शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: शुक्रवार, 11अगस्त 2023

 

मेष –
आज आपको अपना कोई उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। इसलिए मेहनत में कमी ना करें। संतान के भविष्य को लेकर भी कोई योजना बनेगी और ये योजना जल्दी ही क्रियान्वित भी होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज कोई सूचना मिल सकती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करते समय किसी अनुभवी से परामर्श अवश्य लें। बच्चे फालतू गतिविधियों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। इस समय कहीं भी निवेश करना ज्यादा फायदा नहीं देगा। बिजनेस में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। वर्तमान व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही चलती रहेंगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर कर्मचारियों के साथ तनातनी से बचें। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली में कुछ कमी रह सकती है। इस समय बहुत ही एकाग्रता और मेहनत की जरूरत है। पति-पत्नी में व्यक्तिगत कारणों की वजह से कुछ मनमुटाव रहेगा। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर डॉक्टर द्वारा दी गई हिदायत का पूरी तरह पालन करें। महिलाएं को जोड़ों के दर्द या स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी।

 

वृष –
कुछ विपरीत परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन आप अपनी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ से किसी उलझे हुए कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी नजदीकी मित्र की समस्या का समाधान करने में भी आपका योगदान रहेगा। शाम को कोई मनोरंजक प्रोग्राम बन सकता है। व्यक्तिगत गतिविधियों के साथ-साथ पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान देने की जरूरत है। बच्चों की किसी समस्या को सुलझाने में आपका योगदान जरूरी है। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। बिजनेस का रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। इनकम पहले से बेहतर होगी, लेकिन पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल बनाकर रखना जरूरी है।हिसाब-किताब के मामले में पारदर्शिता रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम करने के तरीको में बदलाव लाने की जरूरत है। पति-पत्नी के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। मांसपेशियों के दर्द बढ़ सकते हैं और थकान, आलस भी हावी रहेंगे। स्वस्थ और चुस्त रहने के लिए योगा और व्यायाम नियम से करें।

 

मिथुन –
रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज मनपसंद कार्यों में समय व्यतीत करके आनंदित महसूस करेंगे। आज कोई सुअवसर भी आपको मिलने वाला है। निजी रिश्तो में मधुरता बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। फाइनेंस संबंधी कार्यों को बहुत ही सावधानी से निपटाएं। जल्दबाजी में काम बिगड़ भी सकता है। घरेलू विवादों को ज्यादा तूल ना दें तथा सूझबूझ और संयम के साथ निपटारा करें। कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाह फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस के काम पहले की तरह चलते रहेंगे। स्टाफ और कर्मचारियों से भी मदद मिलती रहेगी। भविष्य की प्लानिंग करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। वरना लक्ष्य को हासिल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य और प्रयासों से घर में सुखद वातावरण रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों को लेकर काफी गंभीर और इमानदार रहेंगे। संयमित दिनचर्या व खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे, परंतु घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता की वजह से आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है।

कर्क –
आपका संयम और विनम्रता रखना दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। व्यर्थ की अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत करने से शांति महसूस होगी। स्वार्थ की भावना से आपका ही कोई मित्र आपके साथ ठगी कर सकता है। घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें। युवा वर्ग बेवजह की दौड़भाग से बचें क्योंकि इसमें समय बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। व्यावसायिक मामलों में कारोबार को लेकर ठोस प्लानिंग करने की जरूरत है। किसी कर्मचारी की गलती की वजह से नुकसान भी होने की आशंका है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं। नौकरीपेशा लोगों को इच्छा के विपरीत कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस समय विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही गलतफहमियां ना उत्पन्न होने दें। हालांकि घर का वातावरण मधुर तथा अनुशासित रहेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान की शिकायत रह सकती है। डायबिटीज संबंधी जांच भी अवश्य करवाएं।

सिंह –
पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है। गैर कानूनी कार्यों से दूरी बनाकर रखें। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन साथ ही धन लाभ भी रहेगा, इसलिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं। आप अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध बिगाड़ सकते हैं, इसलिए अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें। दूरदराज के क्षेत्रों के साथ नए व्यापारिक संपर्क बनेंगे। साथ ही पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे। युवा लोग जल्दी फायदे केचक्कर में गलत रास्ता चुन सकते हैं। ऑफिशियल यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी, जिसकी वजह से मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। साथ ही अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।

 

कन्या –
समय भाग्योदय दायक है, लेकिन सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान भी होना पड़ेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। कोई जरूरी काम नहीं बन पा रहा है, तो परेशान होने के बजाय उचित समय का इंतजार करें। इस समय किसी भी यात्रा का प्लान ना बनाएं। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार के परिवर्तन करने का प्रयत्न ना करें। कॉस्मेटिक्स, फैशन, गारमेंट आदि से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन लाभ की स्थिति बनी हुई है। रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए भी समय उत्तम है। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में प्रेमी-प्रेमिका खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही ना करें।

 

तुला –
किसी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही उत्तम दायक समय है। हर परिस्थिति में सामना करने की हिम्मत और साहस रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत ही भाग्योदय दायक रहेगी। कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बनने पर तनाव में ना आएं और अपनी मनःस्थिति का अवलोकन करते रहें। इससे आप समाधान ढूंढने में आसानी महसूस करेंगे। नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाएं और इसके लिए आपको ही प्रयास करने होंगे। व्यवसाय संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। आपकी सूझबूझ व उचित निर्णय आप को काफी हद तक समस्या से मुक्त रखेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। घर में सुख-शांति और अनुशासन भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना जरूर रखें। थकान की वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और आहार भी लेना जरूरी है।

 

वृश्चिक –
कहीं निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो दिन अच्छा है। स्त्रियां अपने घरेलू कार्यों तथा प्रोफेशन कार्यों को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई यात्रा का प्लान बन सकता है। बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है वरना उधारी करनी पड़ सकती है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफल होने के लिए अभी बहुत अधिक प्रयासों की जरूरत है। दूसरों की नकारात्मक बातों पर व्यथित होने की बजाय अपने कार्यों में ही मस्त रहें। कारोबार से संबंधित आपके कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी तथा लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। बीमा, कमीशन आदि से संबंधित व्यवसाय में आज अच्छा लाभ होने वाला है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके सुझाव को प्राथमिकता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। अचानक ही किसी प्रयोजन में मित्रों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी मौसमी समस्याएं रहेंगी। सावधानी बरतें तथा आयुर्वेदिक इलाज लेना बेहतर रहेगा।

धनु –
किसी भी असमंजस की स्थिति में अपने भाई या दोस्त से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे, सफल भी होंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में भी की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती और लापरवाही में अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें। मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। मधुर वाणी का ही प्रयोग करें वरना संबंधों में कटुता आने से मानसिक अशांति और चिंता हावी रहेंगे। किसी भी नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो दिन अच्छा रहेगा। मौजूदा बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी में पेपर संबंधी कुछ दिक्कतें आएंगी। घर परिवार में अनुशासित तथा शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। आंखों से संबंधित समस्या रहेगी। साथ ही कभी-कभी आलस और नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। ध्यान, मेडिटेशन आदि करना आपको सुकून देगा।

 

मकर –
खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। अगर नई संपत्ति अथवा वाहन खरीदने की प्लानिंग चल रही है तो आज उससे संबंधित कार्यवाही आगे बढ़ सकती है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। मनोनुकूल कार्यों में अधिक खर्चा होने से भी मन में चिंता नहीं रहेगी। कोर्ट संबंधी कोई मामला लंबित है, तो अभी उसमें सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों की समस्या में उनका मार्गदर्शन अवश्य करें। किसी भी विवादित मामले से खुद को दूर रखें, वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए प्रयासरत रहें। परंतु अपनी व्यवसाय योजनाओं को गुप्त ही रखें, अन्यथा कोई आपके साथ धोखाधड़ी भी कर सकता है। इस समय मार्केटिंग तथा अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी पर भी ध्यान देना जरूरी है। ऑफिशियल कार्यों को बहुत ही सावधानी से पूरा करें। दांपत्य संबंधों में चल रहे मनमुटाव का समाधान होगा तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कुछ समय योगा और व्यायाम में भी अवश्य व्यतीत करें। ज्यादा गरिष्ठ और वात वृद्धि वाली चीजों को खाने से भी परहेज रखना जरूरी है।

 

कुंभ –
आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत हो जाएगा। कुछ नए संबंध भी बनेंगे जो कि लाभदायक रहेंगे। आपके व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली में भी बेहतरीन निखार आएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने वाले हैं। गलतफहमी की वजह से किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। समझदारी और शांतिपूर्ण तरीके से समय व्यतीत करना ही उचित है। विद्यार्थी तथा युवा व्यर्थ के कार्य में समय नष्ट ना करके अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। बिजनेस संबंधी गतिविधियों में गिरावट हो सकती है। इस पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन लाना होगा। अभी लाभ की अपेक्षा मेहनत ज्यादा रहेगी। परंतु जल्दी ही स्थिति अनुकूल भी हो जाएगी। परिवार जनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव रह सकते हैं। परंतु आपसी सामंजस्य द्वारा समस्या का हल भी निकलेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा रह सकती है। कोई पुराना रोग दुबारा परेशान करेगा, जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

 

मीन –
दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिल जाने से राहत मिलेगी। सही समय पर सही निर्णय लेना आपके भाग्य को मजबूत करेगा तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार जनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। घर की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें, इससे आपसी मधुरता बनी रहेगी। अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय अपनी निजी बातों को शेयर ना करें। अगर आपके किसी कार्य में रुकावट आती है, तो इसका मुख्य कारण आपके अनुभव में कमी ही होगा। बिजनेस में मंदी रहेगी। व्यवस्था बेहतर करने के लिए कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा न होने की वजह से उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा सभी सदस्य आपस में बैठकर मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत करेंगे। मौसमी बीमारी नजला, जुकाम और बुखार रह सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

Parvatanchal