शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शुक्रवार,14 अप्रैल 2023

मेष :
आज आप कोशिश से कोई टारगेट अचीव कर लेंगे। सामाजिक कामों में आपका योगदान रहेगा। आपका सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। बच्चे करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। विपरीत परिस्थिति आएगी। हिम्मत हारने की बजाय परिस्थितियों का सामना करने की कोशिश करें। बुजुर्गों के मार्गदर्शन में थोड़ा समय बिताने से मनोबल बढ़ेगा। बिजनेस की गतिविधियों और योजनाओं को उजागर न करें। अपने काम करने की क्षमता पर भरोसा रखें। नया काम शुरू होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग दस्तावेज संभालकर रखें। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ जरूर बिताएं। संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों के कारण दूरियां आएंगी। खांसी, जुकाम से इन्फेक्शन रहेगा। भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें।

वृष :
परिवार और बिजनेस में संतुलन रखने से व्यवस्था अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को अच्छे नतीजे मिलेंगे। करीबी रिश्तेदारों की आवाजाही होगी और माहौल अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत में अपने कामों की प्लानिंग कर लें। प्रॉपर्टी के कामों में कुछ रुकावटें रहेंगी। कागजी काम सावधानी से करें। छोटी सी बात को भी नजरअंदाज न करें। निजी व्यस्तता के कारण काम करने की जगह पर पूरा समय नहीं दे पाएंगे। फोन के जरिये आपके काम हो जाएंगे। पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग कामों में सफलता मिलेगी। मशीनरी या लोहे जुड़े बिजनेस में दिक्कतें आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। घर में डिसिप्लिन रहेगा। मौसमी बीमारियों से खुद को बचाएं। जुकाम, खांसी की समस्या से राहत के लिए देसी चीजें खाएं।

मिथुन :
कोई मतलब पूरा हो सकता है। समस्या भी खत्म होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में समय बिताने से आपको सुकून मिलेगा। आपकी पर्सनैलिटी अच्छी होगी। भावनाओं पर काबू रखें। विपरीत परिस्थिति का सामना शांति से करें। गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। बच्चों की पढ़ाई संबंधी परेशानियां रहेंगी। कारोबार में सुधार होगा। अपने काम करने के तरीके को बेहतर बनाएं। नया एग्रीमेंट हो सकता है। युवा लोगों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में आपसी संबंध बनाए रखना जरूरी है। अपने व्यवहार को संयमित तथा सकारात्मक रखें। सेहत ठीक रहेगी। योग और कसरत खासतौर से करें।

कर्क :
आज आपकी कोई खास जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। किसी भी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी संबंधी बातचीत और तैयारियां होंगी। कई तरह की योजनाएं भी बनेंगी। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अपना हौसला बनाकर रखना जरूरी है। अपनी कोशिशों में कमी न आने दें। सूझबूझ से किसी परेशानी को सुलझा लेंगे। कारोबार में एक्स्ट्रा काम रहेगा। मेहनत के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। कोई टूर भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में छोटी बातों पर तनाव में न आएं। अपने स्वभाव में समझदारी लाएं। लव पार्टनर के साथ थोड़ा समय बिताने से संबंधों में मिठास आएगी।
 अपने खान-पान और आराम का भी ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको सेहतमंद रखेगी।

सिंह :
अनुभवी और प्रभावी लोगों का सानिध्य मिलेगा। किसी प्रभावशाली इंसान के साथ बातचीत के जरिये समस्याओं का हल मिल सकता है। बच्चे अनुशासित और मर्यादित व्यवहार रखेंगे। दूसरों के मामले में दखल न दें और न ही उलझें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न बिताएं। गैर जरूरी खर्चों पर काबू पाएं और अपने बजट का ध्यान रखें। आर्थिक परेशानियों से बचेंगे। बिजनेस में हर काम गंभीरता से लें। आपको काबिलियत से कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। थोड़ा समय परिवार और बच्चों के लिए निकालें। घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। व्यवस्थित खान-पान और दिनचर्या से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

कन्या :
कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन विवेक और चतुराई से काम करेंगे तो उन्नति मिल सकती है। किसी भी काम को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार जरूर करें। निजी समस्या का समाधान मिलेगा। युवा लोग और स्टूडेंट्स अपना रूटीन व्यवस्थित रखें। आलस्य और मस्ती में समय खराब न करें। जमीन संबंधी कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। ज्यादा पाने की चाह में नुकसान हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों की वजह से रुकावट आ सकती है। अपनी योग्यता से उनका निवारण कर लेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में न आएं। अपने काम में ध्यान दें। युवाओं को कोई बहुत अच्छा ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से मानसिक सुकून मिलेगा। किसी दोस्त से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। जरा सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है।

तुला :
महिलाएं अपने घर परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभा लेंगी। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है। सरकारी मामला अटका हुआ है तो अनुभवी की मदद से हल होने की संभावना है। नकारात्मक लोग आपकी बुराई करेंगे, लेकिन चिंता न करें आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा। बेहतर होगा अपने कामों में व्यस्त रहें। उधार देने से पहले वापसी तय करें। बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। उन पर काम करने के लिए भी समय अच्छा है। अंदरूनी व्यवस्था पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपने काम करने के तरीकों को बेहतर करेंगे। टारगेट हासिल कर लेंगे। अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल न दें। शादीशुदा जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको अपने कामों में एकाग्रता रखने के लिए एनर्जी देगा। बुखार और खांसी, जुकाम की समस्या हो सकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

वृश्चिक :
 नजदीकी लोगों से मुलाकात होगी। आप बहुत ही शांति और सुकून महसूस करेंगे। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कीमती उपहार भी मिल सकता है। ये समय बहुत ही सकारात्मक और शांतिपूर्ण तरीके से बीत सकता है। अपनी महत्वपूर्ण चीजों को संभालकर रखें। खोने या भूलने जैसी स्थिति बन रही है। कोई बुरी खबर मिल सकती है। इससे उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। भरोसेमंद लोगों से आपके बिजनेस की गतिविधियां चलती रहेंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा और खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से मर्यादित दूरी रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु मानसिक तनाव से दूर रहें, इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

धनु :
 किसी योजना पर काम करने के लिए अच्छा समय है। घर के बुजुर्ग लोगों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी परेशानियां सुलझेंगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की चिंता दूर होगी। किसी की मदद के साथ अपने कामों पर ध्यान दें। वरना इससे आपके ही काम अधूरे रह जाएंगे। थोड़ा स्वार्थी मन रखना भी जरूरी है। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। व्यवसाय में लाभ दायक स्थिति बन रही है। साझेदारी संबंधी कारोबार में पारदर्शिता रखने से व्यवसाय में गति आएगी। बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपकी तरक्की की भी संभावना है। परंतु भागदौड़ की अधिकता बनी रहेगी। परिवार जनों के साथ सुखद और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।
 अपनी सामर्थ्य से अधिक मेहनत ना करें। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी।

मकर :
बहुत जिम्मेदारियां रहेंगी। अपने आत्मविश्वास के सहारे खास लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद घर परिवार पर रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या खत्म होगी। धैर्य और संयम रखने का समय है। दूसरों की वजह से नुकसान होने की स्थिति है। कोई भी फैसला लेते समय प्रैक्टिकल रहें। कुछ समय बच्चों के साथ बिताने से मनोबल बढ़ेगा। बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी मामलों में पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखने से बिजनेस में तरक्की होगी। कोई फैसला लेते वक्त अपने विचारों को प्राथमिकता दें। नौकरी में भी टारगेट हासिल होने की पूरी संभावना है। निजी कामों के साथ वैवाहिक संबंधों में भी सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग करने का बेहतरीन समय मिलेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनके इलाज के लिए लापरवाही न करें।

कुंभ :
 दिन की शुरुआत सुखद समाचार से होगी। आप खुश रहेंगे। तनावमुक्त होकर अपने बाकी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार संबंधी चल रही समस्या सुलझेगी।
पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इसकी वजह से नजदीकी लोगों से संबंध भी खराब हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से आप भी परेशान हो सकते हैं।
 कार्यस्थल पर बहुत व्यस्तता का माहौल रहेगा। आपके उचित सामंजस्य से कर्मचारियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आपसी संबंधों में सुधार होगा। नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय ठीक नहीं है। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा। सेहत संबंधी पुरानी समस्या हो सकती है। दवाइयों के साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें।

मीन :
कोई विशेष लक्ष्य हासिल होने वाला है। भरपूर मेहनत करें और महत्वपूर्ण और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें। ये संबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल नतीजे मिलेंगे। दूसरों की कार्यप्रणाली की नकल करने की बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा रखना जरूरी है। अपने व्यवहार के प्रति मनन और चिंतन जरूर करें। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहें।
 बिजनेस की योजनाओं को किसी से शेयर न करें। नए काम शुरू करने की भी संभावना है। सेल-परचेज संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग दस्तावेज संभालकर रखें। कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ जरूर बिताएं। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आएंगी। वर्तमान मौसम की वजह से खांसी जुकाम जैसा इन्फेक्शन रहेगा। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें तथा हाइजीन रहें।

Parvatanchal