शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: बुधवार, 8 फरवरी 2023

मेष –
किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे और तनावमुक्त होकर दिनचर्या पर फोकस भी कर पाएंगे। किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा तथा किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित होगी। दूसरों की बजाए अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना जरूरी है। बाहरी लोगों का अपने मामलों में हस्तक्षेप ना होने दें। आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु मुश्किल समय में कहीं ना कहीं से पैसा उपलब्ध भी हो जाएगा। व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश करने संबंधी योजनाएं बनेंगी, जो भविष्य में बहुत फायदेमंद साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है तथा अधिकारी वर्ग से भी संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी तथा परिवार के साथ किसी उचित धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। अतिरिक्त कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें।
वृष –
फोन कॉल के माध्यम से आपको कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है जो कि आपके भविष्य के लिए भी सहायक रहेगी। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। कुछ समय आध्यात्मिक क्षेत्र में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून बना रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी या मित्र से वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्तता बनाए रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं तो तुरंत फैसला लें। समय अनुकूल है। कारोबार में बहुत अधिक मेहनत और कुछ बदलाव करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपना काम सावधानी से करें। फाइल वर्क में कोई गलती हो सकती हैं। पति-पत्नी में आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात के अवसर बनेंगे। सुस्ती और थकान की स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का भी ज्यादा सेवन करें।
मिथुन –
पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव और थकान से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक तथा रुचिपूर्ण गतिविधियों में भी व्यतीत करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। युवाओं और विद्यार्थियों के प्रतियोगिता संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आ सकते हैं। शांतिपूर्ण तरीके से पारिवारिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। इस समय अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। कहीं भी निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है। बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय से संबंधित कुछ लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे और कंपनी को फायदा भी होगा। व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहयोग और भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। तनाव और चिंता का नकारात्मक असर आप की कार्य क्षमता और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
कर्क –
हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। ज्यादा भावुकता और उदारता रखने से लोग आपका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा। व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाएं, वरना किसी जिद की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु टेंशन लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। बिजनेस में मौजूदा गतिविधियों पर ही फोकस करते रहें। नया फैसला आज न लें। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। इसलिए आज कोई नया फैसला न लें। नौकरीपेशा लोगों को अचानक महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी, जिसको आपस में ही बैठकर सुलझाने से संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। नसों में खिंचाव की वजह से दर्द जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम तथा प्राणायाम में भी समय दें।
सिंह –
दिन का कुछ समय अपने व्यक्तिगत और रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करें। इससे रोजमर्रा की थकान से भी राहत मिलेगी। अगर रिश्तेदारी से संबंधित कोई विवादित मामला चल रहा है, तो उसका परिणाम आपके हक में आने की संभावना है। किसी नजदीकी संबंधी के व्यावहारिक जीवन में विघटन जैसी समस्या आने से तनाव रहेगा। बहुत ही सूझबूझ और शांति से हल निकालने की जरूरत है। विद्यार्थी अपने किसी भी प्रोजेक्ट में नाकामी मिलने से तनाव को हावी ना होने दें। बिजनेस में काम करने के तरीके को और बेहतर बनाने से नई संभावनाएं मिलेंगी। इस समय पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। फायदेमंद सूचना मिल सकती है। घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग भी उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। पैरों में दर्द और सूजन जैसी समस्या रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
कन्या –
यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से निर्णय लेने का है। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर व लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। भावुकता की वजह से कुछ निर्णय गलत हो सकते है। कभी-कभी गुस्सा व चिड़चिड़ापन परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है। इसलिए अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर रखने के लिए मेडिटेशन करें तथा अच्छी प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में रहें। कारोबार से जुड़े फैसले सकारात्मक रहेंगे। किसी राजनीतिक तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह में मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेगी। कर्मचारियों का सहयोग भी आपको तनाव मुक्त रखेगा। इस समय जोखिम लेने से परहेज करें। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु नकारात्मक विचारों को अपने अंदर उपजने ना दें तथा अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
तुला –
निकट संबंधियों के साथ में मुलाकात खुशी देगी। सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं में आपके योगदान और निष्ठा की वजह से आपके मान-सम्मान व यश की वृद्धि होगी। आपके व्यक्तिगत कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे। अपने काम से मतलब रखें तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, इसकी वजह से आप भी व्यर्थ ही मुश्किल में पड़ जाएंगे। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में समय व्यतीत करना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था और अनुशासन बना कर रखें। इससे कर्मचारियों की कार्य क्षमता बनी रहेगी। मशीनरी तथा मोटर पार्ट्स से संबंधित कार्य में विशेष सफलता हासिल होने वाली है। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। पति-पत्नी अपनी समस्याओं को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी ना होने दें। परिस्थितियों को संभालने में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। घर में अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती है। इस समय व्यवस्थित दिनचर्या और संयमित खानपान को रखना अति आवश्यक है।
वृश्चिक –
कहीं पैसा उधार दिया हुआ है तो उसकी वसूली करने के लिए अनुकूल समय है। इस समय लोगों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने दिल की आवाज को सुनें, आपको अवश्य ही उचित राह मिलेगी तथा निर्णय लेने में भी आसानी होगी। बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। डांट-फटकार से उनके मनोबल में कमी आएगी। किसी भी प्रकार की यात्रा या मित्रों के साथ मेलजोल के प्रोग्राम को स्थगित करें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय संबंधी नई योजना आज शुरू न करें। उनसे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। अपने कर्मचारियों तथा सहयोगियों के ऊपर विश्वास रखना उनकी कार्य क्षमता को बनाकर रखेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। व्यावसायिक समस्याओं को पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपनी पढ़ाई और करियर से खिलवाड़ ना करें। सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन में भी लगाएं।
धनु –
घर में सुधार संबंधी योजना बनाते समय वास्तु के नियमों का पालन अवश्य करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी कुछ समय व्यतीत होगा। तथा आप अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, परंतु आप बेहतरीन तरीके से निभा भी लेंगे। किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़ें। इससे खुद की भी मानहानि होना संभव है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। अगर इस्तेमाल ही ना करें तो ज्यादा उचित रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही कार्य को निपटाने का प्रयास करें। आप अपनी योग्यता के अनुरूप उच्चतर परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में अपना टारगेट आसानी से हासिल हो सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह संबंधी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। अपने खान-पान को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
मकर –
किसी धार्मिक संस्था के प्रति तन और मन से सहयोग करना आपको खुशी प्रदान करेगा। मानसिक सुकून भी बना रहेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। अगर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयासरत हैं, तो दिन अनुकूल है। अपने अहम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। इसकी वजह से आपके कई बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है, परंतु आपकी जरा सी सावधानी रिश्तों को बिगड़ने से बचा भी सकते हैं। नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर होने के योग हैं। परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर के लिए जाना यादगार पलों में शामिल होगा तथा आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पुनः उठ सकती है। लापरवाही ना करें और तुरंत जांच करवाएं।
कुंभ –
प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य करने का उचित समय है। इस समय फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय के भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दोस्तों व परिवार के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी पड़ोसी अथवा मित्र के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए वाद-विवाद में पड़ने की बजाए अपने कार्य से ही मतलब रखें। अपनी भावुकता और उदारता पर भी संयम रखें। कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। रिस्क लेने की प्रवृत्ति से भी दूर रहें।कार्यक्षेत्र में योजनाओं और कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखें। कोई कर्मचारी ही आपकी सूचना लीक कर सकता है। इस समय नौकरी में परिस्थितियां बहुत अनुकूल हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तथा पॉजिटिव वातावरण बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। जोड़ों तथा घुटनों में दर्द की समस्या परेशान करेगी। वायु वाली चीजों का सेवन ना करें तथा एक्सरसाइज अवश्य करें।
मीन –
प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे तथा सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से उसका समाधान निकालें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें, इससे प्रतिनिधियों में जलन की भावना आ सकती है। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों को अधिक ध्यानपूर्वक करने की जरूरत है। इस समय व्यावसायिक स्थल पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच में फूट डलवा सकता है। स्वयं ही सारे निर्णय लें। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। परिवारजनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण भी बन सकते हैं। जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है। गैस व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।

