।
कामकाज को लेकर की गई कोई यात्रा उत्तम भविष्य का रास्ता खोलेगी। कार्यस्थल में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। इनकम रहेगी परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम प्रसंगों में पड़ कर अपना समय व्यर्थ ना करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती है। नियमित रूप से चेकअप कराएं तथा इलाज लें।
कुंभ – 
आज आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, जिसमें लाभ के साथ साथ उत्साह और ऊर्जा का भी प्रभाव रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग अथवा शुभ आयोजन की प्लानिंग बनेगी। आपकी बौद्धिक क्षमता की लोगों के बीच सराहना रहेगी।
कामकाज व परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। अपरिचित लोगों पर भरोसा ना करें, आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई बड़ी डील अथवा आर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। राजकीय सेवारत लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। नौकरी में आप के ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। अत्यधिक भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान और कमजोरी की स्थिति भी रहेगी।
मीन – 
पारिवारिक व्यवस्था संबंधी योजनाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नीतियां बनाएंगे। अपने फैसले सबसे ऊपर रखेंगे। कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। फाइनेंस जैसी गतिविधियों को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अभी आर्थिक परिपेक्ष में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। व्यापार में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। विस्तार संबंधी कोई योजना जो लंबित पड़ी हुई थी, आज उसका पूरा होने का समय आ गया है। ऑफिस में सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पति-पत्नी तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुरता भरे संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों के उजागर होने की स्थिति बनी हुई है। बुरी आदतों व बुरी संगत से दूर रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।

Parvatanchal