शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 16 अप्रैल 2023

मेष :
पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। कोई पुराना मामला उभरने से आज घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। ऐसे में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। घरेलू कलह के कारण आज आप अपने काम पर भी ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप धैर्य का दामन थामे रहें और समझदारी से काम लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

वृषभ :
वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। जीवनसाथी की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका रिश्ता और मजबूत होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। बेहतर होगा आप बासी भोजन से परहेज करें। इसके अलावा आप बाहर का खाना खाने से भी बचें।

मिथुन :
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगे बढ़ने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ रख सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को नई डील करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की जरूरत है अन्यथा आपके साथ धोखा घड़ी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा।

कर्क :
आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। हालांकि कर्ज या उधार देने से आपको बचने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आप कुछ विशेष कर सकते हैं। ऐसे में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।

सिंह :
अगर आप नौकरी करते हैं और तरक्की चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। सुस्ती और आलस्य से दूर रहें और जमकर परिश्रम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप दूसरों के कहने पर कोई भी निर्णय न लें तो बेहतर होगा। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अगर बात सेहत की करें तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। बेवजह की चिंताओं से दूर रहें।

कन्या:
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में आज बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

तुला :
दफ्तर में अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने की कोशिश करें अन्यथा उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो पुरानी किसी रुकी हुई योजना पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। खुले दिल से खर्च न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो काम के साथ आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक :
आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। कुछ लोग आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। साथ ही वे आपकी छवि खराब करने का भी प्रयास करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आपको किसी पुराने लंबित बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का गलत रवैया आज आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपने बीच के मसलों को सुलझाने की कोशिश करें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

धनु :
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। यदि पढ़ाई के साथ आप कोई छोटा-मोटा पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे, अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो हो सकता है आज आपकी या तलाश खत्म हो जाए। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहेगा।

मकर :
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें अन्यथा समस्या हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। इसके अलावा आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन भी मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की आवश्यकता है।

कुंभ :
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। हालांकि आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। लंबित कार्यों को आप जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। दिन के दूसरे हिस्से में कोई खुशखबरी मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय भी मिलेगा।

 

मीन :
अगर आप विधार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। दफ्तर में बॉस आज आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

Parvatanchal