शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: मंगलवार, 01 नवंबर 2022

मेष :
नई योजना को कार्य रूप देने से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। चुनौतियों को स्वीकार करें और क्रिएटिव रहें। किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग भी मिलेगा। पढ़ रहे विद्यार्थियों को मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अपनी गतिविधियों को गोपनीय रखना जरूरी है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। यह समय सामंजस्य बनाकर रखने का है। दूसरों से मदद की उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। सावधान रहें। धोखा हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। परिवार जनों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। प्यार और रोमांस के मामले में कुछ अनलकी रहेंगे। किसी भी तरह का जोखिम ना उठाएं तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई चोट अथवा दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं।
वृष :
युवा वर्ग अपना कैरियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से राहत महसूस करेंगे। लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। अपना विकास करने के लिए थोड़ा स्वार्थी बनना की जरूरी है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। रुपए-पैसे संबंधी किसी भी तरह का लेन-देन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परंतु किसी के साथ संबंध भी ना बिगाड़े। व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पार्टियों के साथ कोई मतभेद होने की स्थिति बन सकती हैं इसलिए सजग रहने की जरूरत है। कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दें। ऑफिस के माहौल में सुधार आएगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग तथा तालमेल घर के वातावरण को सुखद बना कर रखेंगे। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। बदलते मौसम के विपरीत प्रभाव पर सावधानी रखने से आप स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे।
मिथुन :

किसी खास योजना पर कार्य शुरू हो सकता है। परिवार तथा व्यवसाय के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने किसी नजदीकी संबंधी के मुश्किल समय में काम आना आपको आत्मिक खुशी देगा। ध्यान रखें कि अनजान लोगों पर भरोसा करके आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई धोखा हो सकता है। गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसे की बर्बादी ही होगी। व्यावसायिक कार्य में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज का दबाव बना रहेगा। कोई बड़ी डील भी हो सकती है। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी अमल करें। ऑफिस मे आप अपने कार्यभार को आसानी से निपटा लेंगे। पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर करने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। प्राकृतिक तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

कर्क :
घर में शुभ आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। तरोताजा बने रहने के लिए अपने मन मुताबिक कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत करें। इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ध्यान देना आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज स्थगित ही रखें। आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। अपने बजट से ज्यादा खर्चा होना आपको तनाव दे सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय खराब ना करके अपनी व्यक्तिगत दिनचर्या को प्राथमिकता दें।
 व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। किसी नए प्रोजेक्ट में ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय उचित रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई अच्छी डील होने की संभावना है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
 दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। तनाव और चिंता को हावी ना होने दें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। मेडिटेशन में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।

 

सिंह :
अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। अपने स्वभाव में ठहराव और सहजता लाए। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने भी पड़ सकते हैं। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने निजी कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु चिंता ना करें, जल्दी ही समय बेहतर होगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति कुछ मन्द ही रहेगी। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी भी तरह के सरकारी कार्य को आज स्थगित रखें।
 वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिकाओं को डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे। अपना खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
कन्या :
अनुकूल समय है। आय के नए स्त्रोत सुलभ होंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी आसानी से वापस मिल जाएगी। सामाजिक गतिविधियों में समय करना आपको मानसिक रूप से सुकून और खुशी देगा। तथा नए संपर्क भी बनेंगे। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े तथा अपने कार्य में ही व्यस्त रहें। अध्ययनरत लोगों को अपनी पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कारोबारी मामलों में सुधार होने की उम्मीद है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें और न ही भरोसा करें। आपको अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा काम करना उचित परिणाम देगा। नौकरी में सकारात्मक स्थायित्व रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लेकिन पति-पत्नी के बीच किसी निकट संबंधी की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या परेशान करेगी। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
तुला : 
घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए अनुकूल समय है। सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लेकर घर के सदस्यों के साथ भी बांटे। इससे आप स्वयं के लिए भी समय व्यतीत कर पाएंगे, और सुकून भी मिलेगा।
 परिस्थितियां प्रतिकूल होने पर धैर्य और विवेक से काम ले, जल्दी ही परिस्थितियां सुलझ जाएंगी। यह भी ध्यान रखें कि ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। इसलिए समय अनुसार अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। कारोबारी मामलों में अच्छी व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है। निजी कामों की वजह से आप बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों को सावधानी से करें। क्योंकि मान-हानि जैसी स्थिति बनने की आशंका है।
 घर-परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध बने रहेंगे।
 सुकून अनुभव करने के लिए कुछ समय एकांत अथवा प्रकृति के समीप व्यतीत करें। अत्यधिक तनाव और थकान की वजह से सिर दर्द सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है।
वृश्चिक :

नजदीकी संबंधियों से मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित और व्यवस्थित बनाकर रखने से आपके कई रुके हुए कार्य हल हो जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी उम्मीद से कम ही परिणाम मिलेंगे। अभी उन्हें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कोई भी निर्णय तुरंत लेने का प्रयास करें, ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। बिजनेस संबंधित किसी भी काम में मदद और कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान दें। उनके अनुभव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस होगा। आत्म अवलोकन करें तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें।

धनु :
कोशिश करने पर कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है आज उस पर अमल करने का उचित समय है। अपने गुस्से और आवेश जैसी आदतों में सुधार लाएं। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई ऋण लेते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। व्यर्थ की उलझनों में फंसकर आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ विचार विमर्श करें।
व्यवसाय में आपको अपने प्रयास तथा परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। किसी प्रभावशाली अथवा राजनीतिक व्यक्ति की मदद भी मिल सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपने कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। परंतु अपने सहयोगियों के साथ व्यवहार उचित बनाकर रखें। घर में किसी नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद व सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
उचित खानपान से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योगा मेडिटेशन को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
मकर : 

दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतें रहेंगी, परंतु साथ ही किसी खास मित्र के साथ विचार विमर्श करने से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष सहयोग बना रहेगा। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। ध्यान रखें कि छोटी सी गलतफहमी की वजह से रिश्तेदारों अथवा भाइयों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। दूसरों की बातों तथा सलाह पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में ज्यादा पैसा ना लगाएं। ऑफिस से संबंधित कार्यों में आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय सबके लिए लाभदायक रहेगा। घर में उचित समय ना दे पाने की वजह से सब की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पारिवारिक सदस्यों को कुछ ना कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा। सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें।

कुंभ : 

ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। परंतु सही समय का सही सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। महिलाएं अपनी व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल गतिविधियों को सुचारू रूप से निर्वाह करेगी। तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी जी तोड़ मेहनत कर लेंगी। युवा लोग विशेष रूप से ध्यान रखें कि किसी गतिविधि की वजह से समाज में कुछ मानहानि जैसी स्थिति बन सकती हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना करें। और ना ही व्यर्थ की गतिविधियों में अपना ध्यान दें। किसी भी तरह का लेनदेन करना इस समय उचित नहीं है। कारोबारी गतिविधियों में कुछ ना कुछ व्यवधान रहेंगे। इस समय रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों में समय और पैसा व्यर्थ ना करें। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरा ना होने से तनाव रह सकता है। किसी उच्चाधिकारी से मदद लेना फायदेमंद रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपको खुशी देगा। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। इस समय जोड़ो अथवा घुटनों के दर्द परेशान करेंगे।

 

मीन :
पिछले कुछ समय से जिस कार्य को लेकर मेहनत कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जिसकी वजह से आप खुद को बहुत ही हल्का-फुल्का व तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज एक खास बात ध्यान रखनी है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। तथा अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में ज्यादा समय ना लगाएं तथा त्वरित निर्णय लें। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी हो सकते हैं। उन पर काबू पाना मुश्किल होगा। कारोबारी मामलों में बहुत ही व्यस्तता वाली दिनचर्या रहेगी। नई उपलब्धियां सामने आएंगी। ज्यादा सोच-विचार करने में समय ना लगाएं। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें। इससे उच्चाधिकारियों के समक्ष आपकी छवि बेहतर बनेगी।पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहने से घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। ज्यादा भीड़-भाड़ तथा पॉल्यूशन जैसे स्थान पर जाने से परहेज करें। खांसी, जुखाम या स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

Parvatanchal