शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार, 29 अप्रैल 2023

मेष :
दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आपका वक्त जाया हो सकता है। परिवार के लोगों को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी। आर्थिक पक्ष अगले कुछ दिनों के लिए कमजोर रहेगा, लेकिन चिंता न करें। यदि डिसिप्लिन रखा जाए तो इसे सुधारा जा सकता है। काम पर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। आपको प्राप्त हुए किसी भी काम को नजरअंदाज न करें।कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आप जितना अधिक खुद को कमजोर बनाएंगे, उतनी समस्या बड़ी होगी। रिलेशनशिप से जुड़ी हुई बातों में डेडीकेशन बनाए रखें। गलत खान-पान के कारण अपच की समस्याएं होंगी।
वृषभ :
परिवार के लोगों की समस्याओं को दूर करते समय काम नजरअंदाज न हो, इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज महिलाओं के लिए मिश्रित फलदायक समय रहेगा। आज घटने वाली किसी भी घटना का असर आपको भावनात्मक रूप से न हो, ये ध्यान रखें। जिस प्रकार से आप काम करते हैं, उसके आदर्श मानकर अन्य लोग भी कोशिश करेंगे। आपके व्यक्तित्व में आ रहे बदलाव की वजह से पार्टनर की इनसिक्योरिटी दूर होने लगेगी। महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस की तकलीफ हो सकती है।
मिथुन :
नकारात्मक बातों के प्रभाव से खुद को निकालें। परिस्थिति को स्पष्ट रूप से समझना होगा। जिन लोगों के साथ आप दूरियां बना रहे हैं, उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें। एक-दूसरे के लिए गलतफहमी न रखें। अपने काम से किसी को तकलीफ न हो, इस बात पर ध्यान दें। करियर से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। रिलेशनशिप की दुविधाएं दूर होंगी। निर्णय चाहे जितना कठिन हो, आपके उसे अमल में लाने की कोशिश करेंगे। सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है।
कर्क :
फिलहाल अंतिम निर्णय तक पहुंचना आपके लिए संभव नहीं होगा, लेकिन समस्याओं को देखने का नजरिया बदलने से आपकी तकलीफ दूर हो सकती है। आध्यात्मिक बातों की तरफ झुकाव बढ़ सकता है। कुछ काम वक्त के अनुसार स्पष्ट होंगे। अपने करियर के लिए प्रसन्नता रहेगी। बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। रिलेशनशिप में बदलाव नजर आएगा। फिलहाल संयम रखें। सिर में भारीपन हो सकता है।
सिंह :
लोगों के निर्णय के कारण आपकी समस्या जटिल बन सकती है, इसलिए अपने हौसले को बरकरार रखना होगा। एक ही लक्ष्य पर ध्यान देना होगा और उससे संबंधित बातों पर बार-बार विचार करेंगे तो नकारात्मकता बढ़ेगी, काम पर ध्यान दें। जो बातें आपके पक्ष में हो रही हैं, उन पर काम करेंगे तो सोच में बदलाव आ सकता है। जिस प्रकार से आप काम कर रहे हैं, उससे काफी बदलाव आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि पार्टनर का निर्णय गलत लग रहा है तो उनका साथ न दें। शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है।
कन्या :
मित्रों के साथ बिताए हुए समय की वजह से प्रसन्नता प्राप्त होगी। आपकी मुख्य समस्या सुलझाने के लिए काम पर ध्यान रखें। सतर्कता जरूरी है। जीवन के जिस बड़े उद्देश्य को आप हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए अपनी खूबियों पर ध्यान दें। काम की जगह आए बदलाव के कारण आपको सौंपी गई जिम्मेदारियां कम होंगी। जो भी काम आपको प्राप्त हुआ है, उसे पूरी क्षमता के साथ करें। आपके स्वभाव के बदलाव के कारण पार्टनर खुद को बदलने की कोशिश करेंगे। पैर दर्द हो सकता है।
तुला :
काम के लिए खुद को प्रेरित रखें। अपनी समस्याओं के लिए अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराना गलत है। जब तक आप खुद की जिम्मेदारियां नहीं समझेंगे, तब तक परिस्थिति में बदलाव नहीं होगा। आपकी परिस्थिति के लिए आपके विचार जिम्मेदार हैं। बैंकिंग से जुड़े हुए लोग किसी को लोन या महत्वपूर्ण बातों से संबंधित अनुमति देने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जरूर करें। पार्टनर से प्राप्त हो रही मदद स्वीकार करें।
बीपी और शुगर की तकलीफ बढ़ सकती है।
वृश्चिक :
अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। मिलने वाले हर एक अवसर का इस्तेमाल करते हुए जीवन में बदलाव करें। किसी के सामने दिखावा न करें। काम से जुड़ी जिम्मेदारियों का ठीक से अंदाजा न लगाने से आपको क्षमता से अधिक काम मिल सकता है। अपने निर्णय को परखकर ही आगे बढ़ें। लव रिलेशनशिप के कारण नई समस्याएं बढ़ सकती हैं। एसिडिटी हो सकती है।
धनु :
जीवन के लिए स्थिरता महत्वपूर्ण है और इसे बिगड़ने न दें। अन्य लोगों पर निर्भर रहना, सही नहीं है। अपनी समस्या खुद ही हल करें। यदि आप प्रॉपर्टी या किसी अन्य बड़े निवेश के लिए विचार कर रहे हैं तो निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। काम की जगह बड़ा कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकता है, इसे स्वीकार जरूर करें। अविवाहित लोग काम के जरिए अपने जीवन साथी से मिल पाएंगे। गले की खराश और खांसी की तकलीफ बढ़ सकती है।
मकर :
काम में सकारात्मकता देखने की कोशिश करें। दूसरों की वजह से खुद को नकारात्मक न बनाएं। जिस प्रकार से आप खुद को बदलेंगे, उसी प्रकार से आप सकारात्मक बनेंगे। करियर के लिए अगले कुछ दिन उपयुक्त साबित होंगे। रिलेशनशिप में नयापन महसूस होगा। शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है।
कुंभ :
अपनी समस्याओं का कारण जानने के लिए गंभीरता से विचार करें। नई बातों को सीखने की कोशिश करें। आपकी अपेक्षाएं काफी बड़ी हैं, इसलिए क्षमता के अनुसार काम करते हुए आगे बढ़ते रहें। अपने काम की तुलना अन्य लोगों के साथ न करें। यदि किसी व्यक्ति को आपकी पसंद का काम मिला है तो जलन की भावना न रखें। पार्टनर से प्रशंसा प्राप्त होगी।
बालों से संबंधित समस्या दूर होने लगेगी।
मीन :
परिवार के लोगों के साथ हुए विवादों को भूलने की कोशिश करें। लोगों के लिए मन में कटुता न रखें। कौन लोग आपके लिए सही हैं और किन लोगों की संगत के कारण आपका नुकसान होता है, इस बात को समझकर संगत में बदलाव करने की कोशिश करनी होगी। जैसे लोगों के साथ जुड़े रहेंगे, वैसी आपकी सोच रहेगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम के कारण प्रशंसा और अवार्ड प्राप्त हो सकता है। लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। गर्म और तले हुए पदार्थों की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

