शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

मेष –
प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा। आप अपने व्यक्तित्व में और अधिक सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। छोटी सी लापरवाही भी आपको मुश्किल में डाल सकती है। इसलिए अनजान इंसान से कोई महत्वपूर्ण बातचीत या काम करने से पहले अच्छे से विचार विमर्श तथा जांच पड़ताल जरूर करें। व्यवसाय में जैसा वर्तमान में चल रहा है, उसी पर ध्यान रखें। पार्टनरशिप संबंधी कोई ऑफर मिल सकता है। इसे स्वीकार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बहुत ध्यान से करने की जरूरत है। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर परिवार की व्यवस्था को उचित तथा खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है।
वृष –
किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। आप अपनी प्रभावशाली तथा मीठी वाणी द्वारा दूसरों पर अपना प्रभाव बना लेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित भी रहेंगे। अपने खर्चों में कटौती करके आप आर्थिक समस्या से निजात पा सकते हैं। कभी-कभी अपने आप में ज्यादा केंद्रित होना तथा अहम की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में उपयोग करें तो बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। इस समय व्यावसायिक कार्य निर्विघ्नता से पूर्ण होते जाएंगे। अपनी रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने पर ध्यान दें, आपको काफी हद तक सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई स्थान परिवर्तन संबंधी सूचना मिलने की संभावना है। पारिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में खुशनुमा समय व्यतीत होगा तथा घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें उठ सकती हैं।
मिथुन –
अपनी आर्थिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे। उसमें सफल भी रहेंगे इसलिए प्रयासरत रहें। पारिवारिक सुख शांति व्यवस्था बनाए रखने में आप का विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी मित्र के यहां धार्मिक समारोह में जाने का अवसर भी बनेगा। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय उनकी देखभाल के लिए अवश्य निकालें। मौज मस्ती के साथ साथ अपने खर्चों का भी ध्यान रखें। फिजूलखर्ची की वजह से बजट बिगड़ भी सकता है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली और व्यवस्था में समय अनुसार बदलाव करना जरूरी है। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस के माहौल में राजनीति जैसी गतिविधियां हो सकती हैं, थोड़ा सावधान रहें। खुद को ऐसी गतिविधियों से दूर रखें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इससे आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध भावना प्रधान रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु खान-पान और दिनचर्या संयमित रखना अति आवश्यक है।
कर्क –
फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी और काफी हद तक सफलता भी प्राप्त होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आय के साधन भी बने रहने से दिक्कत महसूस नहीं होगी। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। ज्यादा आत्मकेंद्रित होना आपके संबंधों में खटास उत्पन्न कर सकता है। अपने व्यवहार में लचीलापन बना कर रखना अति आवश्यक है। कुछ समय पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। व्यवसाय में आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल होने वाले हैं। साथ ही कार्य क्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आप के लिए व्यवसाय संबंधी कुछ नई उपलब्धियां प्रदान करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों में उचित योगदान देने से उच्च अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति ना बनने दें। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी भी बात को अधिक तूल ना दें। सिरदर्द व माइग्रेन जैसी दिक्कत रहेगी। अत्यधिक धूप और गर्मी में जाने से बचें।
सिंह –
आज अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपके लिए बहुत अधिक फायदेमंद भी रहेगी। अगर कोई प्रॉपर्टी बेचने संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान केंद्रित रखें। उचित डील हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण एकाग्रचित्त रहेंगे। किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर जरा भी लापरवाही ना बरतें। कोई कोर्ट संबंधी मामला अभी उलझ सकता है, इसलिए किसी योग्य व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। युवा लोग अपने कैरियर को लेकर गंभीर रहें। व्यवसाय में आपकी उचित कार्य प्रणाली द्वारा बेहतरीन व्यवस्था बनी रहेगी। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में खट्टी मीठी नोकझोंक संभव है, परंतु इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। बदन दर्द और थकान जैसी परेशानी महसूस होगी। उचित आराम लें।
कन्या –
इस समय ग्रह स्थितियां आपके लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही हैं, इसलिए इनका भरपूर सदुपयोग करें तथा पूरे मनोयोग से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। आज मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपना समय व्यतीत करें तथा कुछ समय एकांत में बैठ कर आत्मचिंतन भी अवश्य करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधित बिजनेस गति पकड़ेंगे। दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों के प्रति आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, क्योंकि आपके साथ चीटिंग कर सकता है। परिवार तथा व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखने से दोनों तरफ सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

तुला –
घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए भाग्योदयदायक रहेगा। अधिकतर समय सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। संतान के करियर संबंधी किन्ही समस्याओं को सुलझाने में किसी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज किसी भी तरह की यात्रा अथवा नई गतिविधि को स्थगित करें या बहुत ही सावधानी बरतें। किसी किसी समय आप अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन तथा उदासी महसूस करेंगे, जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली संबंधी एडवरटाइजमेंट करने की जरूरत है। साथ ही पब्लिक से अपने रिलेशन और मजबूत बनाएं। अपने काम की क्वालिटी पर और ध्यान दें। इसके लिए घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह भी मददगार रहेगी। परिवार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। विवाहेतर संबंधों की वजह से पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपने अंदर उर्जा व आत्मबल की कमी महसूस होगी। मेडिटेशन व योग पर भी कुछ समय व्यतीत करें।
वृश्चिक –
सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा, जिससे आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी और इन कार्यों से आपको मानसिक सुकून भी प्राप्त होगा। विद्यार्थी नए सत्र को लेकर उत्साहित रहेंगे। फाइनेंस संबंधी कोई भी लेनदेन करते समय उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य लें। जल्दबाजी और गुस्से जैसे स्वभाव पर काबू रखें। पैतृक संबंधी कोई वाद विवाद बढ़ सकता है। इसलिए आज इससे संबंधित कार्यों को स्थगित ही रखें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। इस समय की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले दिनों में दिखेंगे। इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए भी कुछ शुभ परिस्थितियां बन रही हैैं। जीवन साथी के भावनात्मक सहयोग की वजह से आप अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। परंतु घर व बच्चों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
धनु –
अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें, सफलता निश्चित है।आपके स्वभाव में भावुकता और कोमलता की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आपकी सलाह उनके मनोबल व आत्मविश्वास को और अधिक बल प्रदान करेगी। बाहरी गतिविधियों को स्थगित रख कर अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। कभी कभी आपके काम में भी रुकावट आने से कुछ समय व्यर्थ होगा, परंतु दोबारा से अपनी एनर्जी को एकत्रित करके अपने काम पर लगाएं। आप अवश्य सफल होंगे। व्यापारिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें, सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की उचित संभावना है। पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां आएंगी तथा कोई पारिवारिक संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है।
खांसी, जुकाम व गले संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। थोड़ी सी समस्याएं भी होने पर तुरंत इलाज लेना जरूरी है।
मकर –
धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको बहुत अधिक मानसिक सुकून देगा साथ ही आप के मान सम्मान व आत्मिक उन्नति में भी वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित खरीद-फरोख्त संबंधी योजनाएं बनेंगी। सफलता भी हासिल होगी। ध्यान रखें कि असावधानी की वजह से आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के पेपर वर्क को करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें।अभी धन संबंधी मामले भी कुछ मंद ही रहेंगे। व्यवसाय में स्थिति कुछ बेहतर होगी।साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में सहयोगियों और कर्मचारियों का पूर्ण रूप से समर्पित भाव व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। नौकरी में दूसरों के मामलों में दखल न दें। दांपत्य संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से बहुत अधिक मानसिक शांति प्राप्त होगी। गर्मी की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
कुंभ –
आपके अधिकतर काम मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित होते जाएंगे। आपको ऐसा महसूस होगा कि कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको मिल रहा है और आप को अनायास ही आत्मिक शांति महसूस होगी। रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ में संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दूसरों के कार्यों को सुलझाने में आपके खुद के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाहित संबंधों में अलगाव उत्पन्न हो सकता है। आपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल साबित होगी। आय के साधनों में कुछ कमी रहेगी, जिसकी वजह से मन कुछ परेशान रह सकता है। अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर पुनः विचार विमर्श करें। जल्दबाजी और तनाव से योजनाएं गलत होने की आशंका है। व्यावसायिक गतिविधियों में पूरा ध्यान रखना अति आवश्यक है। इस समय बहुत अधिक मेहनत और लाभ कम जैसी स्थितियां बनी हुई हैं। जीवनसाथी का परिवार के प्रति देखभाल व सहयोगपूर्ण रवैया घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
मीन –
संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। आज आप हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्र तथा सगे संबंधी भी आप ही बुद्धिमता का लोहा मानेंगे। अगर लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो आज आपकी समस्या हल हो सकती है। इस वक्त लाभ कम और मेहनत अधिक जैसी स्थिति रहेगी। चिंता ना करें समय अनुसार सब ठीक होता जाएगा। परंतु क्रोध और जिद जैसी नकारात्मक नकारात्मक बातें अपने स्वभाव में ना आने दें। इससे काम भी बिगड़ेंगे और संबंध भी खराब होंगे। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं रहेगा परंतु कर्मचारियों तथा स्टाफ का सहयोग व्यावसायिक व्यवस्था को उचित बनाकर भी रखेगा। इस बात का ध्यान रखें कि अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलतादायक रहेंगे। पारिवारिक समस्या को लेकर घर में कुछ उदासी का माहौल रह सकता है। परंतु अचानक ही मित्रों के आगमन से घर का वातावरण पूर्ववत सुखद हो जाएगा। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें तथा गर्मी और पोलूशन से अपना बचाव करें।

