शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: बुधवार, 26 अप्रैल 2023

मेष :
आपसी संबंधों को सुधारने के लिए अच्छा समय है। अपने व्यवहार में सुधार करेंगे और पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। नई शुरुआत भी कर सकते हैं। आज आपको सफलता मिलेगी। कोई खास काम भी आज हो सकता है। मौज मस्ती और फालतू कामों में समय खराब हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। इस कारण आप अपने निजी काम भी नहीं निपटा पाएंगे। बेहतर होगा सकारात्मक लोगों के साथ रहें। बिजनेस में चल रही रुकावटें दूर होंगी। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन कुछ सकारात्मक काम भी होंगे। समय पर आपके काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। कर्मचारियों में तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। पति-पत्नी के बीच चल छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर होंगी। इससे संबंध बेहतर होंगे। संबंधों में गंभीरता रहेगी। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रूटीन में सुधार करें और खानपान संतुलित रखें।
वृष :
सही समय पर सही फैसले लेने की जरूरत है। सावधानी रखने से मनचाहे तरीके से आपके काम हो जाएंगे। करियर की समस्या सुलझने से उत्साह रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिल पाने से स्टूडेंट्स उदास रहेंगे। हिम्मत न हारें और कोशिश करते रहें। विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। चौकन्ना रहना जरूरी है। एक्स्ट्रा काम और व्यस्तता के कारण बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। समय की कमी रहेगी। ज्यादातर काम घर में रहकर ही करें। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर के लिए जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से चल रहे मनमुटाव को समय रहते सुलझा लें, वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। स्त्री वर्ग को सेहत के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। इंफेक्शन बढ़ सकता है।
मिथुन :
परिवार के रखरखाव संबंधी गतिविधियां होंगी। अपनी काबिलियत और सूझबूझ से ऐसा फैसला लेंगे कि खुद पर आश्चर्य होगा। राजनीतिक संबंध से फायदा होने की उम्मीद है। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। अनजान इंसान को अपने बारे में जानकारी देने से बचें, वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। समय खराब न करें। समय अच्छा है। बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव लाएं। बिजनेस के रूके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। कर्मचारियों के कामों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।
परिवार में प्रेम रहेगा। आपसी संबंधों में और नज़दीकियां आएंगी। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। आराम के साथ गर्मी से भी अपना बचाव रखें।
कर्क :
विपरीत परिस्थिति बनने पर हिम्मत बनाए रखें। इससे समस्याओं से रास्ता खोजने में आसानी होगी। घर के बदलाव संबंधी मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। बच्चों के मार्गदर्शन में विशेष सफलता मिल सकती हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए समय अच्छा है।
फाइनेंस संबंधी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। आलस्य बढ़ सकता है। इस कारण कुछ काम नजरअंदाज कर सकते हैं। समझदारी और सावधानी से काम लें। दूसरों के मामलों में दखल न दें।
कारोबार में कई तरह की उपलब्धियां आएंगी। फैसले लेने में ज्यादा सोच विचार न करें। प्रॉपर्टी संबंधित कामों को बहुत सावधानी से निपटाएं। ऑफिस में किसी साथी से विवाद हो सकता है। ध्यान रखें कि पारिवारिक व्यवस्था दूसरे लोगों की वजह से बिगड़ सकती है। आपसी सामंजस्य रखें। खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। सेहत संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें। उचित इलाज करवाएं।
सिंह :
टाइम मैनेज करें। अपने खास कामों को प्रायोरिटी पर रखें। इससे आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। करीबी रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति बन सकती है। आपकी मौजूदगी से रिश्ता बचेगा। आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है, लेकिन तनाव न लें। जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। बिजनेस में अनुभवी की मदद से आपका रुका काम पूरा हो सकता है। आलस छोड़कर मेहनत करें। अपने कॉन्टैक्ट्स और पब्लिक रिलेशन को बेहतर बनाने की जरूरत है। प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। घर का माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। युवा लोगों की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। ज्यादा मेहनत और थकान के कारण शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। बिजी शेड्यूल में थोड़ा वक्त मेडिटेशन और योगा के लिए भी निकालें।
कन्या :
उधार दिया पैसा मिल सकता है। कोशिश करते रहें। कोई काम मन मुताबिक तरीके से पूरा हो सकता है। साहित्य पढ़ने में समय बीतेगा। रूटीन सेट रखें। दूसरों पर डिपेंड न रहें। नया फैसला न लें। आप किसी कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। ट्रैफिक के नियम तोड़ने से आपको नुकसान हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन ठीक नहीं है। कारोबारी समस्याओं का समाधान मिलेगा। समय पर काम पूरे हो जाएंगे। इससे आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए चुनौतियों वाला दिन रहेगा। परिवार के लोगों के बीच अच्छे संबंध रहने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से दूरी आ सकती है।
हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां रहेंगी। सेहत का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
तुला :
फोन कॉल या ईमेल के जरिये कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। आपका कोई काम अच्छे से पूरा हो जाएगा। दोस्तों के साथ खास मुद्दों पर विचार विमर्श होंगे। शादी की इच्छा रखने वाले लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर और काम के बीच तालमेल रखने में दिक्कत होगी। फालतू कामों में बहुत समय बीतेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें, वरना महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। बिजनेस के कामों को व्यवस्थित रखें और माल की क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान दें। कमी की वजह से कुछ ऑर्डर कैंसिल हो सकते हैं। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच निजी बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है। इसका असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। असंतुलित खानपान का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। गैस्ट्रीक परेशानी और जोड़ों में दर्द हो सकता है।
वृश्चिक :
आज एक्स्ट्रा कामों में ही दिन बीत सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ सुकून मिलेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। समय के हिसाब से खुद के स्वभाव में बदलाव करें। प्रैक्टिकल रहें। पैसों के लेनदेन में लापरवाही से बचें, वरना धोखा होने के योग बन रहे हैं। थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। चुनौतियां रहेंगी, हालांकि गंभीरता और संजीदगी से परेशानियों को सुलझा लेंगे।
वैवाहिक संबंधों में सामंजस्य रखें। इससे परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध गहरे होंगे। ज्यादा मेहनत से आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
धनु :
इस समय ज्यादातर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। अपने में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता बढ़ सकती है। युवाओं को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है। भावनात्मक तौर पर मजबूत रहें। किसी की बातों में न आएं, वरना उपलब्धियां निकल सकती हैं। जिससे नुकसान भी हो सकता है। कोई फैसला भी गड़बड़ा सकता है। बिजनेस में लोन लेने की सोच रहे हैं तो एक बार और अच्छे से विचार कर लें। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट पूरा करने का दबाव हो सकता है। तनाव भी बढ़ सकता है। अधिकारियों से मदद लेना जरूरी है। परिवार के लोग आपसी तालमेल से घर का माहौल खुशनुमा रखेंगे। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। थकान और तनाव बढ़ सकते हैं। योगा और मेडिटेशन से कम हो पाएंगे।
मकर :
आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। खास लोगों से किसी खास मुद्दे पर बातचीत होगी। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजनाएं बनेंगी। मन मुताबिक कामों में समय बीताने से खुश रहेंगे। करियर संबंधी कोई काम न होने से बच्चों को तनाव रहेगा। बच्चों का मनोबल बनाकर रखें। उनका मार्गदर्शन करें। घर की व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें। युवा लोग करियर को लेकर सावधान रहें। जल्दी ही अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद मिलेगी। बिजनेस में अपने सामर्थ्य से ज्यादा निवेश न करें। परिवार वालों से अच्छा सामंजस्य रहेगा। लव लाइफ की फालतू बातों को तूल न दें। संबंधों में मधुरता लाएं। भूख न लगने और इनडाइजेशन की शिकायत हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
कुंभ :
समय के मुताबिक रूटीन में बदलाव करने से आप कई तरह की समस्याओं से निजात पा लेंगे। किसी भी योजना पर काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जुटा लें। इससे आपको उचित सफलता मिलेगी। नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। विरोधी आपके लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं, हालांकि आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। अपने बजट पर ध्यान दें। जरूरत के मुताबिक पैसा खर्च करें। युवा लोग आलस्य और मौज मस्ती में ज्यादा समय न बिताएं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन साथियों और कर्मचारियों की मदद से समस्या हल हो जाएगी। बिजनेस की योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक रहेगी। दोस्ती में और मजबूती आएगी।
ज्यादा तनाव लेने और सोचते रहने से परेशानी हो सकती है। गैस, एसिडिटी की समस्या रहेगी। ज्यादा भारी और बाहर का खाना खाने से बचें।
मीन :
दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी कामों की रूपरेखा बना लें। नई गतिविधियां शुरू करने के लिए अच्छा समय है। अपने कॉन्टैक्ट्स और दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। शादी लायक लोगों के लिए अच्छे रिश्ते से संबंधित बातचीत हो सकती है।
पारिवारिक मसला चल रहा है तो घर के बड़ों के मार्गदर्शन में सुलझाने से संबंध अच्छे हो सकते हैं। खास काम करते समय पहलुओं पर सोच-विचार करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफल रहेंगी। मार्केटिंग और कॉन्टैक्ट्स को और बेहतर बनाएं। ऑनलाइन गतिविधियों की भी जानकारी लें। ऑफिस में टारगेट हासिल करने के लिए अधिकारियों की मदद लें। पति-पत्नी के सहयोगात्मक रवैए से घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटींग का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। दिनचर्या और आहार-विहार मौसम के मुताबिक ही रखें।

