शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 08 जनवरी 2024

मेष:
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आज आपको प्राप्त होगा। किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब मिल सकती है। कारोबार में धन लाभ होगा। आर्थिक आय बढ़ेगी। खान-पान पर ध्यान दें, नहीं तो सेहत खराब होने की पूरी संभावना है। नौकरी नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। प्यार के लिए दिन दर्दभरा रहेगा। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। किसी मनपसंद कलाकार से मुलाकात रोमांचित करेगी।

 

वृष:
आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। काम काज में वृद्धि के आसार हैं। किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों। रिश्तों के मामले में आज किस्मत साथ देगी। आपके कुछ काम विलंब से पूरे होंगे जिसको लेकर आप परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिव योग में किया गया काम सफलता और धन की प्राप्ति का संकेत है। सर्दी की चपेट में आएंगे, लेकिन परेशानी से समाधान मिलेगा। कार्यस्थल पर वाणी पर संयम रखें तो लाभ मिलेगा। भावी जीवनसाथी से मुलाकात आप के दिन को रोमानियत से भरेगा। आपके जीवन में परिवार की भूमिका अहम है। खुशी के लिए कुछ भी करेंगे। संतान से संबंधित खुशखबरी मिलेगी।

 

मिथुन:
आज के दिन भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करना ठीक रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए यह समय ठीकठाक है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। प्रेमी युगलों के लिए समय शुभ है। लंबी बीमारी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। निवेश और व्यवसाय में किसी पर अत्यधिक भरोसा नुकसानदेय रहेगा। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन और अच्छी सेहत का आनंद लेंगे। मनचाही नौकरी के लिए प्रयासरत रहेंगे। जो काम मिलेगा उसमें मन नहीं लगेगा। पढ़ाई के चलते साथी को वक्त नहीं देंगे, इसलिए समझदारी से काम लें। घर में किसी को संतान सुख मिलने से परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। पुराने दोस्त को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी।

 

कर्क:
आज व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक यात्रा से अप्रत्याशित लाभ के साथ तकनीकी क्षेत्र में लाभ की योजना बनाएंगे। मां की खराब सेहत से परेशानी के साथ अस्पताल के चक्कर लगाएंगे। आपका करियर उड़ान भरेगा। काम की वजह से पहचान बनेगी। साथी से मुलाकात के बाद स्वभाव में सकारात्मक बदलाव फायदा देगा। परिवार के साथ पुरानी बातों को भूल कर मौज-मस्ती करेंगे। मनी प्लांट का पौधा घर में लगाएं। परीक्षा के परिणाम मनोनुकूल मिलेंगे।

 

सिंह:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का फल आपको आज जरूर मिलेगा। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। दोस्तों की सलाह बहुत काम आ सकती है। व्यवसाय में परेशानी होगी। किसी कीमती वस्तु के खोने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। नए प्रस्ताव और जातक के काम से पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में मतभेद रहेगा, जो भावी जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास डालेगा। संतान के भविष्य के लिए माता-पिता परेशान रहेंगे, परिवार के सहयोग से हल निकालेंगे। विदेश भ्रमण करेंगे।

 

कन्या:
आज का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। सकारात्मक सोच से आपका फायदा होगा। नया काम आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर आप फिट रहेंगे। दवाई की दुकान खोलने की सोच रहे हैं जो लाभ देगा। लेकिन समय का ख्याल रखें। आंखों की परेशानी से परेशान रहेंगे। हरी साग-सब्जियों को अहमियत दें। राजनीतिक क्षेत्र में झुकाव बढ़ेगा, जो करियर में बदलाव के संकेत दे रहा है। आपकी नजर में प्यार समय की बर्बादी है। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। पारिवारिक दृष्टि से समय उत्तम है। मांसाहार के सेवन से बचें या फिर खाना छोड़ देंगे तो लाभ मिलेगा। घर से दूर रहेंगे।

 

तुला:
आज का आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से आपका मिलना होगा। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ खुशहाल समय बीतेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम- गरम रह सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के साथ व्यवसाय में धन लाभ होगा। पाचन शक्ति कमजोर रहेगी। इससे खाने मे अरुचि पैदा होगी। ऑफिस में विरोधी शांत रहेंगे, काम से उनको जवाब देंगे। शादी के बंधन में बंधेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन खुशी देगा। किसी खास दोस्त का दिया उपहार चोरी हो सकता है।

 

वृश्चिक:
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन शुभ रहेगा। बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। समझ-बूझकर ही किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य में हाथ लगाएं। रिश्तों के लिहाज़ से भी यह दिन सुखद रहेगा। व्यवसाय जैसा चल रहा है चलने दें नहीं तो आर्थिक नुकसान संभव होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन आराम करेंगे तो पूरी तरह स्वस्थ्य रहेंगे। नौकरी में परेशानी और ऑफिस में काम में उलझनें बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभूति रहेगी। ससुराल वालों के हस्तक्षेप से परेशानी बढ़ेगी। लव पार्टनर मिलेगा या स्कूल की तरफ से कोई पुरस्कार।

 

धनु: 
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है। धन की बचत और कारोबार में आंख-कान खोल कर रहेंगे तो नुकसान नहीं होगा। शारीरिक रूप से खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नाम और काम दोनों मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा, लेकिन किसी तीसरे के हस्तक्षेप से दूर रहें। किसी सदस्य की वजह से घर में तनाव से भरा माहौल बना रहेगा। बेटे की तरफ से कुछ ऐसा होगा जो आपको गौरवान्वित कराएगा।

 

मकर:
आज का दिन शानदार रहेगा। आज कम मेहनत में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। दफ्तर में रुके कार्यों में आसानी होगी। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। व्यवसाय में पार्टनरशिप से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। सेहत बढ़िया नहीं रहने से हर काम में रुकावट संभव है। नई नौकरी की तलाश आज पूरी हो सकती है। कोई आपसे आज प्यार का इजहार कर सकता हैं। वाद-विवाद से बचें, परिवार में प्यार और सौहार्द बना रहेगा। संतान को परेशानी हो सकती है।

 

कुंभ:  
आपके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं। धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। काम के दबाव को कम करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ अपनी दिनचर्या से छुट्टी ले सकते हैं। व्यवसाय में चल रहे प्रयास सफल रहेंगे और आर्थिक लाभ देंगे। शारीरिक अक्षमता की वजह से आप आज परेशान रहेंगे। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें और धैर्य से काम लें। आपकी सलाह से मित्र को फायदा होगा, जो संबंधों को प्रगाढ़ करेगा। माता-पिता और घर के अन्य सदस्यों को सम्मान देंगे, जो छवि को बेहतर बनाएगा। जमीन खरीदने का समय आ रहा है।

 

मीन:  
आज छात्रों का दिन शुभ रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छे पल बिताएंगे। मीडिया से जुड़े लोगों का दफ्तर में काम सराहा जाएगा। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी। व्यवसाय में परिवार को शामिल ना करें तो बेहतर रहेगा। दुर्घटना , चोट-चपेट और बीमारी के संकेत हैं , सतर्क रहें। बेरोजगारी से तंग आकर कोई बुरा कदम उठाने से बचें, सब कुछ ठीक हो जाएगा। प्यार के बारे में घर वालों को बताएंगे और शादी के लिए मना भी लेंगे। किसी यात्रा पर अचानक परिवार के साथ जाना पड़ सकता है। किसी अंधे व्यक्ति की मदद करेंगे तो आप पर ईश्वर की कृपा बरसेगी। कहीं से गिरा हुआ धन या आभूषण मिल सकता है।

Parvatanchal