शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शनिवार, 18 फरवरी 2023

मेष –
किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे कुछ समय से चल रहा मन में कोई द्वंद्व समाप्त होगा। आप अपने रुचिपूर्ण कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात सबको खुशी देगी। कई तरह की नई जानकारियां भी हासिल होंगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर शांति और धैर्य बनाए रखें। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से मानहानि जैसी स्थिति भी बन सकती है। जल्दबाजी और लापरवाही से कोई भी कार्य ना करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यावसायिक गतिविधियों में सावधानी रखने की जरूरत है। इस समय फाइनेंस संबंधी कुछ नुकसान होने की भी आशंका लग रही है। युवाओं को रोजगार के मौके मिलेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें। पति-पत्नी आपस में सामंजस्य बनाए रखें। प्रेम संबंध सकारात्मक तथा मर्यादापूर्ण बने रहेंगे। अधिक मेहनत के साथ साथ कुछ समय आराम भी करना जरूरी है। थकान और कमजोरी हावी रहेंगे।

वृष –
कुछ समय मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही हैं, उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें और समस्याएं आ सकती हैं। समय रहते आप सुलझा भी लेंगे। खर्चो पर काबू रखना भी जरूरी है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से नजरअंदाज ना रहें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति आलस ना करें। बिजनेस में प्रोडक्शन बढ़ सकता है। इस समय परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। सिर्फ आपको ध्यान रखना है कि आज ज्यादा निवेश ना करें। बॉस अथवा उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी में ना पड़ें।
व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी समय और पैसा बर्बाद ही होगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान हावी होगी। उचित आराम भी लेना बहुत जरूरी है।

मिथुन –
स्थान परिवर्तन संबंधी कोई विचार चल रहा है तो आज कार्यरूप में भी परिणित हो सकता है। इसलिए इस विषय पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी परेशानी में नजदीकी मित्र की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें तथा व्यर्थ की गतिविधियों में रुचि ना लें। किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवारिक वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में गति देने के लिए बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार व मूल्यांकन करें। साथ ही कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करने से आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति ही होगी। ऑफिशियल गतिविधियां नियत समय पर पूरी कर लें। कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना संबंधों में मधुरता लाएगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। वर्तमान मौसम की वजह से खांसी, जुकाम, बुखार जैसी शिकायत रहेगी। इलाज के साथ-साथ आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन अवश्य करें।

कर्क –
कुछ समय से चल रहे पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। किसी पर भी जल्दी विश्वास ना करें तथा अपने खुद के निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। इसलिए धैर्य और संयम से काम लें। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां रह सकती हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ने से मन प्रफुल्लित होगा। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने की आशंका है।

सिंह –
इस समय का ग्रह गोचर आपकी कार्य क्षमता व योग्यता में वृद्धि कर रहा है। कुछ नजदीकी लोगों के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा जो कि सकारात्मक रहेगा। कुल मिलाकर दिन आपके मन मुताबिक बीतेगा। संतुलित और मैच्योर बनें। ज्यादा अभिमान या अपने आपको सुपीरियर समझना ठीक नहीं है। सेविंग संबंधी मामलों में कुछ कमी आने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। कुछ काम समय पर पूरा ना होने से मायूसी भी रहेगी। व्यवसाय में वर्तमान व्यवस्था को ही उचित बनाए रखने में आपका समय व्यतीत हो जाएगा। इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। इसलिए अभी किसी नए कार्य को शुरू ना करें। यूनियन संबंधी गतिविधियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें, क्योंकि कभी-कभी आपको असमंजस जैसी स्थिति के कारण निर्णय लेने में दिक्कत उत्पन्न होगी। खानपान हल्का रखें क्योंकि लीवर में किसी तरह की समस्या महसूस हो सकती है।

कन्या –
आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ-अशुभ प्रत्येक परिस्थिति में उचित सामंजस्य बना रहेगा, जिससे आपके कार्यों के बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई कार्य हो सकता है। किसी की गलत बात को गुस्से की बजाए सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें, वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करना चाहिए। हालांकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है।

तुला –
नई योजनाओं और काम के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। उन्नति के मौके मिलेंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ व्यवधान आने से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। इसके लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लेना आपको फायदा देगा। व्यावसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब न करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। ऑफिस में अपने काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको तनाव रह सकता है। अपने मनमौजी स्वभाव में गंभीरता लाएं तथा परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझें। प्रेमी युगलों को मुलाकात के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

वृश्चिक –
ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। कार्यों के प्रति सजगता उन्हें सफलता प्रदान करेगी। नन्हे मेहमान के आने की सूचना में परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। कभी-कभी आपका छोटी-छोटी बातों पर खीझ जाना घर के वातावरण को दूषित करेगा। गैर जरूरी खर्चों का असर आपकी सुकून और नींद पर भी पड़ेगा। निराशा और अवसाद को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में कोई उपलब्धि हासिल होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। लेकिन रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट के प्रति और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। घर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा। संतान के करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से खुशियों में और अधिक बढ़ोतरी होगी।
वर्तमान मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय शरीर में जोड़ों के दर्द परेशान करेंगे।५

धनु –
आपकी किसी उचित कार्यशैली की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी तथा मेहनत के सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वापसी की उम्मीद है। संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। गलतफहमियों की वजह से किसी नजदीकी संबंधी से कोई कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। इस समय बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप ही उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके कार्य क्षेत्र में और अधिक विकास देगा। किसी तरह के गैर कानूनी कार्य में दिलचस्पी लेना आपके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। पारिवारिक व्यवस्था अनुशासित को बनाए रखने में ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं। इससे घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। विपरीत लिंगी लोगों से मर्यादित दूरी रखें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। अत्यधिक तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता तथा पाचन प्रणाली पर पड़ सकता है।अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

मकर –
आपने परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो नियम और कायदे बनाए हैं, उसकी वजह से घर में सुव्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। सकारात्मक वातावरण होने से परिस्थितियां भी अनुकूल होती जाएंगी। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रह सकती है। आपकी सूझबूझ से व्यवहार में बदलाव होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कार्यक्षेत्र में आपकी निगरानी रहना बहुत जरूरी है। इस समय व्यावसायिक नीतियों में परिवर्तन लाने की भी आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोग धैर्य रखें। इस समय उनके ऊपर काम का अधिक बोझ रहेगा। घर में किसी नजदीकी संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए दिनचर्या और खानपान को सुव्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।

कुंभ –
आज पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्य बहुत ही सहज और आसान तरीके से हल हो सकते हैं। सिर्फ जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने की कोशिश करें। खास लोगों से मेल मुलाकात फायदेमंद रहेगी। इगो और अति आत्मविश्वास रखना नुकसान दे सकता है। बेहतर होगा कि घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। बच्चों की समस्याओं को सुनें। शांतिपूर्ण तरीके से समझाने से उनका मनोबल बढ़ेगा। नए बिजनेस एग्रीमेंट होंगे और लाभ भी मिलेगा। बिजनेस के कामों से संबंधित उधार अथवा लोन लेते समय एक बार पुनः विचार करना जरूरी है। स्टाफ तथा कर्मचारियों के बीच सामंजस्य बैठाने में दिक्कतें आएंगी। इसका असर आंतरिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी तथा घर में सुखद और खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। सर्वाइकल और कंधों का दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।

मीन –
संपर्कों के माध्यम से खास जानकारियां मिलेंगी, जो कि फायदेमंद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। अपनों के बीच समय व्यतीत करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। संतान के विदेश जाने संबंधी कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कुछ विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। परंतु चिंता ना करें, आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। कभी-कभी आपका उग्र स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाएगा। व्यावसायिक रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। कर्मचारियों का भी आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कारोबार में विशेष फायदा होने वाला है। नौकरीपेशा लोग अपने स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा घर में भी सुख-शांति का माहौल बनेगा। साथ ही मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ संयमित दिनचर्या रखें।

Parvatanchal