शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 12 मई 2023

मेष :
कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज उच्च अधिकारी छोटी सी गलती पर आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और समझदारी से काम लें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी आपसी समझ और भी बेहतर होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है और आज आप शारीरिक रूप से भी थका हुआ महसूस करेंगे।
वृषभ :
अगर आप व्यापारी हैं और आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगता है तो आपको पहले पुराने आर्डर को तय समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। जरा सी लापरवाही आपकी छवि खराब कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप अपने प्रदर्शन में भी सुधार लाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती कर सकते हैं। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
मिथुन :
घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। आपका ऐसा रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको आय का नया स्रोत तलाशने की जरूरत है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखेंगे। व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
कर्क :
व्यापारी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज बहुत ही सोच विचार कर लें। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप कोई पुराना उधार भी चुका सकते हैं। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज आप अपने प्रिय के साथ शॉपिंग, सिनेमा आदि के लिए भी जा सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप समय पर भोजन करें।
सिंह :
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। जल्द ही आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आप जीवनसाथी के लिए तोहफा आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
कन्या :
कार्यस्थल पर आपको किसी की बात बुरी लग सकती हैं। ऐसे में आप बहुत ही समझदारी से काम लें और वाद विवाद से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का मौका मिल सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।
तुला :
यदि घर मेंविवाह योग्य कोई सदस्य है और उनकी शादी में बाधा आ रही है तो आज इस समस्या का समाधान हो सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहने वाली है। हालांकि आप बचत पर अधिक ध्यान दें। काम का बोझ आज कुछ कम रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। इसके अलावा आपको अपनी मेहनत का उचित फल भी मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
वृश्चिक :
दफ्तर में कोई भी काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें, नहीं तो आप से बड़ी गलती हो सकती है। आपका लापरवाह रवैया आज बॉस का मूड भी खराब कर सकता है। व्यापारी यदि काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपकी यह यात्रा टल सकती है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें, नहीं तो आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
धनु :
आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी कड़ी मेहनत आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकती है। वहीं व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा। आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
मकर :
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है या फिर कोई और खुशखबरी मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेंगी। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अगर आप आय का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ :
दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी आंखें और कान खोलकर रखें, नहीं तो आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक कानूनी मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि लंबे समय से कोई मामला अटका हुआ है तो जल्द से जल्द से सुलझाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आपके प्रिय के कठोर शब्द आपको दुखी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
मीन :
यदि कुछ समय से घर का माहौल ठीक नहीं है तो आप अपने घर के वातावरण में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे। पिता के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। व्यापारी जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें अन्यथा आपको अपने फैसले पर पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपके हाथ निराशा लगेगी। सेहत का ध्यान रखें।

