शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: रविवार, 04 फरवरी 2024

मेषः
आज कुछ खास गतिविधियां होंगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, नया अवसर मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संतान की किसी उपलब्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा और कार्य क्षमता बनाए रखें, क्योंकि आलस की वजह से काम अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक मामलों से संबंधित निर्णय सावधानी से लें, क्योंकि गलती होने की भी आशंका है। व्यापारिक मामलों में आज किसी नए काम को लेकर निर्णय लेने से असमंजस रहेगा। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट हासिल करने में सफल रहेंगे और कोई खास उपलब्धि इन्हें मिलेगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी। मौसम की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। व्यवस्थित रहें और मौसम के अनुकूल अपना आहार रखें।
वृषः
कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज राहत मिलेगी और काफी समय से अपने जिस लक्ष्य के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उसे हासिल करेंगे। अधिकतर काम पूरे होने से अपने कार्य क्षमता सुधरेगी। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। व्यवधान रहेंगे, लेकिन आपकी मेहनत और प्रयास आपको सफलता देंगे। किसी की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक रहेगा। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। व्यावसायिक कार्यों को अपनी देखरेख में करवाने से उत्पादन क्षमता में बढ़ेगी, लेकिन माल की क्वांटिटी से अधिक क्वालिटी पर ध्यान दें। वर्ना कुछ आर्डर कैंसिल हो सकते हैं। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से घर में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी होगा। असंतुलित खानपान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। गैस और वायु संबंधी परेशानी से जोड़ों में दर्द रह सकता है।
मिथुनः
ग्रह स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। अधिकतर कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा, जो कि आरामदायक और सुखदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लोगों की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे। किसी व्यक्तिगत या पारिवारिक समस्या को लेकर आपका मन विचलित रहेगा। कहीं पैसा अटक सकता है। समस्या का निवारण न होने से बेचैनी रहेगी और तनाव में रहेंगे। नया निवेश करने से बचें। व्यवसाय से संबंधित कोई लाभकारी प्रस्ताव मिलेगा। आप अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से उसे पूरा कर लेंगे, लेकिन कोई निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी में बोनस या तरक्की की उचित संभावना है। परिवार में आपसी संबंधों में पुनः मजबूती आएगी। युवाओं को प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है, लेकिन अपने लक्ष्य पर भी फोकस रखें। आत्म अवलोकन करना जरूरी है। क्रोध का दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
कर्कः
सोशल मीडिया या संपर्कों के माध्यम से आपको कई नए विषयों की जानकारी मिलेगी। घर में किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलने वाली है। आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर शुरू हो सकता है। नकारात्मक स्थिति बनने पर परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास न आने दें। वर्ना इसकी वजह से आपका दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअंदाज न करें। फाइनेंस संबंधी कार्य सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए मेहनत की जरूरत है। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी समस्याएं हल हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें और वर्तमान गतिविधियों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से उत्सव भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या से आप पॉजिटिव महसूस करेंगे।
सिंहः
कुछ नई गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे। इसके लिए कर्म प्रधान होना जरूरी है। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य होने की संभावना है। अपनी चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यस्थल पर उपस्थिति अनिवार्य रखें और सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। अधीनस्थ कर्मचारियों बीच कहासुनी हो सकती है अथवा कोई इंक्वायरी हो सकती है। मीडिया या फोन से बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। पति-पत्नी एक-दूसरे पर विश्वास रखें। घर में सकारात्मक और अनुशासित माहौल रहेगा। बाहर डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही न करें।
कन्याः
किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपका कार्य पूरा हो सकता है। सोसायटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपकी बात निर्णायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें।
आलस और लापरवाही से बचना होगा। व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नुकसान दे सकता है। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर पुनर्विचार करें। व्यवसाय में मुनाफा हो सकता है। हालांकि ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा। आपकी उपस्थिति और एकाग्रता अनिवार्य है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट पूरे होने से आपका प्रमोशन संभव है। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें भी ताजा होंगी। व्यर्थ प्रेम संबंधों में न उलझें। असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। भोजन में मौसमी चीजें ही शामिल करें।
तुलाः
घर के किसी सदस्य की सलाह से आपकी कोई पुरानी समस्या का हल निकलेगा। आपकी कोई चिंता दूर होगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़ी जानकारी हासिल करें। जरूरी काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान का ध्यान रखें और उनके मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। किसी अपरिचित पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। इस समय विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ मनमुटाव हो सकता है, संबंधों बेहतर बनाकर रखें, नकारात्मक प्रभाव आपके व्यवसाय पर होगा। नौकरी में आपके काम से कंपनी को फायदा होगा। परिवार में अनुशासन और सामंजस्य बना रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में एक-दूसरे के लिए सम्मान और सहयोग की भावना रखें। बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। खान-पान और लाइफस्टाइल व्यवस्थित रखें।
वृश्चिकः
चुनौतियां रहेंगी और उनका समाधान निकाल पाएंगे। आपकी छवि और व्यक्तित्व में अधिक निखार आएगा। घर संबंधी आवश्यकताओं को लेकर शॉपिंग में भी परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। विवादों से दूर रहें, अन्यथा आप भी फंस सकते हैं। थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे, लेकिन आपकी कार्यक्षमता कम नहीं होगी। खर्चों की स्थिति बनी रहेगी। व्यावसायिक कामकाज को लेकर ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। किसी ने प्रोजेक्ट पर फिर से विचार हो सकता है। धन संबंधी मामलों में कोई समझौता न करें। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक व्यवस्था उत्तम रहेगी। पारिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनने से सभी लोग खुशी और आनंद महसूस करेंगे। मौसम में बदलाव की वजह से सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रहेगी। दिनचर्या संयमित रखनी होगी।
धनुः
नई योजनाएं और उपक्रम बनाने के लिए समय अनुकूल है। सोसाइटी संबंधी कार्यों में आपका योगदान रहेगा और उचित मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। परिवार के साथ शॉपिंग हो सकती है। ध्यान रखें कि पिता या पिता समान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की बहस न हो। अपनी वर्तमान गतिविधियों पर फोकस रखना जरूरी है। किसी एक विषय को गहराई से जानने की इच्छा होगी। व्यावसायिक कार्य सहज तरीके से बनते जाएंगे, लेकिन जल्दबाजी न करके धैर्यपूर्वक कार्य करें। स्टॉफ पर अपनी कड़ी नजर रखनी होगी। किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से नुकसान होने की आशंका है। लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अचानक किसी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यूरिन इनफेक्शन जैसी दिक्कत हो सकती है। पानी का सेवन जरूरी मात्रा में करें।
मकरः
अपने रुके हुए कार्य और योजनाओं को पूरा करने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। ध्यान रखें कि प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। कोई अटकी हुई पेमेंट आज हासिल हो सकती है। कोर्ट केस संबंधी मामलों में सावधानी रखें। अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन रखें। आपकी शंकालु प्रवृत्ति से परेशानियां हो सकती हैं। ध्यान रखें सफलता पाने के लिए कोई भी नकारात्मक रास्ते का चयन न करें। बाहरी व्यवसायिक पार्टियों से उचित आर्डर मिलेंगे। मार्केटिंग संबंधी संपर्क और अधिक मजबूत करने में अपना समय लगाएं। अपने पेपर और डॉक्यूमेंट कंप्लीट रखें। नौकरी में लापरवाही करने से मुसीबत बढ़ सकती है। पति-पत्नी का एक दूसरे के लिए विश्वास मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में भी आपसी तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ थकान की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है।
कुंभः
आज आप आराम और सुकून के मूड में रहेंगे। आपका दिन पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा और देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे सभी सदस्य अपने आपको और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। आपसी भावनात्मक संबंध भी मजबूत होंगे। कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें रखना और उन पर रोक- टोक करना आपके संबंधों में दूरियां बढ़ा सकता है। अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। युवा अपने टारगेट हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें। अगर यात्रा का प्लान है तो पहले बजट बना लें। पारिवारिक व्यस्तता के बाद भी कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्य में जो परिवर्तन किए हैं, उनके लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। कारोबारी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाए रखेंगी। पति-पत्नी के बीच कुछ खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है, जो आपसी संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगी। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। शारीरिक और मानसिक थकावट रह सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें।
मीनः
पिछले कुछ समय से आप जिस लक्ष्य के लिए प्रयासरत हैं, वह हासिल होगा। नवीन कार्यों से जुड़ी योजना बनेगी और ये योजनाएं जल्दी ही पूरी होंगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं, इसलिए सोच-विचार करके ही किसी नतीजे पर पहुंचे। अपने सपनों को साकार करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। बच्चे फालतू गतिविधियों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे। कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेंगी। विदेश से संबंधित कारोबार में निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एकाग्रता और मेहनत की जरूरत है। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। महिलाएं जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगी।

