शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: मंगलवार, 29 नवंबर 2022

मेष:
किसी फोन कॉल या रिश्तेदार के जरिये महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। निर्धारित लक्ष्य के उचित नतीजे हासिल करने में आप अपनी योग्यता का प्रमाण देंगे। आपकी मेहनत और प्रयासों से कोई पारिवारिक योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती है। किसी भी खास कार्य में पारिवारिक सदस्यों की सहमति भी जरूर लें, इससे आपसी प्रेम प्यार बढ़ेगा। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। किसी मित्र से वाद-विवाद संभव है। हालांकि आप परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत एकाग्र रहने की जरूरत है। जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करें, इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी। ऑफिस में नई कार्यप्रणाली की वजह से आपका काम आसान हो जाएगा। अधिकारियों से भी मदद मिलेगी। पारिवारिक गतिविधियां आपके योगदान और समर्पण से व्यवस्थित बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें।
जुकाम-खांसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।
जुकाम-खांसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।
वृष:
लाभदायक स्थिति बनी हुई है। मेहनत और प्रयासों से आपको अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अहम कार्य भी आज संपन्न होने की संभावना है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही से परहेज करें। यह समय बहुत ही धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। बिजनेस में धोखाधड़ी की आशंका है। नए लोग और नई पार्टियों के साथ डील करते वक्त सावधानी रखें। इस समय अपने काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने की जरूरत है। ऑफिस में अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ मधुर संबंध रखें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपका सहयोग जरूरी है। व्यर्थ के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा।
शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए अपने आराम के लिए भी समय निकालें तथा व्यायाम करना भी जरूरी है।
शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए अपने आराम के लिए भी समय निकालें तथा व्यायाम करना भी जरूरी है।
मिथुन:
कुछ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। समय जमकर मेहनत करने का है और सफलता भी निश्चित है। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान देने की बजाय समय के महत्व को समझें और अपने करियर पर फोकस रखें। कुछ ना कुछ समस्याएं बनी रहेगी, परंतु धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो जाएगा। इसलिए सकारात्मक बने रहें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। व्यावसायिक व्यवस्था और बेहतर होगी। कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या हल हो सकती है। कार्यस्थल में सभी काम अपनी निगरानी में ही करवाएं। ऑफिस के कामों को घर में करने से परेशानियां आएंगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से अलगाव की स्थिति बन सकती है। अपनी विचारधारा और मानसिक स्थिति को स्वस्थ बनाकर रखें। इससे आप स्वयं को शारीरिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे।
कर्क:
परिवार में आपसी सामंजस्य रहने से वातावरण खुशनुमा और अनुकूल होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या को हल करने में भी आपका बेहतरीन योगदान रहेगा। वाहन अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खरीद फरोख्त होना भी संभव है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें और परिवार को भी संभालकर रखें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा। युवाओं को अपने करियर संबंधी किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से दोबारा प्रयास करना पड़ सकता है।
व्यावसायिक गतिविधियों में बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, उस बारे में पूरी तहकीकात जरूर कर लें। भावुकता में आकर बिना सोचे-समझे दूसरों को कॉपी करने से नुकसान हो सकता है। ऑफिशियल मामलों में भी सावधान रहें। किसी अविवाहित सदस्य के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। लव पार्टनर का सानिध्य आपको प्रफुल्लित करेगा। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। इस समय स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतना जरूरी है।

सिंह:
आज अन्य गतिविधियों पर आपकी रुचि बनी रहेगी। अपने राजनैतिक और सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। कोशिश करने पर कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है, परंतु ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें।
समस्याओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। ध्यान रखें कि आपकी ही कोई गलती आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय उसकी वापसी जरूर सुनिश्चित कर लें वरना आप धोखा खा जाएंगे। बिजनेस में इस समय किसी अनुभवी इंसान की सलाह लेना जरूरी है। अच्छा समाधान मिलेगा। तनाव लेने से आपके काम करने के तरीकों पर असर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग ज्यादा स्ट्रेस न लें। सहज और शांतिपूर्ण तरीके से दिनचर्या व्यतीत करें। अपनी समस्याओं को परिवारजनों के साथ जरूर साझा करें, उचित समाधान मिलेगा तथा पारिवारिक माहौल भी सुखद बना रहेगा। मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन करना उचित रहेगा तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी रहें।

कन्या:
अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें, आपका कोई विशेष कार्य संपन्न होने की संभावना है। घर के रखरखाव और सुधार संबंधी कार्याें की भी रूपरेखा बनेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान तथा सेवा में किसी प्रकार की कमी ना आने दें। ध्यान रखें कि ज्यादा प्राप्ति की इच्छा और जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। इसलिए मौजूदा परिस्थितियों में संतोष रखना ही आपके लिए सुखद रहेगा। बच्चों की पढ़ाई अथवा कैरियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी, परंतु यह समय धैर्य रखने का ही है। व्यावसायिक मामलों को लेकर बहुत व्यस्तता और मेहनत रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में आज कार्यभार कम होने से राहत मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी को प्रेम का इजहार करने के लिए समय अनुकूल है। नकारात्मक माहौल के बीच धैर्य और संयम रखना ही ठीक है, अन्यथा आप अपनी कार्य क्षमता में कमी महसूस करेंगे। उचित आराम अवश्य लें।
तुला:
घर के रखरखाव या स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बनी है तो उस पर काम करने का समय अच्छा है। खासतौर से युवा लोग ध्यान रखें कि कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल हो सकती है। लाभदायक यात्रा भी संपन्न होगी।कई मामलों में बहुत अधिक सावधानी रखने की भी जरूरत है। व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से कोई अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव व सहयोग को नजरअंदाज ना करें। अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और मजबूत करें। आपको बेहतरीन अनुबंध मिल सकते हैं, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए उत्तम है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए पेट को संतुलित रखना जरूरी है।
वृश्चिक:
किसी समारोह अथवा सम्मेलन में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। अपने आसपास के वातावरण में कुछ बदलाव महसूस करेंगे और इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों को अपने कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी। वरिष्ठ तथा सम्मानित व्यक्तियों के मान-सम्मान में किसी भी तरह की अवहेलना ना करें। कोई पैतृक मसला भी उठ सकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में रुपया और पैसा नष्ट ना करें। गुस्सा और जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आपके मार्गदर्शन और सहयोग से ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। घर से ही सारी गतिविधियां होने से दिक्कतें रहेंगी। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार ना लें। सिर दर्द और थकान जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें। मेडिटेशन अवश्य करें।
धनु:
दूसरों के प्रभाव में बिल्कुल भी ना आएं तथा अपने विचारों को भी प्राथमिकता दें। चुनौतियों से घबराने की बजाय डटकर सामना करें, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा। किसी भी नकारात्मक गतिविधि में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आपकी किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। अपनी चीजों की संभाल खुद करें। बिजनेस संबंधी किसी खास प्रोजेक्ट की वजह से व्यस्तता ज्यादा रहेगी। साथ ही बाहरी गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। दूसरों की मदद लेना भी नुकसानदायक रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही अनुकूलता रहेगी। गुस्सा और तनाव जैसी नकारात्मक स्थितियों से अपना बचाव रखें। कुछ समय आत्म मनन में भी व्यतीत करें।
मकर:
इस समय कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, परंतु आपका आत्मविश्वास आपको उनसे जूझने की क्षमता भी प्रदान करेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के भी अवसर बनेंगे।अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ ना लें। उसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। लेन-देन संबंधी कोई भी काम ना करें। कुछ समय अपने आराम और मनोनुकूल कार्यों के लिए भी निकालना जरूरी है। कारोबारी मामलों में आपके फैसले बहुत अच्छे साबित होंगे। तरक्की के मौके मिलेंगे। नौकरी में इस बात का ध्यान रखें कि किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। मुलाकात करने का भी अवसर मिल सकता है। गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचने के लिए असंतुलित खानपान से परहेज रखें। कुछ समय व्यायाम में भी जरूर व्यतीत करें।
कुंभ:
काफी समय बाद किसी प्रिय संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा तथा आपसी मुलाकात खुशी और उमंग भरी रहेगी। सोसायटी तथा सामाजिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालना आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे।
अकारण ही किसी छोटी सी बात पर घर में वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शांति पूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। बच्चों पर ज्यादा अनुशासन लगाना उचित नहीं है, इससे उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा वक्त है। कोशिश करते रहें। कोई खास काम बिना रुकावट पूरा हो जाएगा। अपने कार्य की रफ्तार बढ़ाने की भी जरूरत है। नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। लव पार्टनर के साथ अकारण ही किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उल्लंघन करने से आप ही मुसीबत में पड़ेंगे। इसलिए सावधान रहें और अपना नियमित चेकअप करते रहें।

मीन:
परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। कुछ समय अपनी हॉबी अथवा मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। शांतिपूर्ण वातावरण में रहने से आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति की अनुभूति होगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने विश्वसनीय मित्र के साथ जरूर विचार-विमर्श करें। इससे निश्चित ही आपको कोई समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखनी जरूरी है। व्यवसाय में अपनी योजनाओं से संबंधित हर पहलुओं पर उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है, अन्यथा मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ तनाव रह सकता है। नौकरी में विशेष कार्यभार मिलेगा। और साथ ही प्रमोशन भी संभव है। परिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवाओं की दोस्ती में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। बुखार तथा खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और प्राणायाम, एक्सरसाइज करना इसका उचित हल है।