शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: सोमवार, 24 अप्रैल 2023

मेष :
परिवार और समाज के जरूरी काम होंगे। अपने से जुड़े लोगों से फोन पर बात हो सकती है। इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। रूटीन में सुधार करने की जरूरत है। व्यवस्थित रहेंगे तो काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
बुरी खबर मिल सकती है। इससे तनाव बढ़ सकता है। मनोबल न गिरने दें। आध्यात्मिक कामों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। ससुराल से संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस में मार्केटिंग की गतिविधियों पर ध्यान दें। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपको मदद मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या पैसा बढ़ने की संभावना है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। परिवार वालों की मदद और सानिध्य से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन सकती है। सिरदर्द, तनाव जैसी समस्याओं से परेशानी हो सकती है। योगा पर ज्यादा ध्यान दें।

वृष :
पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा काम सुलझ सकता है। मांगलिक कामों की योजनाएं बनेंगी। संबंधों में मजबूती आएगी। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। बेवजह तनाव हो सकता है। आत्म मनन करें तो पाएंगे स्थिति गंभीर नहीं है। खर्च करते वक्त बजट का ध्यान रखें। किराएदार संबंधी मामलों में विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबार में नए ऑफर मिलेंगे। थोड़े समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा। लोगों से मेलजोल बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में हर कामों पर नजर रखें। दांपत्य जीवन को संभालने की जिम्मेदारी आप पर रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। बदहजमी और गैस की समस्याएं परेशान करेंगी। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं।

मिथुन :
 असमंजस में अनुभवी लोगों की सलाह लें। इससे आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। परिवार के कामों में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में दिलचस्पी रखने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव होंगे। अपने कामों पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में दखल देने से आपके काम अधूरे रह जाएंगे। सरकारी कामों में लापरवाही न करें। समय के हिसाब से काम कर ले। रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। महिलाएं अपने बिजनेस में खासतौर से सफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इससे काम और अच्छे से होगा।
 दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह पर काम करने से किस्मत का साथ भी मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवाएं।

कर्क :
 योजना बनाकर तरीके से काम करने से आपको सफलता मिलेगी। आपका पूरा ध्यान अपने निजी और पारिवारिक कामों पर रहेगा। घर के बड़े लोगों से आशीर्वाद के तौर पर कुछ गिफ्ट मिल सकता है।
आपके काम पर भरोसा रखकर कोई फैसला लें। बिना सोचे-समझे दूसरों पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नजदीकी लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में आपका प्रभाव रहेगा। कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखने से काम पूरे होते जाएंगे। मार्केटिंग के कामों पर ध्यान दें। पुराने दोस्त के मिलने से यादें ताजा होंगी। घर के सदस्यों में अच्छा तालमेल रहेगा। मौजूदा नकारात्मक माहौल से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने की पूरी कोशिश करें।

सिंह :
प्रतिकूल परिस्थितियों में बदलाव होगा। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ बिताने और बातचीत करने से किसी खास मुद्दे का समाधान निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहे विवाद किसी की मध्यस्थता से निपट सकते हैं। कई मामलों में धीरज रखना जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती है। कहीं भी निवेश न करें। ऑफिस का काम घर पर भी करने से चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार में रुकावटें अएंगी। तनाव न लें। अपने काम योजना बनाकर करते जाएं। जल्दी ही परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए मंजूरी मिलने के योग हैं। खांसी, जुकाम और गले संबंधी किसी भी परेशानी को लापरवाही में ना लें। उचित इलाज लें।

कन्या :
 ये समय कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। ऐसा करने से उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से फायदेमंद मुलाकात रहेगी। विपरीत परिस्थिति में नकारात्मक विचार आएंगे। जल्दी ही इन पर काबू पा लेंगे। बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। लेनदेन में नुकसान हो सकता है। बिजनेस में आपके साथ धोखा हो सकता है। अपने निजी मामलों में किसी की दखलअंदाजी न होने दें। मीडिया और लोगों से जुड़े रहने से आपको फायदा होगा। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा।वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। लापरवाही से बचें। उचित इलाज लें।

तुला :
 सितारे अनुकूल रहेंगे। इसका भरपूर सदुपयोग करें। आसपास के हालात बदलेंगे। सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदी की योजना बनाने के लिए बेहतर समय है। बड़े और प्रभावशाली लोगों के साथ विवाद में न उलझें। अपने कामों पर ध्यान दें। इंटरनेट के जरिए सबके कॉन्टैक्ट में रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। रूटीन व्यवस्थित रखें। बिजनेस को लेकर की गई कोशिश में सफलता मिलेगी। निवेश और बैंकिंग के कामों में व्यस्तता रहेगी। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा। शादीशुदा लोगों में मधुरता और सामंजस्य रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों में नजदीकियां बढ़ेंगी। मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत के लिए थोड़ा वक्त अकेले और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं।

वृश्चिक :
 सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक मामलों में थोड़ा समय बीताने से मानसिक सुकून मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें। अपने स्वभाव में सौम्यता रखें। नजदीकी लोग आपके कामों में रुकावटें पैदा कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई से जुड़ी चिंता रहेगी।
बिजनेस में चुनौतियां और परेशानियां रह सकती हैं। मेहनत से उनका हल निकाल लेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की डील हो सकती है। ऑफिस के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पति-पत्नी ध्यान रखें आपसी मनमुटाव का नकारात्मक असर परिवार पर न पड़े। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें। कुछ लोगों के नकारात्मक कामों से तनाव हावी हो सकता है। जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

धनु :
 फोन कॉल या किसी दोस्त के जरिये विशेष जानकारी मिलेगी। जो कि फायदेमंद रहेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। इसकी कोशिश करते रहें। आप आत्मविश्वास और सूझबूझ से विपरीत परिस्थिति में समाधान निकाल लेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। इससे आपको काम करने में मदद मिलेगी। परिवार के मामलों में ज्यादा दखल और रोक-टोक से परिवार वालों की नाराजगी हो सकती है। बहुत सावधानी रखने का समय है। नौकरी और बिजनेस में कर्मचारियों पर नजर रखें। लापरवाही से समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें। कोई काम गलत होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। परिवार वालों के आपसी सहयोग और सामंजस्य से घर का माहौल अच्छा रहेगा। लव अफेयर में समय खराब हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव से कंधों में दर्द रहेगा। कसरत और योगा करें।

मकर :
 परेशानियां सुलझने से राहत मिलेगी। भविष्य के फैसले लेने की हिम्मत मिलेगी। कीमती चीज खरीद सकते हैं। नजदीकी लोगों से मेल-मुलाकात के मौके मिलेंगे। सकारात्मक होकर परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। फालतू बातें दिमाग में रखने से फैसले गलत हो सकते हैं। बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल सावधानी से करें। संबंध खराब होने की आशंका है। कारोबार में दिक्कतें रहेंगी। समस्या सुलझाने के लिए घर के बड़े और अनुभवी लोगों की मदद जरूर लें। इस समय कर्मचारियों और सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध खराब न करें।
घर की व्यवस्था बेहतर रखने में परिवार वालों से पूरी मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। ज्यादा थकान और तनाव का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। मेडिटेशन जरूर करें। थोड़ा वक्त कुदरती माहौल में भी बिताएं।

कुंभ :
 काबिलियत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में सहजता रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। थोड़ा समय आराम करने और कलात्मक कामों में बीतेगा। नकारात्मक काम और विचारों को खुद पर हावी न होने दें। चचेरे भाइयों से संबंध अच्छे रखें। अनबन होने की आशंका है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन में समस्याएं सुलझाएं। नया काम शुरू करते समय पूरी जानकारी हासिल करें। सूझबूझ और समझदारी से काम निपटाएं। इस समय मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने में ध्यान केंद्रित रखें। पब्लिक रिलेशन आपके बिजनेस में नए सोर्स बना सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस्ट्रीक चीजों से बचें।

मीन :
 अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। फाइनेंस संबंधी कोई काम पूरा हो सकता है। व्यस्तता के कारण समय नहीं मिलेगा। बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान निकालें। महत्वपूर्ण चीजों को खुद ही संभालें। इस समय फायदेमंद स्थिति रहेगी। मेहनत ज्यादा करें। अनुकूल नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में सुधार या स्थान परिवर्तन करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध खराब होने से बचाएं। परिवार के सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी सेहत और परिवार का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। पॉल्यूशन और इन्फेक्शन होने जैसी स्थिति बन सकती है। इससे अपना बचाव करें। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।

Parvatanchal