शिकंजा: एएनटीएफ ने 1,616 किलो चरस के एक गिरफ्तार
बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 8 लाख रुपए आंकी गई कीमत
देहरादून। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कल शाम को स्थानीय पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनपद पिथौरागढ़ के थाना मुनस्यारी क्षेत्र अंतर्गत 01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर उत्तम सिंह (40)पुत्र नारायण सिंह निवासी साईपोलो थाना मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 616 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।
गिरफ्तार आरोपी पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। ANTF टीम एवं स्थानीय एसओजी टीम द्वारा आरोपी को मदकोट रोड मुनस्यारी से गिरफ्तार कर लिया गया।
ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में अब तक 24 किलो 933 ग्राम चरस बरामद कर 05 अभियुक्तियों, 7 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद कर 04 आरोपियों तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक बरामद कर पांच आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें.
एसटीएफ से इन नंबरों पर करें संपर्क
0135-2656202
9412029536
एएनटीएफ कुमायूँ यूनिट
1. निरीक्षक पावन स्वरूप
2. उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
3.मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
4.आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान
5. आरक्षी जितेंद्र कुमार
पिथौरागढ़ टीम
1. उ0नि0 भुवन चंद्र मासीवाल
2. उ0 नि0 हेमचंद तिवारी
3. हेड कांस्टेबल प्रदीप कन्याल
4. कांस्टेबल आनंद खनका
5. कांस्टेबल गोविंद सिंह
6. कांस्टेबल सोनू कार्की
7. कांस्टेबल प्रेम सिंह

