शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार, 18 जून 2023

मेष :
परिवार के साथ आप घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप उनके लिए कुछ तो तोहफे आदि भी खरीदेंगे। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
वृषभ :
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपको अपनी वाणी का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की आवश्यकता है। व्यापारियों को आर्थिक लेनदेन जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है।
मिथुन :
दफ्तर में बॉस का मूड ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में काम के प्रति जरा सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। काम के साथ आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
कर्क :
कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सिंह :
अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। आपको अपनों की खुशियों का भी ख्याल रखने की जरूरत है। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें नहीं तो आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
कन्या :
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा।
तुला :
पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। कामकाज को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें। यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है।
वृश्चिक :
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी सोच समझकर लेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।
धनु :
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। किसी पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
मकर :
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज की डेट बहुत ही रोमांटिक रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे।
कुंभ :
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
मीन :
यदि आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।

