शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 29 नवंबर 2023

मेष:
आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयासरत कार्यों में सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक सोचें। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में धोखा खाएंगे। व्यवसाय में पैसा डूबेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बहुत भागदौड़ करेंगे, लेकिन सकारात्मक फल नहीं मिलेगा। आज सेहत सामान्य रहेगी। व्यायाम करें, नहीं तो कमर दर्द और सर दर्द से परेशान रहेंगे। नौकरी में सहयोगी नुकसान पहुंचाएंगे, लेकिन आपका काम बोलता है। तो बस धैर्य रखें। साथी के साथ भविष्य की योजना पर विचार-विमर्श करेंगे, जो आपके संबंधों के लिए फलदायी है। भाई-बहन में झगड़ा परिवार के माहौल को खराब करेगा, जो भविष्य के लिए दुखद होने वाला है। पुराना किया पुण्य का बड़ा लाभ मिलने वाला है।

 

वृष:
आज के दिन अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, बड़ी सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए एवं उनके करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है। विरोधी विफल रहेंगे। उर्जा को सही दिशा में लगाएं और आलस्य का परित्याग करें। परिवार का ख्याल रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। जरूरतमंद को भोजन व शिक्षा की व्यवस्था करें। किसी नए व्यवसाय से जुड़ेंगे और बाहर किसी दूसरे के काम में हाथ बटाएंगे तो लाभ होगा। बीमारी की चपेट में आएंगे, लेकिन आत्मबल की मजबूती आपको इससे बाहर निकालेगी। कार्यस्थल में मिथुन राशि का शख्स आप के लिए फरिश्ता बनकर आएगा। आप के लिए प्यार नहीं बना है। अगर प्यार के चक्कर में पड़ना है तो कर्क राशि का शख्स आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मस्ती करेंगे। संतान की इच्छा पूरी होगी।

 

मिथुन:
आज के दिन आपको नए व्यापार से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। न्यायालय से लाभ मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें और सोच समझ कर कार्य करें, समय अच्छा चल रहा है। नौकरी में उन्नति होगी। सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। कड़ी मेहनत और परिश्रम से आप आज धन कमा पाएंगे। किसी खास को आपकी मदद की जरूरत होगी। आज आप की सेहत बढ़िया रहेगी। इससे जातक अतिरिक्त काम करेंगे। लगी-लगाई नौकरी हाथ से जाने का डर मन में रहेगा। प्यार में साथी से धोखा खाएंगे। लेकिन अगले ही पल सच्चा प्यार भी मिल जाएगा। आज परिवार के साथ खयाली पुलाव पका सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग भी करेंगे। अच्छी नौकरी के अवसर मिलेंगे।

 

कर्क:
आज लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा । सम्मान प्राप्त होने का योग है। जमीन ज़ायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें। परिवार में सामंजस्य बिठा कर चलें। आज आप पर लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। आज सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन मां की बीमारी परेशानी का सबब बन सकती है। चिकित्सा से जुड़े लोगों को समाज में पहचान मिलेगी। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। परिवार, दोस्त और समाज आपके निजी रिश्तों की कद्र करेंगे। भावनाओं में बहने से बचें। आप की प्रशंसा परिवार के सदस्य करेंगे। प्यार में इंतजार खत्म होगा।

 

सिंह:
आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होगा। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है। यात्रा तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब होगी, सतर्क रहें। नौकरी में दिन सामान्य रहेगा। आज किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा, लेकिन व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें। भविष्य का मजबूत आधार बनेगा। मानसिक और शारीरिक दोनों रुप से जातक खुद को स्वस्थ पाएंगे। नौकरी और पढ़ाई में आज जातक को निराशा हाथ लगेगी। अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करेंगे। मजाक-मजाक में बात शादी तक भी पहुंच सकती है। सर्वगुण सपन्न जीवनसंगिनी आपकी जिंदगी की खुशियां दोगुनी कर देगी। दोस्त या परिवार का कोई सदस्य आपको व्यवसाय में रास्ता दिखाएगा।

 

कन्या:
आज के दिन भाग्य से सारे कार्य सम्पन्न होने का प्रबल योग बन रहा है। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है। चतुर्दिक लाभ होगा। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। नया व्यापार शुरू करने का योग है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है, सदुपयोग करें। एकाग्र होकर अपने कार्य क्षेत्र में लगें। सफलता मिलने का योग बन रहा है। कल्पना की दुनिया में खोएंगे, इससे व्यवसाय पर असर पड़ेगा। मां की तबियत खराब होगी तो घर में परेशानी बढ़ेगी। सकारात्मक सोच और उत्साह से करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगे। प्रेम में तनाव, अलगाव और गलतफ़हमी साथी से दूर होने का कारण बनेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ तनाव से दिनभर मूड खराब करेगा। शादी की बात तय होगी।

 

तुला:
आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होने का योग है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा, नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है आप पर नियंत्रण रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा। नौकरी में सहयोगियों से सतर्क रहें। सफेद वस्त्र दान करें। शेयर मार्केट में धन लगाने से पहले सोच-समझ लें। अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए धन न लें। आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। स्फूर्ति की कमी का असर काम पर दिखेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। रोमानियत से भरा दिन रहेगा। हर तरफ फिजाओं में प्यार घुला रहेगा। छोटी सी बात को लेकर माता-पिता से अनबन हो सकती है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। पैसा बचाएंगे तो अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक:
आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें । संपादन कार्य से आपको लाभ मिलेगा। देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा। प्रेम में धोखा भी खाएंगे। आप कुछ नया करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। योग और ध्यान से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ेंगे। नौकरी में आवेश में आकर जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान होगा। साथी को लेकर ख्याली पुलाव बनाएंगे, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं मिलेगा। परिवार का भरोसा जीतेंगे और परिवार के सदस्यों की मदद करेंगे। व्यवसाय में आने वाला पल पहचान देगा।

 

धनु:
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें और आवेश में ना आएं। कोई ऐसा काम ना करें कि नुकसान हो। वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है, समय का सदुपयोग करें। समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है। जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। स्वर्णिम काल चल रहा है, समय का सदुपयोग करें। आलस्य में अपना समय नष्ट ना करें। पुराना व्यवसाय छोड़कर किराने या दूसरा कोई व्यवसाय करने की सोच रखेंगे, जो लाभ देगा। आज किसी चीज से एलर्जी होगी, इससे पूरे दिन परेशान रहेंगे। वर्क फ्रॉम होम में आप के काम की सराहना काम के प्रति उत्साह को बढ़ाएगा। नौकरी में पदोन्नति भी संभव है। आज प्यार-वार के चक्कर से दूर रहने में भलाई है। घर से दूर जाने से आपके परिवार के सदस्यों और बच्चों को आपकी कमी खलेगी। इससे आपका मन दुःखी रहेगा। म्यूचुअल फंड में पैसा लगाएंगे तो लाभ मिलेगा।

 

मकर:
आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है। भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। सुख समृद्धि में वृद्धि का योग है, नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों व खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा है और खिलाड़ियों को खेल जगत से लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अगर जातक का व्यवसाय हो तो समझ लीजिए कि ये दिन आपके लिए है। बिजनेस में लाभ होगा। बढ़ती सर्दी की चपेट में आने की संभावना है। सर्दी –जुकाम से बचें। ऑफिस मेंआप के काम से अधिकारी वर्ग की तारीफ मिलेगी और आप पर विश्वसनीयता बढ़ेगी। आज कॉलेज के किसी साथी से प्यार का इजहार करेंगे। जो आपके लिए अच्छा रहेगा। पत्नी, मां-बाप के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे। जीवनसाथी की वजह से धन लाभ होगा।

 

कुंभ: 
आज के दिन सेहत को लेकर सावधानी बरतें। गुस्से में एवं शीघ्र निर्णय लेने से बचें, नुकसान हो सकता है। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। रोग एवं विरोधी परास्त होंगे और नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा। अत्यधिक खर्च करने से बचें। दवा की दुकान अगर आप की है तो समझ लीजिए आपके सितारे बुलंदियों पर हैं। आज आप बीमारी को मात देकर घर आएंगे। इससे परिवार में खुशी रहेगी। आज मन मुताबिक नौकरी की तलाश पूरी होगी। आर्थिक स्तर ऊंचा होगा। लेकिन इससे काम पर असर नहीं पड़ने वाला। परिवार के साथ अनबन हो सकती है। संबंधों में सुधार के लिए सबकुछ समय पर छोड़ दें। यात्रा के दौरान आकस्मिक धन मिलेगा।

 

मीन: 
आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है। आपको बाह्य स्रोत से अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी । आज आपको अपने आत्म सम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है, सकारात्मक सोच रखें। सूर्यदेव की जलाभिषेक करें। व्यवसाय में अच्छा खासा ऑर्डर मिलने से मन खुश होगा। इससे धन की वृद्धि होगी। खान-पान में परहेज रखकर सेहत को अच्छा बनाएंगे। सरकारी नौकरी वालों के ऊपर काम को बोझ बढ़ेगा। साथ में कार्यस्थल पर पहचान बढ़ेगी। दोस्त की बहन पर दिल आएगा जो रिश्तों पर असर डालने वाला है। घर में सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चले तो अच्छा रहेगा। प्रॉपटी से जुड़े लोगों को लाभ मिलने वाला है।

Parvatanchal