शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: शनिवार, 04 नवंबर 2023

मेष:
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप अपने परिवार की जरूरत की चीजों का खास ख्याल रखें। इस राशि के जातकों के लिए आज नया वाहन लेने का योग बन रहा है। आज आप अपने व्यापार में सफलता मिलने की पार्टी देंगे, जिससे घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज आप अपने मन की बात शेयर करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। शेयर- सट्टा से लाभ होगा। मां की सेहत खराब हो सकती है या भाई-बहन को चोट लग सकती है। धन के निवेश व विदेश मामलों में अनुकूलता के योग हैं। आज प्यार के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम में धोखा होने के आसार हैं। आप के बारे में परिवार में चर्चा होगी। नेगेटिव सोच वाले लोग परेशान करेंगे।

 

वृष:
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपके पिताजी के सहयोग से आज आप अपने कार्यक्षेत्र की पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने निवेश की योजना पर ध्यान देना होगा। आपको कुछ धन सेविंग करके रखना होगा। आपके किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा और उनका मान-सम्मान भी बढे़गा। कार्य व व्यापार में पदोन्नति के योग हैं। आप की सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में तनाव मिलेगा। प्यार में हसीन पल का आनंद मिलेगा। हैपी रिलेशन का आनंद लेना है तो पार्टनर पर भरोसा करें। आज जिम्मेदारी बढ़ेगी और आप को संतान की खुशी मिलेगी। आज निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला है।

 

मिथुन:
कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। आज रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साहित्य और तकनीकी के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि की जिन कन्याओं ने प्रतियोगी परीक्षा दी है उनको आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा। कपड़ा व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। आज स्कॉलरशिप मिलेगी और सरकारी नौकरी लग सकती है। साथी के साथ आप आज असहज महसूस करेंगे।अपने पार्टनर के हर पल की खबर न लें और न दें। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। महिला मित्रों के साथ मुलाकात होगी और लाभ भी होगा।

 

कर्क:
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ था, तो उसमें आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी से प्रेम का इजहार नहीं किया है, तो वह भी आज कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की बात पता चल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न चित्त रहेंगे और उनके मन में एक नई ऊर्जा रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज
निवेश में दिन की शुरूआत में लाभ होगा।आप का परिवार से मिला तनाव सेहत पर असर डालेगा। नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन में भी चल रहे तनाव से मुक्ति मिलने का समय आ गया है। आज परिवार और ससुराल के साथ आप का वक्त गुजरेगा। वाहन खरीदेंगे।

 

सिंह:
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए सारे काम आज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज फोन पर किसी दोस्त से काफी देर तक बात करेंगे। उनके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को आज लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप का किया हुआ निवेश भविष्य में लाभ देगा। सेहत सामान्य और मौसम सुहावना रहेगा। नई नौकरी का अवसर हाथ से निकल जाएगा। आप को प्यार में धोखा मिल सकता है। आज परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बितायेंगे और बाहर जाने की सोच सकते हैं। आज किसी से किया हुआ वादा निभायेंगे।

 

कन्या:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके कुछ विरोधी आपकी शान शौकत को देखकर आपकी आलोचना में लगे रहेंगे, लेकिन आपको अपने आलोचकों की आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने के लिए आज अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आज रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन भाग्यशाली हो सकता है। खान-पान से अपच की संभावना है। किसी सरकारी या बड़ी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। आज आप को किसी खास से प्यार होगा।अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाएं तभी लव लाइफ एंजॉय कर पाएंगे। परिवार और बच्चे का साथ मिलेगा और आप की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

 

तुला:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी मंदिर या धर्मस्थल पर लोगों की सेवा का मन बनायेंगे। आज लोग आपकी पर्सनॉलिटी से काफी प्रभावित होंगे। किसी अनजान से सहायता मिलने की वजह से आपका मन पूरे दिन खुश रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन अगर कई दिनों से नये काम को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑफिस में आज कुछ नये कार्यों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी। आज आर्थिक तौर से एक बड़ा लाभ मिल सकता है। सेहत के प्रति सावधानी बरतें। आप की नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। आप की परेशानियां दूर होंगी। चाहे आप साथी से बेइंतहा प्यार करें लेकिन उन्हें थोड़ी स्पेस भी दें। पारिवारिक और सामाजिक मामलों में भागीदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन में साथी धोखा दे सकता है।

 

वृश्चिक:
आज का दिन आपका अपनी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत मिलेगी। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सतर्क रहना होगा, क्योंकि साथी से बहसबाजी हो सकती है। आप की व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ेगी। आज सेहत खराब रहने से किसी काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे और पढ़ाई के लिए आप को सही मार्गदर्शन मिलेगा। जीवन साथी के साथ भी रोमांटिक पलों का भरपूर आनंद लेंगे। परिवार की मदद से आप को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बनायेंगे।

 

धनु:
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज समाज में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको आलस्य करने से बचना चाहिए। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स को आज कोई टॉपिक समझने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता बनी रहेगी। आज लवमेट्स का एक दूसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। कंप्यूटर सीख रहे छात्रों को आज कुछ रोचक जानकारी प्राप्त होगी। नए-नए लोगों से आपका संपर्क बनेगा। सेहत का ख्याल रखें और खान पान पर संयम रखें। आप को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम मिलेगा। आज आप को विदेशों से लव प्रपोजल मिल सकता है। परिवार की मदद से आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपका कोई भी गलत फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है।

 

मकर:
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि किसी के कहने पर आप साझेदारी में व्यापार करेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिसमें उनको कड़ी मेहनत व प्रदर्शन करना होगा। आज आप घर की जरूरत के सामान की कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी। नौकरी में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सेहत खराब हो सकती है। नौकरी में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। प्रेम-संंबंध में आप को मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के मामलों में दोस्तों की सलाह ना लें। संतान की शिक्षा को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।

 

कुंभ:
आज आपकी पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। सभी लोग एक दूसरे से मिल-जुल कर रहेंगे। छात्र आज पढ़ाई के प्रति गंभीरता से सोचेंगे। कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज समाप्त हो जायेगी। किसी कार्य में बड़े भाई का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज आपके संचय धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में टालने की प्रवृति से बचें। सेहत का ख्याल रखें। सोशल मीडिया पर आज अधिकांश समय बीतेगा। आज आप को ऑफिस में खुशनुमा माहौल मिलेगा। प्यार मिल सकता है। प्रेम जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे। आज परिवार के साथ आप का अच्छा वक्त गुजरेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

 

मीन:
आज का दिन आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में व्यतीत करेंगे और उसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से लटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और काफी हद तक उन्हें पूरा भी करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि आज किसी तरह के जोखिम को उठाया, तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज बिजनेस में घाटा व नौकरी में पदोन्नति संभव है। सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में अधिकारी का साथ मिलेगा।ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ हर तरफ प्यार की अनुभूति होगी। प्रेम का जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। वाहन संभल कर चलाएं। किसी चीज की खरीददारी करेंगे।

Parvatanchal