शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार, 05 नवंबर 2023

मेष:
आज पैसों से जुड़े अधूरे काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। आपके प्रिय का एक अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है। आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज़ आपको व्यावसायिक लाभ मिलेगा। दिन पूरा अनुकूल है। आज तनाव से बचेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों और सहयोगियों से मनमुटाव संभव है। जिसका आपको इंतजार था, आज वो मिल जाएगा। आप के मन में कई पुरानी बातें चलेंगी, इस वजह से परिवार के साथ पूरे मन से नहीं रह पाएंगे। आज का दिन आप के लिए चुनौतीभरा रहेगा।
वृष:
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके आईडियाज़ से प्रभावित होंगे। आज आपको तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। बिजनेस को बढ़ाने में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आज आपको कोई उपहार देंगे। खेलते समय बच्चों का खास ख्याल रखें। अपने व्यवसाय को उंचाई पर पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आप के बोलने की वजह से ऑफिस में परेशानी होगी। चांद सी खूबसूरत महबूबा मिलेगी, संभल कर रहें। परिवार या दोस्त की मदद करेंगे, जरूरत पड़ने पर धन देंगे। विवाहेत्तर संबंध से दूर रहें।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए रोजगार के क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उन्हें उनके प्रयासों का परिणाम मिलेगा, जो उन्हें उनकी सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाएगा। आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। आज आप अपने दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी भी ओर कदम बढ़ाने से पहले अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। व्यवसाय में बड़े व्यवसायियों से समझौता होगा। सेहत ठीक रहेगी। सरकारी कर्मी को काम का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। प्यार होगा लेकिन निभाने का जज्बा नहीं रहेगा। ससुराल वाले आप की निजी जिंदगी में दखलअंदाजी करेंगे, संभलकर रहें। तारीफ और प्यार के चक्कर में फंस सकते हैं।
कर्क:
आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। कारोबारियों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर पेट दर्द की आशंका है। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। युवाओं को पढ़ाई पूरी करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने की जरूरत होगी। कोई भी व्यवसाय कर रहे हैं, समय अनुकूल और आर्थिक लाभ देने वाला है। जीवनशैली में बदलाव का खराब असर सेहत पर पड़ेगा। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी और पढ़ाई करने वालों को नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। आज आप साथी के साथ शॉपिंग करेंगे। जो विवाह करने के योग्य हैं उनकी शादी की बात तय होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुकावटें पैदा होंगी।
सिंह:
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। आज आप अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किसी से सलाह लेंगे। आज आपको ऑफिशियल मीटिंग के कारण किसी दूसरे शहर की यात्रा करना पड़ सकती है। मेडिकल के छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। सेहत के प्रति आप को आज बहुत ध्यान देने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रतियोगिता संभव है, घबराएं नहीं विजयी होंगे। आप के लिए एक बेहतरीन नौकरी इंतजार कर रही है। आप को साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर एक बेहतरीन समय है, लाभ उठाएं। परेशानियों का डटकर मुकाबला करेंगे।
कन्या:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो आज उसमें आज आपकी आपके पार्टनर से कुछ बहसबाजी हो सकती है। इसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आप अपने भाई की मदद से उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी मनचाही सफलता की प्राप्ति के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा। आज आपका लंबे समय से अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। व्यापार में सफलता पाएंगे, लेकिन दूसरों से ईर्ष्या करने से परहेज करें। सेहत का हाल मिला-जुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और अच्छी नौकरी समय आने पर मिल जाएगी। आप का प्यार आप की हरकतों की वजह से छिन जाएगा। आप के बुरे वक्त में परिवार ढाल बनकर खड़ा रहेगा और आप को अहसास होगा कि अब तक कितना गलत हुआ है। आज डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं।
तुला:
आज ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा कि आप आमदनी से अधिक खर्च न करें। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। जो लोग गुपचुप प्रेम के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं, उनका संबंध जोखिम भरा हो सकता है। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है और आज कोई डील हो सकती है। सेहत बढ़िया रहेगी। सुहाने मौसम का पूरा मजा लेंगे। आज आप को ऑफिस में अधिकारियों की वजह से अपमानित होना पड़ सकता है। संभल कर रहें। आज आप को साथी के साथ बेइंतहा प्यार होगा। आप को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा, लेकिन तनाव की वजह से जल्द ही मन उचट जाएगा। आप को सम्मान मिलेगा, लेकिन कुछ स्थितियां अपयश वाली भी बन रही हैं।
वृश्चिक:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ चुनौतियों आएंगी, लेकिन सीनियर्स की मदद से सब ठीक हो जायेगा। महिलाएं आज अपना काम जल्दी पूरा कर लेंगी। कारोबारियों को नयी योजना बनाने से व्यापार में फायदा होगा। दोस्त के साथ चल रही अनबन समाप्त हो जायगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपका व्यवसाय गति पकड़ेगा और नाम होगा। सेहत थोड़ी खराब रहेगी जो आराम करने से शाम तक ठीक हो जाएगी। ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा, नौकरी छोड़ने की स्थिति में प्रमोशन संभव है। आप पर प्यार का नशा छाएगा। आप को अहसास होगा कि परिवार और माता-पिता ही सब कुछ हैं। घर पर अचानक भाई-बहन आ सकते हैं।
धनु:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि आज अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं, तो आने वाले दिनों में प्रतिष्ठित व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन फिर भी आज आप निवेश करने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अभी जो काम है उसे निपटा कर ही किसी अन्य काम में हाथ डालेंगे तो अच्छा रहेगा। आप की सेहत बढ़िया रहेगी। अगर नौकरी करते हैं और ऑफिस जाना है तो धैर्य से काम लें। आप को प्यार होगा, लेकिन अहम की वजह से टकराव संभव है। परिवार और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने के साथ खुशनुमा पल जिएंगे। संपत्ति का बंटवारा होगा।
मकर:
आज आप अपने कामकाज में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो सकते हैं, जिससे कुछ मामलों में आपको नुकसान हो सकता है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाईशें पेश करेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें। पैसे कमाने के कुछ नए अवसर आज आपको मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। रविवार को काम का प्रेशर अधिक रहने से सहयोगी में गुस्सा रहेगा। आज सेहत सामान्य नहीं है, इसलिए रविवार का दिन होने की वजह से ज्यादा स्पेशल खाने के चक्कर में ना पड़ें। नई नौकरी में महिला मित्र या सहयोगी की वजह से काम की सराहना होगी, इससे मन खुश रहेगा। रोमांस के लिए रविवार से बेहतर दिन आपके लिए नहीं हो सकता, व्यस्तता के बाद भी समय निकालेंगे। परिवार की ओर से अच्छी खबर मिलेगी, जीवनसाथी का प्रमोशन या संतान को उपलब्धि हासिल करने का दिन है। सरकारी कामों से जुड़े जातकों की पदोन्नति संभव है।
कुंभ:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों के बीच आज आप अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे। आज आप अपनी सूझ-बूझ से काम करेंगे, तो अतिरिक्त धन एकत्र करने में सफल होंगे। आज आपको संतान का सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आज धैर्यपूर्वक लिया गया फैसला कारगर साबित होगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यवसाय करें, लेकिन वार्तालाप कम करें तो बेहतर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन पत्नी का स्वास्थ्य बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहेगा। पिता के सहयोग से मार्केटिंग या बही खाता का काम मिलेगा,जो पैसे के लिए सिर्फ करना चाहेंगे। आज आपको सिर्फ और सिर्फ अपना साथी दिखेगा और कुछ नहीं। माता-पिता की सेवा करेंगे और जीवनसाथी के साथ भी नरमी से पेश आएंगे तो माहौल अच्छा रहेगा। पुराने संबंध काम आएंगे।
मीन:
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न हो उठेंगे। विरोधी आज आपके खिलाफ कुछ रणनीति बनाते नजर आएंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आजकल आपके खर्चों का बोझ अधिक हो सकता है। इसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है। सरकारी कामों में बाधा, लेकिन व्यवसाय में वृद्धि संभव है। आप का मन बोरियत महसूस करेगा, फिल्म देखें या साथी के साथ सैर पर निकल जाएं। नौकरी करने वाले जातक किसी पर भी विश्वास नहीं करेंगे, इसकी वजह पिछला अनुभव रहेगा। आज अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना चाहिए। परिवार के लिए बहुत कुछ करने का दिन है। बस दिल और शरीर को मजबूत कर लें। भाई की तरफ से आर्थिक मदद मिलेगी।

