शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

मेष:
आज सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। अपने सहकर्मियों के साथ संबंध काफी अच्छे रहेंगे व आप का मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय करने वालों को अपनी व्यावसायिक प्रगति में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। बिज़नेस में धीमी चाल से प्रगति होगी। धन को लेकर सावधान रहना चाहिए। धन लंबे समय के लिए फंस सकता है। धन खर्च और काम दोनों बढ़ सकते हैं। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। पैसे की कमी का असर व्यवसाय और जीवन पर दिखेगा। मन चिंता और तनाव से भरा रहेगा। बेरोजगारी की वजह से परेशान रहेंगे। सोशल मीडिया पर कोई आपको बदनाम कर सकता है, जिससे रिश्तों पर असर पड़ सकता है। मांगलिक और धार्मिक काम का घर-परिवार में आयोजन होगा। बच्चे घूमने की जिद्द करेंगे।

 

वृष:
आ भय व बेचैनी का माहौल बन सकता है। सावधानी पूर्वक रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बिजनेस यात्रा सफल रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे। नए काम प्राप्त होंगे। लाभ बढ़ेगा। यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य है, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। टेलरिंग के कारोबार में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा,  लेकिन फिर से कोरोना संक्रमण हो सकता है। नौकरी में ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी। दिल टूटने का दर्द नहीं सहन होगा। बच्चों को अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाएंगे। हल्दी मिलाकर दूध पीने से सेहत अच्छी रहेगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं।

 

मिथुन:
आज काम और आराम के बीच संतुलन साबित करने की आवश्यकता होगी, शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मांसपेशियों और नसों से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। आर्थिक पक्ष कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा और काफी संभल कर चलना होगा। धन की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस की स्थितियां सबके पक्ष में आ जाएंगी और आप प्रगति करेंगे। मूर्ति व्यवसाय से जुड़े लोगों की हालत खराब होगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के उपर काम का दबाव बना रहेगा। आपके जज्बातों को साथी नहीं समझेंगे, जो तनाव देगा। घर में शादी की खरीदारी ऑनलाइन करेंगे। संतान के लिए घर पर सरप्राइज पार्टी रखेंगे।

 

कर्क:
आज अपने पुराने ऋण चुकाने में सक्षम होंगे। जो किसी बिजनेस अथवा शेयर बाजार में लगे हुए हैं उन्हें मनवांछित लाभ प्राप्त होने की संभावना बनेगी। चुनौतियों का सामना भी करना होगा और इन चुनौतियों से लड़कर ही उनमें सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार की सामाजिक स्थिति मजबूत होगी और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। केटरिंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा ऑफर मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें, अन्यथा परेशान होंगे। आज नौकरी छोड़ने का मन बना लेंगे जो सही रहेगा। किसी तीसरे के हस्तक्षेप से प्यार में तकरार हो सकती है। जमीन-जायजाद के बंटवारे को लेकर परिवार से विवाद हो सकता है। आज किसी अन्य माध्यम से धन की आमदनी बढ़ेगी।

 

सिंह:
आज के दिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको मोटी आर्थिक हानि पहुंचा सकते हैं। तेजी से धन कमाने की लालसा में शॉर्टकट अपनाने से बचें। किसी भी बिजनेस में सोच समझकर ही पार्टनरशिप करना हितकर होगा। किसी भी पूर्व कार्य में निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के विदेश यात्रा के भी योग बने हुए हैं। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। यानी आप जिन लोगों के भरोसे बैठे होंगे, वे आपका साथ नहीं देंगे। लेन-देन और क्रय-विक्रय से लाभ मिलेगा। पैर में चोट लग सकती है, सतर्क रहें। नौकरी वाले लोगों को अतिरिक्त आमदनी होगी। संबंधों में निकटता इस राशि के लोगों को पसंद नहीं होगी। बाहर वालों की वजह से परिवार से रिश्ते खराब हो सकते हैं। सर्दी में  सेहत पर असर पड़ सकता है। संभलकर रहें।

 

कन्या:
आज अपने मनोबल और मेहनत के बल पर अनेक लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। अपनी कुछ कमजोरियों को दूर कर आप एक सफल व्यक्ति बन कर उभरेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यवसाय में धन लाभ होगा। घर में भाई की तबियत ज्यादा खराब होने से तनाव बढ़ेगा। किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से नौकरी में लाभ मिलेगा। प्यार के लिए दिन बढ़िया है। राजनीतिक स्तर पर परिवार को सम्मान मिलेगा। मां की तरफ से कीमती उपहार मिल सकता है।

 

तुला:
आज माता पिता को अपने आदरभाव से पूर्ण करेंगे और पारिवारिक जीवन सुचारु ढंग से चलता रहेगा। अपने जीवनसाथी के गुस्से और अहम के टकराव से बच कर रहना होगा। अन्यथा दांपत्य जीवन परेशानियों से घिर सकता है। बहुत धैर्य से काम लेना होगा। आप अपने साथी के प्रति समर्पित और निष्ठावान रहेंगे तथा उनके द्वारा कही गई बातों को और सुझावों को खुले मन से मानेंगे। अनाज की खेती और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। खान-पान पर ध्यान देंगे तो सेहत बढ़िया रहेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर खुशी देगा। बचपन की मुहब्बत को दिल में जिंदा करेंगे। पिता के मार्गदर्शन में काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। सफेद वस्त्र पहनेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी। कहीं से अचानक धन लाभ होगा।

 

वृश्चिक:
आज के दिन किसी भी प्रकार के वित्तीय निवेश के लिए बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ना चाहिए। यदि इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से सुझाव और सलाह लेकर ही कोई कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। किसी भी रिश्ते में अड़ियल रवैया मत अपनाइये और हवा के रुख को देखते हुए ही कोई कार्य करें। अपना सारा ध्यान अपने चारों ओर अच्छा माहौल बनाने में लगाएं औरों के साथ-साथ स्वयं की स्वतंत्रता को भी महत्व अवश्य दें, इससे ही अच्छे जीवन का आनंद ले पाएंगे। कारोबार पर लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। कसरत से खुद को तंदुरुस्त और बीमारी से दूर रखें। नौकरी के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। घर में किसी अपने की वजह से खुशी मिलेगी। दोस्त के कारोबार में सहयोग करेंगे।

 

धनु:
आज कड़ी मेहनत से सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। सहयोगी ऑफिस में समस्याएं और बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। अपनी क्षमताओं के अनुसार ही काम करना चाहिए। उन्नति के नए शिखर पर पहुंचेंगे और अपने जीवन में विशेष कर अपने करियर में खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। अपने अच्छे वित्तीय प्रबंध के लिए सुरक्षित खर्च को प्राथमिकता देना सीखना होगा।
मेडिकल उपकरण से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मौसमी बीमारी की वजह से परेशान रहेंगे। सरकारी नौकरी करते हैं तो ट्रांसफर हो सकता है। दांपत्य जीवन में उठा-पटक बनी रहेगी। लड़की की शादी को लेकर परेशानी बढ़ेगी। शेयर मार्केट में धन लगाने के लिए सचेत रहें।

 

मकर:
आज के दिन आर्थिक निर्णयों में हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर सतर्क रहना होगा और कुछ फाइनेंशियल समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, जो समय के लिए उपयुक्त है। उस दौरान धन का सदुपयोग करें और उस को अर्जित करने का पूरा प्रयास करें ताकि  किसी भी प्रकार की समस्या से दो-चार न होना पड़े। अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो बहुत अच्छा समय है। सेहत बढ़िया रहेगी। नौकरी के लिए किया जा रहा प्रयास फलित होगा। प्रेम संबंध में दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच लड़ाई होगी,बाहर के लोगों से संपर्क कम रखेंगे तो अच्छा रहेगा। संपत्ति का लाभ मिलेगा।

 

कुंभ:  
आज बिजनेस में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है यदि आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान लग सकता है कि जो प्रयास कर रहे हैं उनका उचित प्रतिफल नहीं मिल रहा है। साझेदारी के बिजनेस में सफलता मिलेगी। कोई कार्य शुरू करेंगे तो उसमें लाभ की उम्मीद कम करें। धीरे-धीरे अपने करियर में काफी आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आग और बिजली से दूर रहें। मनचाही नौकरी की तलाश जारी रखेंगे। प्रेम संबंध के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ मिलकर विकट घड़ी का आनंद लेंगे। रास्ते में पैसे से भरा बैग मिल सकता है।

 

मीन:
आज का दिन सुखों का आनंद उठाएंगे और अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खर्च भी करेंगे। जीवन में अपने साथी की जरूरतों के अनुरूप रखें। बिजनेस में साझेदारी में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अनेक महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हुए लोगों से संबंध स्थापित होंगे, जो भविष्य में काफी काम आएंगे। आप अपने आप को काफी स्वतंत्र महसूस करेंगे और बेबाकी से निर्णय लेंगे। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही कोई कार्य करें। व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। हेल्थ इज वेल्थ के फार्मूले पर ध्यान देंगे।इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को पदोन्नति और परेशानी दोनों मिलेगी। रिश्तों में दूरी आप के प्यार को और गहरा करने वाला है। परिवार के साथ यात्रा करेंगे जो परेशानियों से भरी रहेगी। पिता की संपत्ति को लेकर बहनों में विवाद हो सकता है।

Parvatanchal