शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 03 सितंबर 2023

मेष –
 अपनी दिनचर्या में सुधार लाकर आप महत्वपूर्ण कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। कोई मुश्किल मुकाम को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम भी रहेंगे। किसी संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा। विदेश जाने के लिए आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी मन में अकेलापन या उदासी जैसी फीलिंग आ सकती है। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी रहें। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अनुभवी  लोगों से विचार विमर्श करना जरूरी है।
 बिजनेस की कोई भी डील करते वक्त लापरवाही न करें। कोई बड़ा सौदा भी आपके हाथ से निकल सकता है। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरा फोकस करना होगा। सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहने से काफी समस्याएं हल हो सकती हैं। परिवार में अगर कोई विवादित मामला चल रहा है तो उसे आपसी सामंजस्य और शांति से सुलझाने की कोशिश करें। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। मौसम से अपना बचाव रखें। थोड़ी सी असावधानी आपको परेशान कर सकती है। साथ ही अपनी दिनचर्या को भी व्यवस्थित रखें।

वृष –
सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपको उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी और आपका मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस रहेंगे, कोई भी समस्या होने पर अपने टीचर से सहयोग लेने में हिचकिचाएं नहीं। घर में परिवर्तन संबंधी कुछ प्लानिंग चल रही है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा करें और अपने बजट का भी ध्यान रखें। भाइयों तथा निकट संबंधियों के साथ किसी भी तरह के मनमुटाव की स्थिति ना बनने दें। कारोबार में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा और व्यवसाय संबंधी नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। उधार पैसा या लोन लेने से पहले अच्छे सोच-विचार जरूर कर लें। बिल्डर्स किसी प्रोजेक्ट को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। किसी मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। विशेष मुद्दों पर सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें। अत्यधिक थकान की वजह से सर्वाइकल तथा कंधों का दर्द बढ़ सकता है।

मिथुन –
धैर्य और संयम से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करते जाएं, अपनी प्रतिभा और योग्यता को साबित करने का मौका मिलेगा। घर परिवार तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों की भी आवाजाही रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में अगर कोई समझौता भी करना पड़े तो हिचकिचाए नहीं। किसी भी तरह की समस्या आने पर किसी नजदीकी मित्र से विचार विमर्श अवश्य करें। स्वभाव में थोड़ा लचीलापन बनाकर रखना जरूरी है। जिद और गुस्से में परिस्थितियां बिगड़ भी जाती हैं। ऑनलाइन बिजनेस में खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। कोई नया काम शुरू किया है तो रुकावटें रहेंगी। हिम्मत न हारें, जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी को अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी जिससे पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। वर्तमान वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।

कर्क –
संयमित व्यवहार और विनम्रता से आप अपना कोई काम निकलवाने में समर्थ रहेंगे। खुद को अपडेट करने का समय है। कोई नया कोर्स आदि भी शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। संबंधियों के सहयोग द्वारा कई समस्याओं का हल भी मिलेगा। कोई समस्या आने पर दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर भी विचार करना जरूरी है। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार का व्यवधान आ सकता है। यह समय मौज मस्ती की बजाए गंभीरता से अपने कार्यों को अंजाम देने का है। कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से अपने अधूरे काम जल्दी ही पूरी करने की कोशिश करें। युवाओं को करियर के लिहाज से और अधिक मेहनत की जरूरत है। कुछ समस्याएं बनी रहेंगी, लेकिन सूझबूझ से हल भी निकल आएंगे। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रॉपर्टी के काम में आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

सिंह –
 आज कुछ संभावनाएं सामने आएंगी, जो कि फायदेमंद भी रहेंगी, इसलिए समय की कीमत और महत्व का सम्मान करें। बच्चों के सुंदर भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में भी अवश्य व्यतीत करें। कोई भी वाद-विवाद संबंधी मामले सरलता व सुगमता से पूरे होंगे। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आपका कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है तथा योजनाएं व प्लानिंग भी बीच में रह जाएंगी। इस समय कहीं भी निवेश करना हानिकारक रह सकता है। विद्यार्थी टाइम टेबल के हिसाब से अपनी पढ़ाई करें और संगति को लेकर विशेष ध्यान रखें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे जिससे व्यवसाय संबंधी बेहतर जानकारियां भी हासिल होंगी। कुछ लेनदेन संबंधी गतिविधियां भी होंगी, परंतु किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। गैर कानूनी कामों से दूर रहें।
 पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ता भी आ सकता है। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। खुद के लिए भी कुछ समय व्यतीत करना जरूरी है। अत्यधिक मेहनत तथा तनाव का असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। योगा और ध्यान पर भी समय दें।

कन्या –
अपनी योजनाओं को फलीभूत करने का अनुकूल समय है। भरपूर प्रयास करें। अपने मनपसंद कार्य के लिए भी समय निकालना आपको प्रफुल्लित और ऊर्जावान बनाएगा। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में सफलता मिलेगी। संतान की किसी बात को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, लेकिन तनाव की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालना उचित रहेगा। किसी भी प्रकार की यात्रा संबंधी प्रोग्राम को स्थगित रखें तथा धन संबंधी लेनदेन अथवा उधारी आज ना ही करें, तो उचित है। रिटेल संबंधी कारोबारियों को रुकी हुई पेमेंट वसूल हो जाने से राहत मिलेगी। पब्लिक रिलेशन को और मजबूत बनाएं। काम की क्वालिटी को बेहतर बनाने में ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। घर में खुशनुमा तथा अनुशासन पूर्ण माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों की वजह से पारिवारिक जीवन में हलचल हो सकती है। अपनी दवाई और दिनचर्या में कोई भी लापरवाही ना रखें। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन और योगा बहुत जरूरी है।

तुला –  
पुरानी गलतियों से सीख लेकर अपना वर्तमान बेहतर बनाएं, इससे आप में सजगता और धैर्य आएगा। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी जरूर अपना योगदान दें। इससे संपर्क बढ़ेंगे तथा आपकी पहचान भी बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव होगा। वाद-विवाद ना बढ़े, इस बात का ज्यादा ध्यान रखें। इसकी वजह से कुछ बनते हुए कार्यों में विघ्न भी पड़ सकता है। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी जरूर रखना है। युवाओं को कानूनी दांवपेच से दूर रहना जरूरी है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। अपने विरोधी लोगों से वाद-विवाद में ना पड़ें तथा वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। हालांकि अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। किसी भी स्थिति में अपनी पेमेंट ना फंसाएं। पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार रह सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकलें। परिवार के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम बनाना बेहतर रहेगा। सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार लेने से बचें।

वृश्चिक –
आज मेहनत की अधिकता रहेगी, लेकिन सफलता और यश भी सुनिश्चित है। दिन ज्ञानवर्द्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में व्यतीत होगा। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करना आपको आत्मिक सुकून देगा। आप जीवन की हर कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
 अपनी भावनाओं पर काबू रखें। बिना बात ही किसी से उलझ सकते हैं। कहीं से कोई अशुभ या अप्रिय समाचार मिलने से मन में कुछ उदासी रहेगी तथा बनते कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी कुछ समय अवश्य लगाएं। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन काम की क्वालिटी के प्रति सजग रहने की भी जरूरत है। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में किसी प्रकार की हानि होने की आशंका है। व्यापारी वर्ग अपने अधीनस्थ के कामकाज पर निगाह रखें, वरना कोई नुकसान भी हो सकता है। किसी विशेष कार्य को लेकर परिवार जनों के बीच भरपूर उत्साह बना रहेगा तथा संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम प्रसंगों में और अधिक नज़दीकियां बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। इस समय मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है।

धनु –
 छोटी-मोटी नकारात्मक बातों में मूड खराब करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करें, इससे आपकी विचार शैली में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी निजात मिल सकती है। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो वापसी की उचित संभावना है। आपका कोई खास व्यक्ति ही आपके लिए अहित करने की कोशिश करेगा, जिस वजह से मन कुछ आहत होगा। बेहतर होगा कि आप किसी पर भरोसा ना कर के खुद पर ही विश्वास रखें। घर के बुजुर्गों के साथ कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। व्यावसायिक कार्य प्रणाली अभी यथावत ही रहेगी। परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। किसी प्रोजेक्ट पर अपनी सामर्थ्य से ज्यादा पैसा न लगाएं। बजट का ध्यान जरूर रखें। इलेक्ट्रॉनिक आइटम से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा रहेगा। घर में शांति और मधुरता भरा माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करना आप के आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मकर –
व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक संबंधी नई-नई जानकारियां लेने में फोकस रखें, इससे आपको व्यवस्थित होने में सहयोग मिलेगा। अपने व्यक्तित्व और दिनचर्या में बदलाव लाने संबंधी प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाक़ात द्वारा आपको अपने व्यक्तिगत निर्णय लेने में मदद मिलेगी। इस समय बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी पैनी नजर रखना जरूरी है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल बहुत ध्यान से करें, नुकसान होने की स्थिति बन रही है। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखने से आप आर्थिक समस्या से बच जाएंगे। व्यवसाय के विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। अपनी गतिविधियों को किसी से शेयर ना करें। सहकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। कपड़े से संबंधित व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है।
 पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात पुरानी बीती बातों को और अधिक मधुर बनाएगी। आपका आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे। कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर लगाएं।

कुंभ –
आज दिन भर मन में सकारात्मक विचार रहेंगे और आप पूरी ऊर्जा से अपनी गतिविधियां व्यवस्थित रखेंगे। खास लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। साथ ही सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी सक्रियता बनाकर रखें। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें तथा अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें। युवा वर्ग जोश में आकर कोई ऐसा कार्य न करें कि जिसकी वजह से शर्मिंदगी महसूस हो। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार में सुधार लाने के लिए कार्य प्रणाली में बदलाव लाना होगा। सोशल मीडिया तथा पब्लिक रिलेशन में भी अपनी उपस्थिति बनाए रखें, इससे आपके व्यवसाय को भी पब्लिसिटी मिलेगी। ग्राहकों के साथ अनावश्यक झगड़ों से बचने की कोशिश रखें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम भाव बना रहेगा। मित्रों से भी मेल मुलाकात होगी। परंतु प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण बनाकर रखें। खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से पेट से संबंधित कोई समस्या बढ़ सकती है, जिसका असर आपकी दिनचर्या और कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। उचित इलाज लें।

मीन –
 आप आज अपनी मेहनत और योग्यता से किसी काम में बेहतरीन सफलता हासिल करने वाले हैं। कोई नजदीकी अथवा दूरदराज यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है जो कि यादगार रहेगा। युवाओं की रुचि सामाजिक अथवा आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी तथा जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया भी रहेगा। किन्हीं व्यक्तिगत कारणों की वजह से तनाव रह सकता है, परंतु तनाव लेने की बजाय सूझबूझ से समस्या का हल निकालें वरना इसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा। पिता या पिता तुल्य लोगों का सम्मान करना आपका दायित्व है। विद्यार्थी गण अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस समय व्यवसाय में कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। बहुत अधिक प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा। सूझबूझ और कूटनीति से काम लेने की जरूरत है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ संबंध ना खराब होने दें। व्यावसायिक तनाव का असर परिवार पर भी पड़ेगा। जीवनसाथी अथवा परिवार जनों का अपनी समस्या निवारण हेतु सहयोग अवश्य लें। थकान की वजह से पैरों में सूजन और दर्द जैसी समस्या रहेगी। उचित आराम लें और दवाई भी समय पर लें।

Parvatanchal