शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 25 जून 2023

मेष :

पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप दफ्तर में चल रही राजनीति का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

वृषभ :

कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। हालांकि आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। घरेलू जिम्मेदारियों का आप मिलकर पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।

मिथुन :

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। लापरवाही महंगी साबित होगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें।

कर्क :

काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त के समय मिलेगा और आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होगा।

सिंह :

रोमांटिक लाइफ में स्थिति सुखद रहेगी। पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप आय का नया स्रोत तलाश रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

कन्या :

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधा आ सकती है। घर के सदस्यों को पूरा सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में वे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला :

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।

वृश्चिक :

साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा।

धनु :

पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर :

धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। संतान से कष्ट संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहेगा। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को जल्दबाजी में बड़ी डील करने से बचने की आवश्यकता है।

कुंभ:

घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। दफ्तर में आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है।

मीन :

अगर आप व्यापारी हैं और आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन करने वाले हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है।

Parvatanchal