शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 03 मार्च 2023

मेष –
सेहत संबंधित दिक्कत होने से योजना में बदलाव करने की आवश्यकता होगी। पैसों से संबंधित चिंता बढ़ सकती है। ये समस्या दिन के अंत तक सुलझ जाएगी। परिवार के लोगों के द्वारा बोली गई बातों के कारण अपेक्षाओं का बोझ महसूस होगा। अभी के समय में केवल खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर बनाने पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को गलतियों के कारण नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप संबंधी चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें। पेट की जलन को नियंत्रित करें।
वृषभ –
काम संबंधी दी गई डेडलाइन की वजह से तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है, इस वजह से अन्य लोगों की ओर ध्यान देना संभव नहीं होगा। परिवार के लोगों के साथ दूरियां महसूस होंगी, लेकिन ये आपके जीवन में बढ़ रही व्यस्तता के कारण होगा। अभी नकारात्मक बात नहीं है, इसलिए चिंता न करते हुए काम को ठीक से पूरा करने की कोशिश करें।काम के लिए यात्रा संबंधी योजना आपके द्वारा बनाई जा सकती है, लेकिन इसे अमल में लाने में वक्त लगेगा। पार्टनर के साथ बातचीत कम होने से एक-दूसरे के लिए नाराजगी महसूस हो सकती है।
खांसी और गले की सूजन तकलीफ का कारण बनेगी।
मिथुन –
परिवार संबंधी बातें बिगड़ती हुई नजर आएंगी, इस कारण निराशा हो सकती है, लेकिन खुद को नकारात्मक न बनाएं। पारिवारिक समस्याएं सुलझाने की कोशिश करें। अभी भावनात्मक रूप से बातें उलझी हुई नजर आएंगी, इन्हें सुलझाने के लिए आपसी सामंजस्य बनाए रखना होगा। जिस काम को पूरा करने की इच्छा है, वह किसी और को मिलने की वजह से आपकी बेचैनी बढ़ सकती है, लेकिन आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होगा। पार्टनर के दबाव के कारण अपने जीवन में बदलाव करने की कोशिश में गलतियां हो सकती हैं। शरीर पर सूजन हो सकती है।
कर्क –
काम की गति को बढ़ाने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण काम निपटाने की कोशिश के लिए प्रयत्न करने होंगे। जो बातें आपको कठिन महसूस होती हैं, उनके लिए ध्यान देना होगा। अपनी कमजोरी को नकारात्मक तरीके से न लें। काम से जुड़े लोगों के साथ बातचीत करते समय विवाद हो सकते हैं, लेकिन हर एक व्यक्ति का ध्यान काम पूरा करने पर रहेगा।रिलेशनशिप में भविष्य संबंधित विचार की वजह से बेचैनी हो सकती है। पैर दर्द की समस्या तकलीफ दायक होगी।
सिंह –
घर की स्थिति में बदलाव करने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे। पुरानी वस्तुओं का दान करें। जो सामान टूटा-फूटा है, उसे भी घर से दूर करें। तभी घर में सकारात्मक वातावरण बनेगा। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को एक वक्त पर एक ही प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए फोकस करना होगा। पार्टनर से सरप्राइस प्राप्त हो सकता है। शुगर संबंधी तकलीफ बढ़ेगी।
कन्या –
काम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से बड़ी समस्या दूर करना संभव होगा। जिन लोगों के साथ विवाद उत्पन्न हुए है, उनके साथ बातचीत हो सकती है, लेकिन पुरानी बातों का जिक्र न किया जाए, इस बात का ध्यान रखना होगा। पैसों के काम में कोई गलती होने की संभावना बन रही है, सतर्कता रखें।
अधूरी पढ़ाई या कोर्स को पूरा करने का मौका जल्दी ही प्राप्त होगा। रिलेशनशिप या जिस व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस होता है, उनके साथ दूरियां बनाए रखने की कोशिश करें। खून की कमी उत्पन्न हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखना होगा।
तुला –
अपनी समस्या को सुलझाने का सही मार्ग न मिलने से चिंता और बेचैनी रहेगी। खुद को प्रेरित बनाए रखें और सतर्कता बनाए रखें। काम की जगह थोड़ा बदलाव करने की आवश्यकता होगी। रिलेशनशिप में बढ़ती हुई नाराजगी पार्टनर के लिए चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती है। चोंट या एक्सीडेंट होने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक –
अपना काम पूरा करने का हौसला और काबिलियत होने के बाद भी अन्य बातों में अटके रहने से आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। बड़ी धनराशि प्राप्त करने की इच्छा जागृत होगी, इस कारण काम से अधिक पैसों पर ध्यान दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति से उधार या लोन लेने की गलती न करें। व्यापारी वर्ग को अपने स्टाफ में बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी। पार्टनर के द्वारा बोली गई गोपनीय बातों की चर्चा अन्य लोगों के सामने करने की गलती न करें। कंधे में जकड़न हो सकती है।
धनु –
परिवार की हर एक समस्या दूर करने की कोशिश आपके द्वारा की जा रही है, इस कारण लोगों की निर्भरता आप पर बढ़ेगी। जब तक कोई व्यक्ति मदद नहीं मांगता है, तब तक मदद न करें। जो लोग मिलकर काम करने की इच्छा रखते हैं, वह एक-दूसरे के विचारों को और काम को समझने कोशिश करेंगे।
पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य होने से विवादों को आसानी से सुलझाया जाएगा। गलत खान-पान के कारण बीपी संबंधी समस्या हो सकती है।
मकर –
काम गंभीरता से न लेते हुए केवल अपनी मनमर्जी के अनुसार काम करना आपके लिए तकलीफ का कारण बनेगा। आप से जुड़े लोगों का नुकसान हो सकता है। लोगों के द्वारा लिया उधार तुरंत चुकता करना आपके लिए आवश्यक होगा। पैसों का उपयोग ठीक से करने पर ध्यान दें। बेकार के खर्च दिक्कत बढ़ा सकते हैं। प्रतिस्पर्धी की ओर से आपके काम में बाधा डालने की कोशिश की जा सकती है। पार्टनर के मन में आपके लिए प्रेम और आदर बढ़ेगा। बदलते वातावरण की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
कुंभ –
जीवन में एक नई शुरुआत होती हुई नजर आ रही है, लेकिन अगले कुछ दिन आपके लिए मानसिक तकलीफ दायक साबित होंगे। जैसे परिस्थिति बदल रही है, वैसे ही खुद में बदलाव करें। किन कामों में जिद करनी है और किन कामों में लचीलापन रखना है, ये बात स्पष्ट होगी। काम संबंधी चिंता के कारण एकाग्रता भंग हो सकती है। अपना फोकस बनाए रखें। पार्टनर के द्वारा दिखाए गए विश्वास का गलत फायदा न उठाएं। पेट संबंधी इंफेक्शन या फूड पॉइजनिंग की संभावना बन रही है।
मीन –
अपने लक्ष्य के लिए डेडीकेशन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन भौतिक सुख प्राप्त करने की इच्छा के कारण दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जिन योजनाओं को वास्तविकता का रूप लेने के लिए वक्त लग रहा है, उनकी चिंता छोड़कर जो बातें आपके पक्ष में हैं, केवल उन पर ध्यान रखें। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को अचानक से बड़ा फायदा मिल सकता है। पार्टनर्स के बीच नाराजगी और विवाद वाली परिस्थिति रहने के बाद भी आकर्षण भी बना रहेगा। शरीर में होने वाले किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को नजरअंदाज न करें।

