शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 16 नवंबर 2023

मेष:
किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु घर से दूर रहना पड़ेगा, जो आपको परेशान कर सकता है। कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। दफ्तर में कोशिशों की तारीफ होगी। जरुरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। अपनी इमेज सुधारने का मौका भी आपको मिल सकता है। आज अपने खर्च पर ध्यान दें।
वृष:
आज कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। रोजमर्रा के सामानों को खरीदने का आज सुनहरा मौका है। व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। राजनेताओं और उच्चाधिकारियों से आज सहयोग मिलेगा। उसका पूरा लाभ उठाएं, बस गोपनीयता बरकरार रखें। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। आज गलतफहमी को हावी न होने दें
मिथुन:
आज किसी नये कार्यो में रुकावट पैदा हो सकती है। क्रोध को अपने उपर हावी न होने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता से आज आनंद ही आनंद है। अगर साझा व्यापार करना चाह रहे हैं तो आज समझौते पर हस्ताक्षर न करें। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। आज पुरानी बातों पर ध्यान न दें।
कर्क:
आज व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों के लिए अनुकूल है। आर्थिक लाभ हो सकता है। ज्ञान के प्रति जागरूक रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। आज आप कोई बात मन में न रखें। बात कह देने से आपको ही फायदा होगा। आज मन की बात दोस्तों से कहने से बचें।
सिंह:
आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच के तकरार दूर होंगे तथा घनिष्ठता बढ़ेगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें। आप अपने और परिवार के आय-व्यय का विशेष ध्यान रखें। वाणी पर सयंम रखें और जहां तक हो सके अफ़वाह से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परन्तु माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शराब पीने से बचें।
कन्या:
आज संतान संबंधी काम होंगे। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की ओर से सहयोग कम मिलेगा। आपकी बुद्धिमता व योग्यता के बल पर आप आगे बढ़ पाएंगे। प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आप दूसरों के सामने अपने आप को सही रूप से व्यक्त कर पाएंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। आज पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा। कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
तुला:
आज डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। जीवनसाथी का सहयोग पाने के लिए आपको अपने संबंध मधुर रखने होंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। आपसी बातचीत और व्यवहार में सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। अगर किसी को आपने उधार पैसा दिया हुआ है तो मांग लीजिए, अन्यथा डूबने की संभावना है। आज वाणी पर सयंम रखें।
वृश्चिक:
आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी, खासकर मां की सेहत व धन में हानि हो सकती है। व्यापार में किसी से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। थोड़ा-सा तनाव रहेगा, लेकिन बिल्कुल हताश न हों। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्टनर से मन की बात कह सकते हैं। आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों में फंस सकते हैं। आज के दिन किसी प्रकार का कर्ज न लें और न ही दें।
धनु:
आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। भागदौड़ का फायदा मिलेगा। प्रतिभा को निखारने के लिए कई मौके मिलेंगे। परिवार में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत भी बहुत रहेगी। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। आज सेहत पर मौसम का प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए संभलकर रहें।
मकर:
कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज अधिकतर मामलों में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज तनाव से बचें।
कुंभ:
आज आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। कारोबार में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। भोजन में मसालेदार चीजों का उपयोग न करें। आज नशा करने से दूर रहें।
मीन:
आज किसी बड़ी योजना और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर मिलेंगे। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। आज किसी का अपमान न करें।

