शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: मंगलवार, 20 फरवरी 2024

मेषः
आज आपको उलझनों से राहत मिलेगी। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे आपको सुकून मिलेगा। आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होगी। कोई निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है। वर्ना आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। भूमि और वाहन से संबंधित गतिविधियों में सुधार आएगा। राजकीय कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी कामों पर भी ध्यान दें। ऑफिस में बॉस के साथ संबंध उत्तम रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली वाला माहौल रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वस्थ रहने के लिए कुछ समय मेडिटेशन, योगा में जरूर लगाएं।

 

वृषः
कुछ समय आत्म चिंतन में भी व्यतीत करें। इससे आपको कोई निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। दुविधा होने पर परिवार का सहयोग निर्णय लेने में मदद करेगा। किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात होगी। निवेश संबंधी कार्य में गलती हो सकती है। इसलिए जल्दबाजी और लापरवाही न करें। किसी पड़ोसी की मुश्किल समय में मदद करें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्य की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों को पूरा करने में आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिलेगी। मन मुताबिक कार्य मिलेगा। परिवार का आपस में स्नेह और प्यार बना रहेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। वर्तमान मौसम से अपना और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय लापरवाही नुकसान कर सकती है।

 

मिथुनः
अगर संपत्ति के बंटवारे का कोई विवाद है तो किसी की मध्यस्थता से हल करने का उचित समय है। आपसी मनमुटाव दूर करने के लिए आपकी पहल सकारात्मक रहेगी। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहें। बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करें। युवा अपने अध्ययन या करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें, वर्ना भविष्य में नकारात्मक परिणाम मिल सकता है। परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं हैं। व्यवसाय संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय काम पर पैनी नजर रखनी होगी। आपकी सूझबूझ और उचित निर्णय से समस्या दूर होगी। परिवार के बीच सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना जरूर रखें। गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखें। कोई रिस्क न लें।

 

कर्कः
आप हर कार्य ठीक से करेंगे। अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान दें। उम्मीदें और सपने साकार करने के लिए उत्तम समय है। इसका सदुपयोग करें। पारिवारिक वातावरण में अशांति रहेगी। भाइयों के साथ तालमेल कमजोर हो सकता है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। कोई अनुचित काम न करें। मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं। व्यापार की छोटी से छोटी बात पर ध्यान दें। मेहनत से अपने काम को उचित अंजाम दे पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कोई विशेष दायित्व आ सकता है। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का आपसी सहयोग बना रहेगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। अपनी दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।

 

सिंहः
दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। अपने संपर्कों को बढ़ाएं। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोई भी काम करते समय लापरवाही न करें। दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। संतान से संबंधित काम बाधा आ सकती है। अपने निकट संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता रखें। व्यवसाय संबंधी खास निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। मशीनरी, फैक्ट्री आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस में लापरवाही न करें। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बनाए रखें। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से दिक्कतें आएंगी। नकारात्मक बातें नजरअंदाज करें। तनाव का असर आपकी पाचन प्रणाली पर होगा। योग का सहारा लें और हेल्थी खानपान रखें।

 

कन्याः
अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएं। इसका उचित प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर होगा। आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप अपने कार्यों पर भी ज्यादा एकाग्रता से ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा न होने से तनाव रह सकता है। इसलिए अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ ना लें। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें। आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाओं पर काम हो सकता है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में तरक्की करेंगे। हालांकि दैनिक आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग लापरवाही की वजह से कुछ गलतियां कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और अनुशासित रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से भी बचना होगा।

 

तुलाः
व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। साथ ही मित्रों और संबंधियों के साथ संपर्क बना रहेगा। फाइनेंस संबंधी कार्यों को आज निपटाने का प्रयास करें। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस आने की संभावना है। जमीन-जायदाद संबंधी कोई दिक्कत चल रही है तो ये समय बहुत ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। अपनी योजनाओं पर सोच-विचार करके ही उस पर कार्य करें। गुस्सा और ईगो की वजह से स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापारिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें, उसकी सलाह नुकसानदायक रह सकती है। ऑफिस में आप विशेष कार्य पूरा कर पाएंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। एक-दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपने स्वभाव में बदलाव करना जरूरी है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपकी लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ समय एक्सरसाइज, योगा के लिए भी निकालें।

 

वृश्चिकः
अपनी योग्यताओं को सही दिशा में लगाने का समय है। आज का ग्रह गोचर आपके लिए बेहतर है। ध्यान रखें कि समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित प्राप्त होते हैं। अचानक कोई खर्च आने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। विद्यार्थी और युवा अपनी पढ़ाई और करियर के लिए ज्यादा सजग रहें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यर्थ न करें। आलस की वजह से काम को टालना उचित नहीं है। कारोबारी मामलों में आप अपनी मेहनत से परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइल्स संभालकर रखें। खोने की आशंका बन रही है। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी और खुशनुमा माहौल बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। योगा और व्यायाम पर ध्यान दें।

 

धनुः
कोई व्यक्तिगत समस्या हल होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे और अपने लक्ष्य को अपने परिश्रम से हासिल करने में सक्षम रहेंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। साथ ही गलत संगति और गलत आदतों से दूर रहें। आलस और सुस्ती की वजह से महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना होगा। फाइनेंस संबंधी कार्य सावधानी से करें। छोटी सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। मशीनरी संबंधी कार्य में मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट या आर्डर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी जॉब से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। गलत संबंधों से दूर रहें। संतुलित दिनचर्या और खान-पान का ध्यान रखने से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मौसम के प्रभाव से अपना बचाव करें।

 

मकरः
आज खास लोगों के साथ कई तरह के विषयों पर बातचीत होगी और काफी सकारात्मक भी रहेगी। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान दें। रचनात्मक और मन मुताबिक कार्य में समय व्यतीत करने से प्रसन्नता मिलेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। बातचीत करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। स्वयं पर भरोसा रखें, किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। ग्रह स्थिति बेहतर बनी हुई है। इस समय मार्केटिंग और प्रमोशन पर अधिक ध्यान देना होगा। रियल स्टेट से जुड़े बिजनेस में मुनाफा होगा। जॉब में चल रही परेशानियां रहेंगी। सही समय का इंतजार करें। परिवार के आपसी संबंध सुखद और सहयोगात्मक रहेंगे। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। अपने स्वास्थ्य के लिए लापरवाही न करें। मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है।

 

कुंभः
अनुकूल समय है। प्रकृति आपके लिए बेहतर परिस्थितियां बना रही है। निवेश को लेकर आपको जानकारियां मिलेंगी और ये फायदेमंद होंगी। अपनी योजना में परिवार को भी शामिल करें। संबंधियों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान करें। इस समय बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है। व्यर्थ की बातों में ध्यान देने से उसका असर आपकी विचार शैली पर होगा, जिससे नकारात्मक भाव उठ सकते हैं। अप्रिय गतिविधियों में ध्यान न दें। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के लिए सजग रहें। व्यवसाय में कोई बेहतर प्रस्ताव मिलेगा। आपको उचित आर्डर मिल सकते हैं। आलस न करें और समय का सदुपयोग करें। नौकरी में कोई अथॉरिटी मिलेगी। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपको सुकून देगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए विश्वास मजबूत करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखें। मेडिटेशन से दिन की शुरुआत करें।

 

मीनः
ग्रह स्थिति सकारात्मक रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों से संबंधित फैसला बेहतर साबित होगा। किसी संबंधी के आने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी समस्या का समाधान होगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा सामने आ सकता है, जिसमें कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय धैर्य रखें। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें। इससे धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और काबिलियत से उचित व्यवस्था बना लेंगे। बदलाव संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। वैवाहिक संबंध में गिले-शिकवे चलते रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहना आवश्यक है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान से स्वस्थ और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। वर्तमान वातावरण को नजरअंदाज न करें।

Parvatanchal