शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार,23 सितंबर 2023

मेष –
परिजनों के साथ चल रहा कोई विवाद आज हल होने वाला है। संतान की पढ़ाई को लेकर चल रही चिंता से भी राहत मिलेगी। अगर प्रॉपर्टी की ख़रीद -फरोख्त संबंधी कोई योजना बनी हुई है तो क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी। मेहनत भी अधिक बनी रहेगी। युवा दूसरों की बातों में ना आकर अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन सरकारी नौकरीपेशा लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। आपका कोई नकारात्मक रवैया आप के लिए ही परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को मेल या फोन के जरीये खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से परिवारजनों की कुछ नाराजगी हो सकती है। खानपान के प्रति संतुलन बनाकर रखने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु फिर भी वर्तमान मौसम की वजह से आपको लापरवाही नहीं बरतनी है।
वृष –
पारिवारिक समस्याओं से घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश ज्यादा उचित रहेगी। कुछ समय आत्मचिंतन तथा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल होगी तथा जीवनशैली में भी सुधार आएगा। नकारात्मक विचारों और हताशा को हावी होने देने से रोकें। अपने अंदर परिपक्वता लाएं तथा जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहें। कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन साथ काम करने वालों की मदद से आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर सोच-समझकर कोई भी फैसला लें। अपने कार्य संबंधी गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कारोबार में फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा। कामकाज के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। स्त्रियों को जोड़ों में दर्द और स्त्री जनक रोगों की वजह से परेशानी रहेगी।
मिथुन –
आज अपने सपनों को साकार करने का अनुकूल समय है। प्रयासों के मनोनकुल परिणाम मिलेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। खर्चों की अधिकता का भी दु:ख नहीं होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही खुद को व्यस्त रखें तथा दूसरों के मामले में ना उलझें। वार्तालाप करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग करने पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी के साथ मतभेद होने की वजह से पुलिस थाने जाने की भी नौबत आ सकती है। व्यावसायिक चुनौतियों को पार करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आपकी अच्छी छवि की वजह से मार्केट से आपको अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने कार्य पर केंद्रित रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पसंदीदा प्रोजेक्ट मिल सकता है। पति-पत्नी में भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे, परंतु घर में ज्यादा हस्तक्षेप रखना ठीक नहीं है। परिजन युवाओं के प्रेम संबंध को स्वीकार कर सकते हैं। गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। इनकी वजह से पेट में दर्द आदि की समस्या रह सकती है।
कर्क –
आज अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें। धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। अपने संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके भी व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी भी कार्य को लेकर दूसरों के भरोसे ना रहें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कहीं भी वाद-विवाद में ना उलझें, वरना इससे आपकी मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य भी प्रभावित होंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसे निपटाना उचित रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी में किसी भी गैर कानूनी कार्य में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है।
जीवनसाथी के साथ सुख समय व्यतीत करने के लिए कुछ पल जरूर निकालें। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुसीबत का कारण बनेंगे। सकारात्मक और स्वस्थ बने रहने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
सिंह –
कोई समस्या चल रही है तो किसी शुभचिंतक की मदद से उसका समाधान मिल जाएगा और आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी तथा एक नई पहचान भी हासिल होगी। महिलाओं का अधिकांश समय खुद के लिए व्यतीत होगा। किसी भी चुनौती का डटकर सामना करें। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है तो उसमें कुछ विलंब होने की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु की चोरी होने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि अपनी चीजों की संभाल खुद ही करें। व्यवसाय में सहयोगियों की उचित सलाह और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्य में बहुत अधिक ध्यान दें। इस समय अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिस का माहौल पॉजिटिव बना रहेगा। बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध भी मजबूत होंगे।
दांपत्य जीवन तथा परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है।
कन्या –
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए राहत भरा रहेगा। पूर्व में जिस परेशानी से गुजर रहे थे, आज उसका समाधान मिलने की भरपूर उम्मीद है। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। नजदीकी दोस्तों तथा रिश्तेदारों के साथ भी मेल मिलाप में उचित समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग भविष्य के सुनहरे सपने बुनते समय अपनी वर्तमान स्थिति को ना भूलें। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में कुछ दिक्कतें आएंगी, परंतु धैर्य व शांति से निर्णय लेने पर स्थितियां कुछ हद तक संभल भी जाएंगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। आज कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको निर्णय लेने में आसानी भी होगी। अपना पूरा फोकस अपने व्यवसाय और कार्यप्रणाली पर रखें। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन संबंधी अचानक ही कोई शुभ सूचना मिलेगी। पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका प्रयास जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय और पैसा बर्बाद ना करें। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। किसी भी समस्या को लापरवाही में ना लें।
तुला –
पूर्व में किए गए निवेश अथवा कार्य का शुभ फल मिलने वाला है। नजदीकी मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे और इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। युवाओं को अपने विवेक और साहस से कठिन चुनौतियां को पार करने में कामयाबी मिलेगी। ध्यान रखें कि कोई आपकी उदारता का नाजायज फायदा उठा सकता है। धन का प्रतिबंधन करने की सख्त जरूरत है। अनावश्यक खर्चों की वजह से आर्थिक रूप से कुछ उलझनें और समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि आप जल्दी समाधान भी पा लेंगे। इस समय व्यवसाय में किसी नए कार्य को शुरू करने का अनुकूल समय है। दूर दराज की पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे, परंतु अपनी फाइल या पेपर सुव्यवस्थित रखें। कोर्ट केस संबंधी काम अभी रुके रहेंगे। शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। तनाव और थकान जैसी स्थिति से दूर रहें। मौसम का भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
वृश्चिक –
पारिवारिक तथा व्यावसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे तथा कुछ समय नई क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में भी व्यतीत होगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। भावनाओं में बहकर बिना सोचे-समझे किसी के साथ भी कोई प्रॉमिस ना करें। किसी नजदीकी संबंधी की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में आपको योगदान देना होगा और इस वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। आपकी मेहनत और व्यवस्थित रहने से व्यावसायिक बाधाएं काफी हद तक दूर होंगी। कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो किसी अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। व्यावसायिक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्दी ही कोई सफलता मिलने वाली है। नौकरी में स्थिति यथावत ही रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों के मामलों में सावधान रहें। आप की गतिविधियां जगजाहिर हो सकती हैं। गैस, एसिडिटी जैसी समस्या की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। तली हुई तथा बादी प्रकृति की चीजों से परहेज करें।
धनु –
समय अनुकूल है। लेकिन दूसरों के प्रभाव में आने की बजाय खुद के विवेक से कम लेना होगा, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन अथवा अनुसंधान संबंधी कार्यों में उचित परिणाम हासिल होंगे। यह समय प्रेम भाव से अपना काम बनाने का है ऐसे में किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें। आज किसी भी यात्रा का प्रोग्राम ना बनाएं, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। परंतु कोई भी डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। क्योंकि एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में तब्दील कर सकता है। सरकारी नौकरी में किसी दूसरे डिपार्टमेंट में जाना पड़ सकता है। परिवार जनों के बीच उचित संबंध से रहने से घर में अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। सेहत के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको संकट में डाल सकती है। अपने आवेश और क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा ज्यादा तनाव ना लें।
मकर –
अपनी कार्यप्रणाली की उचित रूपरेखा बना लेने से नियत समय पर कार्य संपन्न होंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। सावधान रहें तथा आपसी सहयोग द्वारा समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। निकट संबंधी को आपसे भौतिक और भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती है। बिजनेस में इस समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से गतिविधियां चलती रहेंगी। कार्य प्रणाली में सकारात्मक बदलाव भी होता नजर आएगा। सिर्फ इस समय जोखिम वाले कामों से दूर रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी रहेगी। गले और छाती में कफ संबंधी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बहुत ही उचित रहेगा।
कुंभ –
संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा और आप निश्चिंत होकर अपनी अन्य गतिविधियों पर भी फोकस कर पाएंगे। कुछ समय आत्म चिंतन अथवा एकांत में भी व्यतीत करें। इससे आपको कोई निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपने कार्यों के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करें। भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। थोड़ा व्यावहारिक और स्वार्थी होना भी जरूरी है। नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर पैसा निवेश करना पड़ सकता है, जो कि भविष्य में फायदेमंद ही साबित होगा। काम की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण मौके मिलेंगे। सरकारी कार्यों को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी। लव पार्टनर हो या परिजन, आपसी सामंजस्य तो बनाकर रखना ही होगा। संबंधों में गलतफहमियां न होने दें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन कभी-कभी किसी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
मीन –
कार्य क्षेत्र हो या परिवार, हर चीज को अपने हिसाब से करने की बजाय स्वयं को समय के अनुसार ढालना होगा, इससे सभी कार्य व्यवस्थित रूप से बनते जाएंगे, अगर घर में रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसमें वास्तु के नियमों का अवश्य प्रयोग करें।
दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। किसी के साथ कोई लापरवाही अथवा उपेक्षा का नकारात्मक परिणाम भी झेलना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। युवा वर्ग अपने कार्यों को लेकर ज्यादा फोकस रहें। व्यावसायिक महत्वपूर्ण काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे, परंतु रिस्क प्रवृत्ति के कार्य में रुचि ना लें। इस समय आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभदायक समय चल रहा है। ऑफिस में दूसरों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझें। घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहेंगे। अपना खान-पान संयमित रखें। इस समय लापरवाही की वजह से कुछ कमजोरी और सुस्ती जैसी स्थिति महसूस होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है।

