शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: बुधवार, 06 सितंबर 2023

मेष –
कुछ समय से चल रही किसी समस्या का आज समाधान मिलने की संभावना है। आत्म मनन करने से आपको बहुत ही शांति मिलेगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी आप प्रयासरत रहेंगे और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। धार्मिक गतिविधियों में मन लगाने से राहत मिलेगी। हाथ में आए अवसरों का सही समय पर उपयोग करना जरूरी है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। दूसरों के मामले में रोक-टोक ना करें। बिजनेस को लेकर फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। अच्छे अनुबंध हासिल होंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों का सहयोग कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। सोने-चांदी के कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। सरकारी सेवारत लोगों पर कार्यभार ज्यादा रहेगा जिसकी वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों से मेल-मुलाकात तथा आपसी मेलजोल संबंधों में और अधिक निकटता लाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु अभी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना भी उचित नहीं है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।

 

 

वृष –
आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। सोशल नेटवर्क को विस्तृत करने का भी उत्तम समय है। दोस्तों तथा संबंधियों के साथ कोई पिकनिक अथवा गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम अवश्य बनाएं। कानूनी गतिविधियों से दूर रहने में ही भलाई है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही लें। कोई भी समस्या आने पर घर के सदस्य से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक साबित होगा। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मीडिया और मार्केटिंग के बिजनेस में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में किसी की मदद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। ऑफिस में अपने से निचले कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। घर का वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। वाहन द्वारा अथवा गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। किसी भी तरह का जोखिम न लें। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।

 

 

मिथुन –
दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। परिवार तथा खास मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर प्रॉपर्टी खरीदने संबंधित कोई योजना बन रही है, तो पहले उसका वास्तु आदि द्वारा परीक्षण करवाना उचित रहेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने कार्य से ही मतलब रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ही ना दें। युवा वर्ग भविष्य की चिंता को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों में दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वालों को सरकारी गतिविधियों में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने पर कोई प्रमोशन मिल सकता है, परंतु अपने प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी को हर किसी के समक्ष जाहिर ना करें। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती लाएगा। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। ज्यादा उमस और गर्मी वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।

 

कर्क –
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आसपास की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। इस समय बहुत ही मेहनत की जरूरत है। आलस और सुस्ती को त्याग दें। कहीं भी वार्तालाप करते समय सकारात्मक शब्दों का ही चयन करें। गलत शब्दों के प्रयोग से आप की मान-हानि भी संभव है। पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन करने से नुकसान हो सकता है। आज कारोबार संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें और बड़ों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए मददगार रहेगा। रिटेल से संबंधित कारोबार में इनकम अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ेगा, लेकिन अपने काम को समय पर पूरे करने से प्रमोशन मिल सकता है। परिवार जनों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपसी सामंजस्य से दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर बने रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह का रिस्क ना लें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की भी नियमित जांच जरूर करवाएं।

 

सिंह –
वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा और आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रैक्टिकल सोच रखने से आप कोई भी निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे।फाइनेंस संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वाहन अथवा कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभालें। गुस्से और आवेश जैसी स्थिति से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद ना उत्पन्न होने दें। बिजनेस में उठा पटक रहेगी। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपकी समस्या को हल कर सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यावसायिक डील करते समय सावधानी बरतें। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों कीअधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य में कमी रह सकती है। परंतु आपसी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा। लव अफेयर्स में नजदीकियां रहेंगी। गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए पेट ठीक रखना जरूरी है। पिता के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।

 

कन्या –
पारिवारिक दायित्व बढ़ेंगे और आप उनका बखूबी निर्वाह भी कर लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी हॉबी तथा रुचि संबंधी कार्यों के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिससे आप अपने आपको तनाव मुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से मानसिक शांति मिलेगी। सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं को इधर-उधर की बातों में समय खराब नहीं करना है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्य जैसे लॉटरी, जुआ-सट्टा आदि जैसे कार्यों में नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। फिजूल के खर्चे रहेंगे। आज किसी से उलझना आपके लिए मान-हानि जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने जा रहे हैं तो आज उसे स्थगित ही रखें। यह समय मार्केटिंग के कार्यों पर ध्यान देने का है। नौकरी में काम में बदलाव संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेना पड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का अनुसरण करना फायदेमंद साबित होगा। परिवार के साथ मनोरंजन से संबंधित प्रोग्राम बनेंगे, जिससे सभी सदस्यों के बीच खुशी, उमंग तथा आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी कारण से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ कमजोरी और सुस्ती रहेगी। इसलिए काम के बीच आराम लेना भी अति आवश्यक है।

 

तुला –
ग्रह स्थिति और भाग्य आपका सहयोग कर रहे हैं। अपने राजनैतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें, यह संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। फोन कॉल के माध्यम से कोई शुभ सूचना भी मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू अथवा प्रतियोगिता, परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की मौज मस्ती पर अंकुश लगाना जरूरी है। सेविंग पर भी ध्यान दें। किसी के साथ भी वाद-विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आप के मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है। आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय आपको ही हासिल होगी। नए ऑर्डर मिलने की भी संभावना है, लेकिन बिजनेस को लेकर ज्यादा लोन लेने की कोशिश न करें। ऑफिशियल कामों में कम्युनिकेशन स्किल और अधिक बढ़ानी होगी। संतान के करियर संबंधी भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी उत्सव आदि में भी परिवार के साथ जाने का प्रोग्राम बनेगा। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। डॉक्टर के निर्देशानुसार दवाई लें और एक्सरसाइज भी जरूरी है।

 

वृश्चिक –
रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे और किसी मित्र आदि का सहयोग भी मिलेगा। मन में उत्साह और स्थिरता बनी रहेगी। उन्नति का भी कोई मार्ग प्रशस्त होगा। युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर अत्यधिक कार्यभार रहेगा। परंतु व्यवस्थित रहने से आप काफी हद तक उन्हें पूरा भी कर लेंगे। रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। अहम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई भी व्यावसायिक निर्णय जल्दबाजी में ना लें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर लें। ऑफिस में पेपर वर्क पूरा करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। दांपत्य संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें, इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। जुकाम तथा बुखार की समस्या से परेशान रहेंगे। लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज लें। छोटे भाई के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

 

धनु –
सुखद समय है। आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। लोगों की परवाह ना करके स्वयं के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना आपको नई उपलब्धियां भी प्रदान करेगा। रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय उत्तम है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। आलस और लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। इसलिए मन को संयमित रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की राय पर अवश्य ध्यान दें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। कारोबार में विस्तार संबंधी कोई योजना बनाई हुई है, तो उसे क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों की पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं, इसलिए अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी बन सकती है। डायबिटिक लोग लापरवाही ना करें। मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें। मॉर्निंग वॉक को नियमित रखें।

 

मकर –
किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें, सफलता मिलनी निश्चित है। महिलाओं के लिए आज का दिन कोई खास उपलब्धि लेकर आ रहा है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश फायदेमंद रहेगी। कोई जमीनी विवाद चल रहा है तो शांति से समाधान निकालें। ध्यान रखें कि कोई पुराने मुद्दे उठने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी रह सकती है। बेहतर होगा कि व्यर्थ की बातों पर ध्यान ही ना दें। पेमेंट के लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। यह समय अपने संपर्क सूत्र और कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने का है। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन और नियमों को और अधिक मजबूत करना होगा। नौकरी में आपके कार्यों की सराहना होगी। परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में सक्रियता रखने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। अपनी नियमित जांच करवाएं तथा बेहतर इलाज लें।

 

कुंभ –
दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए पूर्णता अनुकूल रहेंगी। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगे तथा युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। फाइनेंस संबंधी मामलों को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा। धैर्य व संयम से काम लें। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय भी बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल करवाएगा। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में भी सुधार आएगा। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे तथा भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने विचारों को सकारात्मक बना कर रखें। वरना इसका दुष्प्रभाव आपकी मनस्थिति पर पड़ सकता है।

 

मीन –
उत्तम ग्रह स्थिति है। अपने निर्धारित लक्ष्य के लिए की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। आज किसी फोन कॉल अथवा संबंधी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। परिवार जनों की मेहनत और प्रयासों से कोई पारिवारिक योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती है। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। किसी मित्र से वाद-विवाद संभव है। हालांकि आप परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी एक्टिव बने रहें, इससे संपर्क दायरा विस्तृत होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में और अधिक फोकस रहने की जरूरत है, इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखने से सुधार आएगा। ऑफिस में नई कार्यप्रणाली की वजह से आपका कार्य सुगम हो जाएगा। अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा। पति-पत्नी में पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ अनबन रह सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें। जुकाम, खांसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।

Parvatanchal