शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार, 19 फरवरी 2023

मेष –
घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें, क्योंकि गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रहेगी परंतु तनाव लेने की वजह शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप कुछ ठोस और जरूरी फैसले लेंगे। उसे पूरा करने में सफल भी रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। मित्रों तथा संबंधियों के साथ खुशनुमा मेल मुलाकात होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह की योजनाएं भी बनेंगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें। क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका लग रही है।
वृष –
किसी पारिवारिक सदस्य का विवाह संबंधी उचित रिश्ता सकता है। कोई धार्मिक यात्रा से संबंधित योजना भी बनेगी। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि बहुत अधिक लाभदायक साबित भी होगी। परिवार के ही किसी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होने से टेंशन रहेगी। बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से समस्या और बिगड़ सकती है इसलिए सावधान रहें तथा घर के मामलों को आपस में ही निपटाएं तो उचित रहेगा। गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। रुका या उधार दिया पैसा पाने में सफल रहेंगे। बिजनेस की प्लानिंग गुप्त रखें। इसका दुरुपयोग हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।
पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। परन्तु आपस में ही सुलझाने से समस्या का समाधान भी अवश्य ही मिल जाएगा। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्य ना करें। सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लें।
मिथुन –
धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण समाज में आपको सम्मानजनक माहौल प्रदान करेगा। युवाओं को भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी अनुभवी का उचित सहयोग भी मिलेगा।अपना स्वभाव सकारात्मक बनाकर रखें। कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमीं आ जाती है। अपने स्वभाव को पॉजिटिव बनाए रखें तथा वर्तमान परिस्थितियों में ही अपना ध्यान लगाएं। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें। शेयर्स अथवा रिस्क प्रवृत्ति वाले कार्यों को अभी स्थगित ही रखें। आपके साथ धोखा या विश्वासघात होने की स्थिति बन रही है। आय की स्थिति बेहतर होगी परंतु साथ ही खर्चे भी बने रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार के परिवर्तन की स्थितियां बन रही हैं। पारिवारिक वातावरण में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है जिसकी वजह आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन ही होगा। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। गरिष्ठ खानपान की वजह से पेट संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
कर्क –
इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। इसलिए समय को व्यर्थ ना करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यतीत करें, आपको अवश्य ही कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है। घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में अपना हस्तक्षेप ना करें, और अपने काम से ही मतलब रखें, वरना बेवजह किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस समय कोई भी यात्रा संबंधी योजना बनाते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। आर्थिक नजरिये से समय उत्तम चल रहा है। दूरदराज के संपर्कों से उचित ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इस समय कर्मचारियों से काम लेने के लिए व्यवहार में मधुरता बनाकर रखना अति आवश्यक है।
घर में सुख-शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवा मित्रों के आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। किसी प्रकार की चोट लगने की भी आशंका बन रही है।
सिंह –
अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आज गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा।
ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। इस समय ना तो किसी को पैसा उधार दें और ना ही कोई वादा करें, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी। कोई भी व्यावसायिक लेनदेन करते समय कागजी कार्यवाही अवश्य करें। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी ना लें। इंक्वायरी हो सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती हैं। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे।
पेट दर्द और कब्जियत की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले दिनचर्या व्यवस्थित करें और खानपान की आदतों को भी सुधारें।
कन्या –
वित्तीय मामलों में चल रहे अवरोध दूर होंगे। अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर विश्वास रखने से आपको अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। कहीं फंसे हुए पैसे की प्राप्ति भी हो सकती है। घर के रखरखाव और देखभाल संबंधी कार्यों में उचित समय बीतेगा। व्यर्थ के मामले में समय और पैसा खराब ना करें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर रहे। लापरवाही और जल्दबाजी में किए गए कार्यों के प्रतिकूल परिणाम मिलेंगे, इसलिए व्यवस्थित तथा सोच-समझकर अपने कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। यह समय नई योजनाओं को बनाने के लिए अभी अनुकूल नहीं है। इस समय फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय ना लें। कंप्यूटर, मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ उपलब्धियां मिलेंगी। वैवाहिक संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता ना करें तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
तुला –
आपने उपलब्धियां, उम्मीद संबंधी जो सपने सजाए थे, वह काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। इसलिए पूरे जोश व मेहनत के साथ अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। प्रतिस्पर्धा के दौर में खुद को साबित करने का अच्छा मौका है। आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से मन कुछ उदास रहेगा। अगर घर में किसी नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी करते समय उसकी क्वालिटी और अपने बजट का जरूर ध्यान रखें। व्यवसाय संबंधी सरकारी कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चाधिकारी से विवाद अथवा झगड़ा हो सकता है, जिसकी वजह से आर्थिक परेशानी भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है।
वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। प्रेम और रोमांस के मामले में लकी रहेंगे। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अन्यथा लापरवाही की वजह से पेट खराब रहता है।
वृश्चिक –
घर में निकट संबंधियों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। साथ ही कुछ पुराने मतभेदों का निवारण होगा। आपकी लगन और हिम्मत द्वारा कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। संतान संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी।
अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल स्वयं करें। सपनों की दुनिया से बाहर आएं तथा हकीकत को समझकर कार्य करें। किसी अन्य पर विश्वास करना नुकसानदायक रह सकता है। कोशिश करके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। स्थिति सामान्य ही है। व्यवसाय में मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी जरूरी है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत अधिक थकान महसूस करेंगे। सकारात्मक रहें तथा मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें।
धनु –
अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। निश्चित ही आपको उचित कामयाबी मिलेगी। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। कोई भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का कार्य भी संपन्न हो सकता है। विद्यार्थी व युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्त आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकते हैं। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बन रहे हैं, उस पर अमल करने का उचित समय है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को जिम्मेदारी मिल सकती है। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंध में अपना समय और पैसा नष्ट ना करें। मौसमी बीमारियों से संबंधित परेशानी बनी रहेगी, परंतु थोड़ी सी सावधानी रखने से आप स्वस्थ भी रहेंगे।
मकर –
समय का सदुपयोग करें। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवा वर्ग को भी किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने से मन में सुकून रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा किसी खास कार्य को आज स्थगित रखना उचित रहेगा। किसी भी प्रकार की बातचीत अथवा व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। अभद्र भाषा की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है क्योंकि इस वजह से कोई आर्डर कैंसिल होने की स्थिति हो सकती है। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में आप अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना आपके व्यक्तिगत जीवन के लिए उचित रहेगा। थकान की वजह से नसों में दर्द और खिंचाव की शिकायत रहेगी। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
कुंभ –
पूरा दिन व्यस्तता रहेगी परंतु इसके परिणाम भी उत्तम ही हासिल होंगे। किसी मित्र के साथ खुशनुमा मुलाकात भी होगी। आप अपनी व्यक्तिगत तथा आर्थिक गतिविधियों को बेहतरीन तरीके से व्यवस्थित करेंगे। किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें और ना ही उनके मामलों में हस्तक्षेप करें। इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखने से परिस्थितियां जल्दी सामान्य हो जाएंगी। वरिष्ठ व्यक्तियों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। व्यावसायिक क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही दूसरों पर काम छोड़ने की अपेक्षा अपनी देखरेख में ही करें तो उचित रहेगा, क्योंकि कारखाने, मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे तथा घर का माहौल उचित व अनुशासित रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी रखें। तनावपूर्ण स्थितियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
मीन –
वैभवशाली तथा अनुभवी लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे और विशेष समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप संबंधों तथा मित्रों के साथ संपर्क बनाकर रखेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। घर में किसी संबंधी के आगमन से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद तथा लड़ाई-झगड़ा होने की आशंका है। परंतु विपरीत परिस्थितियों पर आप काबू पाने में सक्षम भी रहेंगे।
व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। इसलिए पूरी मेहनत के साथ प्रयासरत रहें। परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की भी जरूरत है। युवाओं को अपनी योग्यता की वजह से कोई विशेष उपलब्धि भी मिल सकती है। घर के वातावरण को सुखमय बनाए रखने में आपका सहयोग विशेष रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना जरूरी है। मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम आदि से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें तथा उत्तम दिनचर्या रखें।

