शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 23 फरवरी 2024

मेष:
रोजमर्रा की उबाऊ जिंदगी से राहत पाने के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे और सफल भी रहेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में सफलता मिलेगी और करियर से संबंधित भी कोई बात हो सकती है। कोई प्लानिंग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें। भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इस समय कुछ तनाव रह सकता है। कभी-कभी आपका बहुत ज्यादा अनुशासन बना कर रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। व्यवसाय में कुछ समस्याएं रहेंगी। अजनबी अथवा विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहे। उनकी नकारात्मक गतिविधियों का प्रभाव आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से दूरियां आ सकती हैं। तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। खानपान व दिनचर्या संतुलित रखें।
वृष:
सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। आपके दृष्टिकोण में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन आएगा। किसी संबंधी से चल रहा विवाद भी आपसी सूझबूझ से सुलझाने की कोशिश करें। निश्चित आप सफल रहेंगे। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें। कोई अप्रिय घटना का आपके मन मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में व्यतीत करें, इससे पॉजिटिविटी आएगी। इस समय व्यवसायिक क्षेत्र से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बनाकर रखना जरूरी है। छोटी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नई गतिविधि में आपका रुझान रहेगा। ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में सभी सदस्यों के लिए उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। अपने लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें। खांसी, जुकाम, वायरल जैसी समस्याएं रह सकती हैं। विशेषकर महिलाएं तथा बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन:
संपर्कों तथा अनुभवी लोगों के माध्यम से कई बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। इस समय बच्चों की तरफ से भी संतोषजनक समाचार मिलेंगे। किराएदारी संबंधी कोई दिक्कत चल रही है, तो उसका हल मिल सकता है। संतोष दायक समय व्यतीत होगा। किसी के साथ भी विचार विमर्श करते समय अपनी इगो और गुस्से पर जरूर काबू रखें, नहीं तो लोगों के बीच आपकी छवि बिगड़ सकती हैं। कुछ लाभदायक मौके भी हाथ से निकलने की आशंका है। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। बिजनेस के कामों में कर्ज लेने की स्थिति बन रही है, तो सामर्थ्य से ज्यादा न लें, हालांकि इंश्योरेंस पॉलिसी जैसे बिजनेस में फायदेमंद स्थिति रहेगी। सरकारी मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है। पुराने दोस्तों से मेल मिलाप रखना आपके निजी जीवन में परेशानियां बढ़ा सकता है, इसलिए सावधान रहें। परिवार का भी ध्यान रखें। किसी भी स्थिति में मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं।
कर्क:
आज भाग्य आपको कुछ बेहतर देने के पक्ष में है। रुकावट तथा बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे किसी विवाद में भी स्थितियां संभल जाएंगी। मित्रों व सहयोगियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बच्चों को ज्यादा ढील ना दे। अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। और कुछ लोगों के मध्य अपमानित भी होना पड़ सकता है। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा, इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। भागीदार व कर्मचारियों के साथ चल रहा संबंधों में तनाव समाप्त होगा। कारोबार में पारदर्शिता रखना अत्यंत आवश्यक है। प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं, तो किसी अनुभवी से कागज चेक करवाएं। पति-पत्नी में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं। बेहतर होगा समस्याओं को आपस में ही बैठकर सुलझाएं। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। व्यसन और तनाव जैसी स्थितियों से दूर रहे।
सिंह:
किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। और इससे आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई कारण बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। निवेश की प्लानिंग है, तो फायदेमंद रहेगी। समय उत्तम है। भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और योग को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें। व्यावसायिक कार्य प्रणाली बेहतर करने की जरूरत है। माल संबंधित कंप्लेंट आने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस संबंधी गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें और डॉक्यूमेंट भी व्यवस्थित रखें। दोस्तों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेगा, जिससे सबको ख़ुशी और प्रफुलता रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। असंतुलित भोजन की वजह से इंफेक्शन और छाती में जलन जैसी दिक्कत रह सकती है। मौसम के अनुकूल आहार लेना चाहिए।
कन्या:
नई योजनाएं बनाने तथा उन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सिर्फ चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका मुकाबला करें। इससे सफलता के मार्ग भी खुलेंगे। रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र के साथ मुलाकात सकारात्मक साबित होगी। अपने खर्चों को सीमित रखें। कोई शुभ समाचार मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से किसी वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। रिश्तो की मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत अथवा मौन में भी लगाएं। अनुकूल समय है। पूरी तरह अपने बिजनेस पर फोकस करें। व्यवसायिक उद्देश्य को लेकर कोई नजदीकी यात्रा संभव है। रुका हुआ पैसा वसूल हो सकता है। कारोबारी महिलाएं अपने काम के प्रति समर्पित रहने से अच्छा मुनाफा कमाएंगी। सरकारी सेवारत लोगों कोई खास अथॉरिटी मिलने वाली है। पारिवारिक जनों के बीच आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से कुछ तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। इसलिए व्यवस्थित खानपान व दिनचर्या रखें।
तुला:
आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है, इसलिए प्रयासरत रहें। किसी पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। गैर जरूरी खर्चो की वजह से आर्थिक रूप से कुछ उलझने और समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि आप जल्दी समाधान भी पा लेंगे। परंतु अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। इस वजह से आप नुकसान भी पा सकते हैं। व्यवसाय में किसी कर्मचारी की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कार्य में व्यवधान आएगा, इसलिए नई शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। अनजान लोगों से पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। तनाव और थकान जैसी स्थिति से दूर रहें। मौसम का भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
वृश्चिक:
आज आप अपने अंदर उमंग और ऊर्जा महसूस करेंगे। अपनी बनाई हुई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे और सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। नजदीकी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। राजनीतिक संपर्क से आपको फायदा हो सकता है। परिजनों की आपके प्रति नाराजगी रह सकती है। इसलिए सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। किसी अपरिचित पर बिना सोचे-समझे विश्वास कर लेना आपकी मुसीबत का कारण भी बन सकता है। कार्यस्थल पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। किसी की नकारात्मक गतिविधि से माहौल खराब हो सकता है। आपके किसी खास प्रोजेक्ट पर अधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग रहेगा। ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान दें। पारिवारिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। और अपनी नियमित जांच करवाएं।
धनु:
दिन का कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा, जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। संतान के करियर से संबंधित किसी समस्या का भी हल जरूर निकलेगा। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए अनुकूल समय है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा उनकी देखभाल करें।अपने स्वभाव में भावुकता और कोमलता बनाकर रखें। बहुत अधिक प्रैक्टिकल हो जाना आपसी संबंधों में दूरियां भी ला सकता है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन संबंधी गतिविधियों में आपका समय व्यतीत होगा। कोई सरकारी कार्य किसी उच्चाधिकारी की मदद से हल हो सकता है। नौकरी पेशा लोग अभी वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें किसी प्रकार का भी परिवर्तन लाने की चेष्टा ना करें। पारिवारिक सुख-शांति और सुकून बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में आप लकी रहेंगे। किसी तनाव की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या रहेगी। मेडिटेशन करें और कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
मकर:
आज कोई पारिवारिक मसला हल होने से व्यवस्था ठीक हो जाएगी। सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों में समय व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी गतिविधियां भी आगे बढ़ेंगी। कोई भी बड़ी डील करते समय सावधान रहे। कभी-कभी आलस और लापरवाही की वजह से आप कुछ काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। कोई भी दिक्कत आने पर पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना हितकारी रहेगा। बिजनेस संबंधी नया काम शुरू करने की योजना बनाई है, तो तुरंत उस पर अमल करें। पेमेंट रुक सकता है। पार्टनरशिप की योजना है, तो तुरंत क्रियान्वित करें। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें फाइनेंस संबंधी गलत काम होने की आशंका है। पारिवारिक माहौल किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से बिगड़ सकता है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह हेतु उत्तम रिश्ता आ सकता है। ज्यादा भागा-दौड़ी की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। लापरवाही ना बरतें, व्यायाम तथा इलाज दोनों पर ध्यान दें।
कुंभ:
इस वक्त लाभदायक ग्रह गोचर चल रहा है। अपनी कार्यप्रणाली तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। कोई इच्छा के विपरीत समाचार मिलने से उसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। अपना मनोबल तथा ऊर्जा बनाकर रखें। कुछ उलझनों और समस्याओं से निजात पाने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है। व्यवसाय में जिस कार्य को आप जटिल समझकर छोड़ रहे थे, आज उससे संबंधित कोई गतिविधि शुरू हो सकती है। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मनोयोग से कार्य को गति देंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें। घर-परिवार में शांति और प्रेम भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बनाकर रखें। किसी व्यक्तिगत चिंता का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। विश्वसनीय व्यक्ति के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर करने से मन हल्का होगा।
मीन:
खास लोगों से मुलाकात होगी। कुछ दिनों से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून और राहत पाने के लिए कुछ समय अध्यात्म और मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। नकारात्मक बातों को ज्यादा तूल ना दें। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्तिगत बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। आपसी संबंधों में इगो की स्थिति ना आने दे। क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा। इस समय व्यवसाय संबंधित किसी भी तरह का रिस्क न लें, आपके साथ छल या धोखा होने की आशंका है। यथावत गतिविधियों पर ही ध्यान दें। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित व्यवसाय में कोई खास डील हो सकती हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों में ज्यादा रुचि ना लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहे। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।

