शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे़
आज का राशिफल: रविवार, 09 अप्रैल 2023

मेष :
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों की ओर से भी दबाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय अपने मन की बात आपसे साझा कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
वृषभ
घर परिवार से जुड़ी कोई बात आज आपके लिए चिंता का विषय रहेगी। भावुक होकर आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
मिथुन :
रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपनी साथी की भावनाओं को अनदेखा करने से बचने की जरूरत है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपना आज का कोई भी काम आप कल तक के लिए ना टालें तो बेहतर होगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मनाते की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
कर्क :
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। खुद को तरोताजा और उर्जावान रखने के लिए आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।
सिंह :
यदि लंबे समय से आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का मौका मिलेगा। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
कन्या :
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपको उग्र होने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। साथ इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी और आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच नोकझोंक भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
तुला :
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। साथ ही आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपका कोई कागजी काम बीच में अटक सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का बदला हुआ बर्ताव आज आपको दुखी कर सकता है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।

वृश्चिक :
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आपको समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। उनकी ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवन की तलाश है तो हो सकता है आज आपकी यह तलाश खत्म हो जाए। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की भी संभावना है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
धनु :
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। इसके अलावा आपको मनचाहे मुनाफे की भी प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक ही गलती को बार-बार दोहराने सेबचें। पैसों की स्थिति मैं मजबूती आएगी। धन कमाने का कोई बढ़िया अवसर आपके हाथ लगेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
मकर :
अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपका प्रयास सार्थक हो सकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। शराब पीकर रात को वाहन का प्रयोग करने से बचें।
कुंभ :
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आप घर पर ही भजन-कीर्तन हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का मौका मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। अगर बात आर्थिक स्थिति की करें तो आज खर्चों के लिस्ट कुछ बढ़ सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब कुछ संभाल पाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
मीन :
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप स्वयं के लिए नए वस्त्रों, आभूषणों आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आज आप उससे समय पर पूरा कर पाएंगे और बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित भी नजर आएंगे। व्यापारियों को कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार करने में ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल शांत रहेगा। सेहत को लेकर सजग रहें।

