शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 24 सितंबर 2026

मेष – नई योजना आज तेजी से आगे बढ़ सकती है। परिवार के वरिष्ठ लोगों की मदद से प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। बच्चों की अच्छी परफॉर्मेंस खुशी देगी। अटका पैसा मिलने से आर्थिक दबाव कम होगा। पारिवारिक बिजनेस में नया पैसा लगाने से पहले पूरी योजना जरूर बनाएं। रिपोर्ट या प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन लेटर मिल सकता है। इंटरव्यू में आपकी समझ और जवाब देने की क्षमता प्रभावित करेगी। टेक्निकल क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आगे भी प्रमोशन से जुड़े अच्छे मौके बन सकते हैं।  जीवनसाथी के साथ परिवार की जिम्मेदारियों पर गंभीर बातचीत होगी। पुरानी नाराजगी छोड़कर नई शुरुआत करना बेहतर रहेगा। पार्टनर के पर्सनल स्पेस का सम्मान करें। खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी। भारी भोजन से अपच या पेट भारी रहने की समस्या हो सकती है। शाम को हल्की वॉक करें और रूटीन संतुलित रखें।

वृष – पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में कानूनी सलाह फायदेमंद रहेगी। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। बच्चे पढ़ाई में अनुशासन दिखाएंगे। पारंपरिक बिजनेस में नई तकनीक अपनाने से फायदा बढ़ सकता है। रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिरता से भविष्य को लेकर चिंता कम होगी। बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र के लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑडिट या जरूरी रिपोर्ट समय पर पूरी करने से आपकी साख बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी वालों का रुका इंसेंटिव मिल सकता है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों की नौकरी स्थायी होने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। नई बिजनेस डील में शर्तें साफ रखें। सिंगल लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रॉपर्टी या भविष्य की आर्थिक योजना पर चर्चा होगी। रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा, लेकिन बेवजह शक करने से बचें। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग नमक कम रखें। जंक फूड से बचें और नींद का रूटीन ठीक रखें।

मिथुन – लंबे समय से रुका कोई शुभ काम पूरा हो सकता है। बच्चों को पढ़ाई या प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक दबाव कम होगा और पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। घर में वाहन या कोई उपयोगी गैजेट भी आ सकता है। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। डिजिटल मीडिया और टेक्निकल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग में आपकी बात प्रभावित करेगी और नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सीनियर्स आपकी नई सोच और काम करने के तरीके की तारीफ करेंगे। टीम का सहयोग मिलने से मुश्किल काम भी आसान होंगे।  प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। सिंगल लोगों को पसंद के व्यक्ति से प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहित लोग साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। साफ बातचीत से पुराने शक दूर होंगे। सर्दी-खांसी से बचाव रखें। हल्का और पौष्टिक भोजन करें तथा नियमित एक्सरसाइज बनाए रखें।

कर्क – घर में जन्मदिन, उत्सव या पारिवारिक कार्यक्रम हो सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताने से परिवार में अपनापन बढ़ेगा। बच्चों की क्रिएटिविटी देखकर खुशी होगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों से संबंध भी बेहतर होंगे। घर का माहौल मिलनसार और खुशनुमा रहेगा। पब्लिक रिलेशन, एडवरटाइजिंग, हॉस्पिटैलिटी और सेल्स से जुड़े लोगों को अच्छा परिणाम मिलेगा। टीम मीटिंग में आपके आइडिया को समर्थन मिल सकता है। समय से पहले काम पूरा करने पर तारीफ होगी। पार्टनरशिप में नया बिजनेस शुरू करने की तैयारी आगे बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। विवाहित लोगों के रिश्ते में दोस्ती और समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंध को शादी तक ले जाने के लिए परिवार से बातचीत हो सकती है। पेट फूलने या भारीपन की समस्या हो सकती है। ज्यादा भारी भोजन से बचें और हल्की वॉक करें।

सिंह – समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के किसी पुराने कानूनी मामले का समाधान हो सकता है। बच्चों की स्पोर्ट्स या प्रतियोगिता में सफलता से घर में खुशी रहेगी। सेविंग्स या पुराने निवेश से अचानक आर्थिक फायदा भी हो सकता है। प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नए विभाग या टीम की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। फाइनल इंटरव्यू में आपका प्रदर्शन मजबूत रहेगा। सीनियर्स का भरोसा बढ़ने से आपका प्रोफेशनल स्टेटस भी मजबूत होगा। रिश्ते में एक-दूसरे की उपलब्धियों पर गर्व रहेगा। पार्टनर की सफलता सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी के बीच भरोसा बढ़ेगा। रिश्ते में डोमिनेट करने के बजाय बराबरी बनाए रखें। ज्यादा कैफीन से एसिडिटी हो सकती है। आंखों और मानसिक थकान के लिए आराम और डीप ब्रीदिंग मदद करेगी।

कन्या – घर की मरम्मत और लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ेंगे। बुजुर्गों के फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट और टैक्स से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। बच्चे पढ़ाई के रूटीन में अनुशासन रखेंगे। घर का बजट भी बेहतर तरीके से मैनेज होगा। रिसर्च, एडिटिंग और टेक्निकल कामों में फोकस अच्छा रहेगा। छोटी तकनीकी गलतियां सुधारने में मेहनत सफल होगी। प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेने से स्किल और बेहतर हो सकती है। फ्रीलांसर को समय पर काम पूरा करने की वजह से नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। मेहनत से सीनियर्स के बीच आपकी साख बढ़ेगी। रिश्ते में दिखावे से ज्यादा व्यावहारिक सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी घर की जिम्मेदारियां बांटकर निभाएंगे। छोटी-छोटी बातें निभाने से भरोसा मजबूत होगा। ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में थकान हो सकती है। कमर की स्ट्रेचिंग करें और हल्का भोजन रखें।

तुला – परिवार के किसी मामले में निष्पक्ष रहना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी विवाद में कानूनी सलाह या किसी जानकार की मध्यस्थता फायदा दे सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह से सही फैसला लेना आसान होगा। बच्चों को भी अनुशासन और सही व्यवहार समझाने की जरूरत पड़ सकती है। लीगल, प्रशासनिक और रेगुलेटरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस विवाद में आपकी निष्पक्ष राय को महत्व मिलेगा। नया एग्रीमेंट साइन करने से पहले सभी शर्तें जरूर पढ़ें। नियम और पारदर्शिता आपके काम की साख बढ़ाएंगे। रिश्ते में बराबरी और सम्मान बनाए रखें। जीवनसाथी की प्राइवेसी में जरूरत से ज्यादा दखल न दें। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पार्टनर की बात भी सुनें। मानसिक शांति के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। योग को रूटीन का हिस्सा बनाएं।

वृश्चिक – धैर्य और समझदारी से परिवार की कोई जटिल परेशानी सुलझ सकती है। बच्चों के मूड या व्यवहार को गुस्से के बजाय प्यार से संभालें। किसी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करने से पहले अपना बजट जरूर देखें। परिवार में भावनात्मक दूरी और गलतफहमियां कम होंगी। कंसल्टिंग, मेडिकल, साइकोलॉजी और सोशल सेक्टर के लोगों को पहचान मिलेगी। मुश्किल स्थिति में आपका शांत व्यवहार टीम को संभालेगा। सीनियर्स आपकी राय को गंभीरता से लेंगे। इंटरव्यू में संतुलित और समझदार जवाब फायदा देंगे। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। एक-दूसरे की कमजोरियों को स्वीकार करने से रिश्ता मजबूत होगा। पुरानी तकलीफें छोड़कर मौजूदा रिश्ते पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। नींद कम होने से थकान और आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो सकते हैं। हल्का भोजन और पर्याप्त आराम करें।

धनु – जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव शुरू हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों की रुकी तीर्थयात्रा की योजना आगे बढ़ेगी। बच्चों को अच्छे संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर खुशी दे सकती है। रुका पैसा अचानक मिलने से आर्थिक दबाव कम होगा। परिवार में कोई शुभ खबर भी मिल सकती है। टूरिज्म, इंटरनेशनल बिजनेस और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को आर्थिक फायदा मिल सकता है। लंबे समय से करियर में चल रही रुकावटें कम होंगी और नए रास्ते खुलेंगे। फ्रीलांसर को किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से काम मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा और पुरानी दूरी कम होगी। पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य के लक्ष्यों पर साथ मिलकर काम करने से रिश्ता मजबूत होगा। मौसम बदलने से बुखार और बदन दर्द हो सकता है। बाहर का अस्वच्छ खाना न खाएं और पर्याप्त आराम करें।

मकर – लंबे समय से रुका पारिवारिक या कानूनी काम पूरा हो सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की पुरानी इच्छा या धार्मिक आयोजन पूरा होगा। बच्चों की डिग्री या पढ़ाई पूरी होने से परिवार में खुशी रहेगी। प्रॉपर्टी और भविष्य से जुड़ी योजनाएं भी मजबूत होंगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को किसी अच्छी संस्था से अपॉइंटमेंट लेटर मिल सकता है। काम में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से सीनियर्स का भरोसा बढ़ेगा। टॉप मैनेजमेंट आपको नई अथॉरिटी या बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। करियर में लंबे समय से चल रही मेहनत का ठोस नतीजा मिलने के योग हैं। रिश्ते में संतोष और स्थिरता बढ़ेगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ उपलब्धियों की खुशी शेयर करने से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। पुराने दर्द में एक्सरसाइज या फिजियोथेरेपी से राहत मिल सकती है। नियमित वॉक और अच्छी नींद जरूरी रहेगी।

कुंभ – परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। किसी बुजुर्ग की पुरानी बीमारी में सुधार से राहत मिलेगी। बच्चों की प्रतिभा सामने आएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और फंसा पैसा वापस मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों के बीच भरोसा भी मजबूत होगा। साइंटिफिक रिसर्च और सोशल सेक्टर से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। आपके किसी नए आइडिया को मैनेजमेंट से फंडिंग मिल सकती है। स्टार्टअप के लिए जरूरी पूंजी जुटाने की कोशिश सफल हो सकती है। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छे नियम और शर्तों वाला मौका मिल सकता है। रिश्ते में पुरानी परेशानी कम होगी और नया उत्साह आएगा। सिंगल लोगों को समझदार और भविष्य को लेकर गंभीर व्यक्ति पसंद आ सकता है। पार्टनर के साथ आगे के लक्ष्यों पर बातचीत होगी। पर्याप्त पानी पिएं और स्क्रीन टाइम कम रखें। आंखों को बीच-बीच में आराम दें।

मीन – परिवार में प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। बुजुर्गों और बच्चों के बीच खुली बातचीत से घर का माहौल जीवंत रहेगा। पति-पत्नी मिलकर बजट बनाएंगे, जिससे गैरजरूरी खर्च कम होंगे। परिवार के साथ डिनर या अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए अच्छे सहकर्मी के साथ टीम बन सकती है। मिलकर किए गए काम से अच्छे नतीजे मिलेंगे। क्लाइंट के साथ आमने-सामने बातचीत में डील फाइनल हो सकती है। प्रमोशन या ट्रांसफर के मामले में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण और समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों को अपने विचारों से मेल खाने वाला साथी मिल सकता है। लव प्रपोजल को पार्टनर और परिवार से सकारात्मक जवाब मिल सकता है। कमर और जोड़ों की जकड़न दूर करने के लिए हल्की एक्सरसाइज करें। सुपाच्य और पौष्टिक भोजन लें।

Parvatanchal