शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक मामलों में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल साबित होगी। इस समय आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आएंगी, परंतु तनाव ना लें। जल्दी ही समस्या का हल भी मिलेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनी हुई है। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहना बहुत जरूरी है। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली पर फिर से सोच-विचार करें। हालांकि अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे। परिवार जनों के साथ कुछ समय मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें।
सुकून भरा दिन रहेगा। ज्यादातर काम योजना बनाकर पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उसके हल होने की वजह संभावना है। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा। इस समय बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय देना उचित नहीं है, क्योंकि अभी लाभ की कोई संभावना नहीं है। लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें। व्यापारिक गतिविधियां अभी सामान्य ही रहेंगी। तनाव न लें और अपने काम योजना बनाकर करते जाएं। जल्दी ही हालात अच्छे हो जाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की उचित संभावना है। घर में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या रखें। खांसी जुकाम तथा गले संबंधी किसी भी परेशानी को लापरवाही में ना लें।
किसी भी तरह की यात्रा या आवाजाही को स्थगित रखें और ज्यादा मेल मिलाप से भी परहेज करें। रिश्तेदारी से संबंधित कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है। गुस्सा और आवेश हावी ना होने दें। जोखिम पूर्ण कार्यों से भी दूर रहें।
व्यवसाय में पब्लिक संबंधी रिलेशन को और अधिक मजबूत करें, साथ ही अपने काम की क्वालिटी पर भी ध्यान दें। व्यवसाय संबंधी एडवर्टाइजमेंट की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का मन मुताबिक काम संपन्न हो सकता है।
जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
मानसिक सुकून और स्थिरता बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि बहुत जरूरी है। अपने अंदर उर्जा और आत्मबल की कमी महसूस होगी।
इस समय ग्रह स्थिति आज के लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। युवाओं को कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी। कुछ चुनौतियां रहेंगी। आत्म चिंतन और मनन करने से समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो किसी योग्य व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। मन में नकारात्मक विचार ना उठने दें, इसकी वजह से आपकी नींद पर असर पड़ेगा। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित काम बेहतरीन तरीके से संपन्न हो जाएंगे। दूरदराज के क्षेत्रों से भी उचित संपर्क स्थापित होंगे। परंतु अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, आपके साथ चीटिंग हो सकती है। विवाहित जीवन में बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु गर्मी और पॉल्यूशन से अपना बचाव अवश्य रखें।
धार्मिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा। कुछ समय सामाजिक तथा सोसाइटी की गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें। इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी व्यस्तता रहेगी। बिजनेस में कोई समस्या आ रही है तो अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन जरूर लें। इस समय आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है और ऐसा करना आपके लिए लाभदायक ही रहेगा। ऑफिशियल यात्रा को आज स्थगित कर दें। जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपका सहयोग संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा।वर्तमान मौसम की वजह से खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
पिछले समय से जिस काम को लेकर आप कोशिश कर रहे थे, उसमें मेहनत से उपलब्धियां हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग भी आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करे, निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी। कभी-कभी विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, जिसकी वजह से विचलित और निराशा जैसी स्थिति रहेगी। धैर्य और संयम बनाए रखें। रुपए-पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें। साथ ही फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है।बिजनेस में विरोधियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखनी जरूरी है। किसी तरह के तनाव या नुकसान की स्थिति भी बन रही है। व्यवसाय संबंधी कोई भी नई जानकारी मिलने पर उसे अपने व्यवसाय में इस्तेमाल करना लाभप्रद रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।
किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, आज उसके वापस मिलने का उचित अवसर है। इसलिए प्रयासरत रहें। कुछ समय किसी धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। संबंधों को सहज बनाए रखने के लिए जरूरी है कि पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें, अन्यथा किसी प्रकार की बदनामी हो सकती है। व्यवसाय में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें और अपने व्यावसायिक स्थल पर उनका हस्तक्षेप भी ना होने दें। अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सावधानी बरतें। कोई ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। पारिवारिक लोगों में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद होने से दूरियां आ सकती हैं। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना आपकी स्वास्थ संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकता है।
शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
व्यर्थ की गतिविधियों में समय और पैसा खर्च होने की स्थिति बन रही है। आर्थिक दृष्टि से अभी समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। भूमि या वाहन संबंधी लोन लेने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर किसी बड़े अधिकारी अथवा राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में विस्तार के लिए कुछ नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, तो बेहतर नतीजे भी सामने आएंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी आदि से जुड़े काम जल्दी पूरे कर लें।
पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ तालमेल का अभाव रहने से घर की सुख शांति पर असर पड़ सकता है। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। मौसम के अनुकूल दिनचर्या और खानपान रखें। वायु तथा पेट से संबंधित दिक्कतें रहेंगी।

