शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार, 17 जून 2023

मेष :
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप घर पर पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अपने बजट का ध्यान रखें। दफ्तर में अपना कोई भी काम आप अधूरा ना छोड़ें अन्यथा बॉस आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।
वृषभ :
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। कार्यस्थल पर आप की स्थिति मजबूत होगी। आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है।
मिथुन :
यदि आज आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपकी यह यात्रा टल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता की ओर से लाभ संभव है। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क :
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दफ्तर में आपको क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
सिंह :
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं।
कन्या :
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आज आप बेहतर महसूस करेंगे। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा।
तुला :
आज अकारण ही मन परेशान रहेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। बेहतर होगा आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें। पैसे के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। बेवजह के खर्चों पर आपको लगाम लगाने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक :
यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं।
धनु :
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का समर्थन मिलेगा।
मकर :
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। विपरीत परिस्थिति में भी आप सकारात्मक रहने का प्रयास करें। यदि काम से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
कुंभ :
अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मीन :
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। कामकाज को अलग रखकर आज आप मौज मस्ती पर ध्यान देंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है।

