शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

मेष – आज आपका मन नई जानकारियां जुटाने और कुछ अलग सीखने के लिए उत्साहित रहेगा। आप किसी नई किताब, पॉडकास्ट या ऑनलाइन कोर्स की ओर आकर्षित हो सकते हैं। घर में किसी दिलचस्प विषय पर लंबी चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी जिज्ञासा सबसे ज्यादा दिखाई देगी। चीजों को बारीकी से समझने की आपकी क्षमता कई छोटी, लेकिन जरूरी बातें सामने ला सकती है। नई टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री ट्रेंड या प्रोफेशनल टूल के बारे में सीखने के लिए समय निकाल सकते हैं। रिज्यूमे, लिंक्डइन प्रोफाइल या पोर्टफोलियो अपडेट करने के लिए दिन अच्छा है। किसी युवा सहयोगी या अनुभवी व्यक्ति से काम की जानकारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में बातचीत का तरीका बहुत मायने रखेगा। पार्टनर की बात बीच में काटने के बजाय उन्हें पूरा सुनने की कोशिश करें। प्यार केवल भावनाओं का नहीं, अच्छी बातचीत का भी नाम है। किसी के स्वभाव को समझने में जल्दबाजी न करें। धीरे-धीरे बढ़ती दोस्ती खूबसूरत रिश्ते में बदल सकती है। आंखों की देखभाल करें और पर्याप्त पानी पिएं। ब्रेन गेम या हल्की रचनात्मक गतिविधियां आपको मानसिक रूप से तरोताजा रखेंगी।
वृष – आज का दिन आपकी सामान्य शांत गति से अलग रहेगा। कई काम एक साथ सामने आ सकते हैं और तुरंत फैसले लेने पड़ सकते हैं। फोन कॉल, अचानक बनी मीटिंग और बार-बार बदलती योजनाएं आपको व्यस्त रखेंगी। परिस्थितियां जितनी तेजी से बदलेंगी, उतनी ही तेजी से आपको खुद को उनके अनुसार ढालना होगा। मीडिया, सेल्स, लॉजिस्टिक्स, एयरलाइन, न्यूज या कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज अधिक सोचने के बजाय सही समय पर सही कदम उठाना फायदेमंद होगा। कोई जरूरी ईमेल या प्रोफेशनल कॉल आए, तो जवाब देने में बेवजह देरी न करें। रिलेशनशिप में रहने वाले लोग लंबे समय से अटके किसी मुद्दे पर फैसला ले सकते हैं। किसी को अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, तो साहस जुटाने का यह अच्छा समय है। उत्साह में ऐसी बात न कहें, जिसे बाद में बदलना पड़े। शाम को तेज वॉक या हल्की स्ट्रेचिंग करने से शरीर को आराम मिलेगा। दिनभर की भागदौड़ को थोड़ा नियंत्रित करना भी आपकी हेल्थ रूटीन का जरूरी हिस्सा होना चाहिए।
मिथुन – आज आपके सामने ऐसा विकल्प आ सकता है, जिसमें दिल और दिमाग दोनों की सुननी पड़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना में आपकी सहमति जरूरी हो सकती है। दो अलग-अलग अवसरों या प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। जिन कामों को अकेले करना चाहते थे, उन्हें किसी के साथ मिलकर करना ज्यादा आसान रहेगा। बिजनेस पार्टनर, प्रोफेशनल मेंटर या टीम मेंबर के साथ नया काम शुरू हो सकता है। किसी ऑफर को लेकर असमंजस है, तो केवल आर्थिक फायदा देखकर फैसला न लें। जिस काम से खुशी और नई सीख दोनों मिलें, वह आपके लिए बेहतर रहेगा। सही लोगों के साथ जुड़ना आपकी बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ भावनात्मक और मानसिक जुड़ाव बेहतर होगा। कुछ लोग अपने रिश्ते को नया नाम देने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं। प्यार से आपको संतुलन और खुशी दोनों मिलेंगे। किसी ग्रुप एक्टिविटी, हॉबी क्लब या योग सेशन में शामिल होने से मूड बेहतर होगा। दिन में कुछ समय फोन और दूसरे गैजेट से दूर रहकर वर्तमान पल का आनंद लें।
कर्क – आज हर बहस जीतना जरूरी नहीं है। कुछ परिस्थितियों में पीछे हटना ही आपकी बड़ी जीत साबित हो सकता है। घर में छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन उसे बड़ा मुद्दा न बनने दें। कोई व्यक्ति आपकी बात समझने के लिए तैयार नहीं है, तो उसे समझाने में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। कार्यस्थल पर बेवजह की प्रतिस्पर्धा से दूरी रखें। टीम प्रोजेक्ट में अहंकार के बजाय व्यावहारिक सोच अपनाएं। ऑफिस में बदलते रिश्तों और परिस्थितियों के कारण असहज महसूस कर सकते हैं। राजनीति के बजाय अपने काम और प्रोफेशनल व्यवहार पर ध्यान दें। ऊर्जा उन्हीं कामों में लगाएं, जो आपके करियर को आगे बढ़ाते हैं। पुरानी बातों को बार-बार उठाने से बचें। किसी मुद्दे पर पहले ही बातचीत हो चुकी है, तो उसे दोबारा विवाद का कारण न बनाएं। रिश्ते में जीतने के बजाय एक-दूसरे को समझना जरूरी है। कुछ कहने से पहले सोचें कि उससे रिश्ता बेहतर होगा या केवल बहस बढ़ेगी। मन बेचैन है, तो पौधों के बीच या शांत जगह पर कुछ समय बिताएं। दिन की शुरुआत जल्दबाजी के बिना करें। भावनात्मक थकान को नजरअंदाज न करें।
सिंह – आज आप भावनाओं के बजाय तर्क और सही योजना के साथ आगे बढ़ना पसंद करेंगे। लंबे समय से जिस काम को व्यवस्थित करना चाहते थे, वह आपकी प्राथमिकता बन सकता है। परिवार किसी बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है, तो आपकी सलाह सबसे ज्यादा मायने रखेगी। कम बोलना और सही बात बोलना दोनों फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी फैसले लेने की क्षमता सबसे बड़ी ताकत बनेगी। टीम को गाइड करने या महत्वपूर्ण रणनीति पर काम करने का मौका मिले, तो बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। कॉर्पोरेट प्लानिंग, पॉलिसी, एडमिनिस्ट्रेशन, कानून, फाइनेंस या कंसल्टिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रभावशाली रहेगा। अपनी भावनाएं बताते समय शब्दों को थोड़ा नरम रखें। आपका स्पष्ट और सीधा स्वभाव सामने वाले को कठोर लग सकता है। रिश्तों में समझदारी के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी है। संतुलित बातचीत से प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे। मानसिक थकान कम करने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक खाना खाएं। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं, तो थोड़ी-थोड़ी देर में आंखों को आराम दें।
कन्या – आज आपका मन रोजमर्रा की सीमाओं से बाहर निकलकर कुछ बड़ा सोचने का करेगा। आने वाले कुछ महीनों की योजनाओं पर गंभीरता से काम कर सकते हैं। परिवार के साथ भविष्य से जुड़े विषयों पर उपयोगी चर्चा होगी। घर के किसी सदस्य के साथ मिलकर नई योजना बना सकते हैं। अपनी सुविधाओं के दायरे से बाहर निकलना प्रेरणा देगा। लंबे समय से करियर को अगले स्तर पर ले जाने की सोच रहे हैं, तो अब उसका रोडमैप तैयार करें। प्रोफेशनल नेटवर्क बढ़ाने, किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने या नए बाजार में काम करने का अवसर मिल सकता है। बड़े सपनों को छोटे और स्पष्ट कदमों में बांटना फायदेमंद रहेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बातचीत होगी। कुछ लोग रिश्ते में नया अध्याय शुरू करने का फैसला ले सकते हैं। भावनाओं के साथ जीवन के व्यावहारिक पहलुओं पर भी ध्यान दें। साझा सपने आपके रिश्ते में खुशी बढ़ाएंगे। दिन की शुरुआत स्ट्रेचिंग या मॉर्निंग वॉक से करें। शरीर को एक्टिव रखने के लिए कोई नई शारीरिक गतिविधि शुरू करने का अच्छा समय है।
तुला – आज आप अपने समय, पैसों और प्राथमिकताओं को बेहतर तरीके से संभालने में सफल रहेंगे। घर से जुड़ी किसी लंबे समय की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में आर्थिक स्थिरता और सुविधाएं बढ़ाने को लेकर सकारात्मक चर्चा होगी। घर को अधिक आरामदायक और उपयोगी बनाने की योजना भी बन सकती है। नई जिम्मेदारी लेने या बिजनेस बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। बिजनेस करने वाले लोग अपनी ब्रांड इमेज और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। किसी वरिष्ठ प्रोफेशनल या इंडस्ट्री एक्सपर्ट के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ भविष्य की लाइफस्टाइल, बचत या किसी साझा सपने को लेकर अच्छी बातचीत होगी। प्यार में दिखावे के बजाय भरोसे और सम्मान की अहमियत महसूस होगी। साथ बिताए शांत और सुकून भरे पल रिश्ते को मजबूत करेंगे। लगातार काम करते रहने की आदत में संतुलन लाने की जरूरत है। पौष्टिक खाना खाएं और भोजन का समय तय रखें।
वृश्चिक – आज आपको महसूस हो सकता है कि कुछ चीजों को पीछे छोड़ने का समय आ गया है। यह किसी व्यक्ति से दूरी बनाने के बजाय उन आदतों और परिस्थितियों से बाहर निकलने का संकेत है, जो अब आपके काम की नहीं हैं। घर का कोई कोना व्यवस्थित करने, बेकार सामान हटाने या अपनी प्राथमिकताएं दोबारा तय करने का मन बनेगा। लंबे समय से किसी नए क्षेत्र में काम करने, नई स्किल सीखने या करियर को नई दिशा देने की इच्छा है, तो योजना शुरू कर सकते हैं। कुछ लोग अपने काम के माहौल या कार्यशैली में बदलाव करने का फैसला लेंगे। सही अवसर चुनना आपकी सबसे बड़ी समझदारी होगी। श कोई रिश्ता केवल आदत के कारण चल रहा है, तो अपने मन की बात समझने के लिए समय निकालें। पार्टनर के साथ अपनी जरूरतों और भावनात्मक उम्मीदों पर खुलकर बातचीत करें। कभी-कभी नए प्यार के लिए पुराने भावनात्मक बोझ को छोड़ना भी जरूरी होता है। दिन में कुछ समय अकेले बिताने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज शरीर से ज्यादा मन को आराम और शांति की जरूरत है। खुद को दोबारा ऊर्जा से भरने का पूरा मौका दें।
धनु – आज का दिन जिंदगी के अलग-अलग हिस्सों के बीच सही तालमेल बनाना सिखाएगा। पिछले कुछ समय से दिनचर्या बिगड़ी हुई है, तो उसे व्यवस्थित करने का अच्छा समय है। परिवार के साथ बिताया थोड़ा समय भी सुकून देगा। घर में छोटी मॉर्निंग रूटीन या फैमिली एक्टिविटी शुरू करने का फैसला ले सकते हैं। कार्यस्थल पर दो अलग-अलग जिम्मेदारियों को साथ संभालना पड़ सकता है। ऑफिस और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने का मौका मिलेगा। नई स्किल सीखना चाहते हैं, तो उसे अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ जोड़कर आगे बढ़ें। प्रेम संबंधों में सहजता और भावनात्मक संतुलन रहेगा। पार्टनर की लाइफस्टाइल और निजी समय की जरूरत को समझें। छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया न दें। प्यार का मतलब केवल साथ रहना नहीं, बल्कि एक-दूसरे की गति और जरूरतों का सम्मान करना भी है। भोजन का समय व्यवस्थित करें, पर्याप्त पानी पिएं और कुछ देर पैदल चलें। फिटनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बहुत कठिन लक्ष्य बनाने के बजाय आसान और पूरे किए जा सकने वाले लक्ष्य रखें।
मकर – आज आपका मन जिंदगी को अधिक खूबसूरत और आरामदायक बनाने का करेगा। कमरे की सजावट बदल सकते हैं, घर के लिए कुछ सुंदर चीजें खरीद सकते हैं या पसंदीदा जगह पर समय बिताने की योजना बनेगी। परिवार के साथ बिताया समय भावनात्मक संतुष्टि देगा। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और प्रेजेंटेशन का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। फैशन, इंटीरियर, सोशल मीडिया, लाइफस्टाइल, डिजाइन और लग्जरी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कुछ लोग अपना पोर्टफोलियो अपडेट करने या पर्सनल ब्रांडिंग शुरू करने का फैसला ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में अपनापन और देखभाल बनी रहेगी। पार्टनर के साथ शांत और आरामदायक समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ में पसंदीदा फिल्म देखना, घर पर कुछ खास बनाना या बिना जल्दबाजी के साथ रहना रिश्ते को बेहतर बनाएगा। प्यार से आपको सुरक्षित और सहज महसूस होगा। अपने लिए समय निकालने का दिन है। स्किन केयर, हेयर केयर या किसी आराम देने वाली गतिविधि पर ध्यान दे सकते हैं। शरीर को पर्याप्त आराम और पौष्टिक भोजन की जरूरत होगी।
कुंभ – आज आपका ध्यान किसी एक जरूरी काम को बेहतर बनाने पर रहेगा। अधिक काम करने के बजाय अच्छा काम करने पर जोर रहेगा। कमरे, काम करने के तरीके या रोज की आदतों में छोटे, लेकिन उपयोगी बदलाव कर सकते हैं। कोई कला, भाषा या तकनीकी स्किल सीख रहे हैं, तो उसमें अच्छी प्रगति होगी। नई सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग, ऑनलाइन मास्टरक्लास या प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अपना काम लोगों के सामने रखते हैं, तो प्रोफाइल या पोर्टफोलियो अपडेट करें। छोटे-छोटे सुधार आपको प्रोफेशनल रूप से अलग पहचान दिलाएंगे। पार्टनर के लिए महंगा उपहार खरीदने के बजाय उनके लिए समय निकालना ज्यादा मायने रखेगा। सिंगल लोग अपने लक्ष्यों पर काम करते हुए समान सोच वाले व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। रिश्तों में लगातार किए गए छोटे प्रयास भावनात्मक सुरक्षा देते हैं। हेल्थ रूटीन को बेहतर बनाने का अच्छा दिन है। डाइट प्लानिंग, रोज के कदमों की गिनती या पानी पीने का रिकॉर्ड रखने जैसी छोटी आदत शुरू कर सकते हैं।
मीन – आज आपका ध्यान उन संभावनाओं पर रहेगा, जिनके बारे में अब तक केवल सोचते आए हैं। किसी नए अनुभव को लेकर उत्साह रहेगा। यात्रा की योजना, दूसरे शहर में अवसर या भविष्य की किसी बड़ी इच्छा पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ आने वाले महीनों की योजनाओं पर बातचीत होगी। विदेशी क्लाइंट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डिजिटल बिजनेस या दूसरे शहर के प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कुछ लोग करियर के लिए नया रोडमैप बनाएंगे। आज वर्तमान उपलब्धियों से ज्यादा भविष्य की तैयारी जरूरी होगी। दूर की सोच आपको आगे ले जाएगी। पार्टनर के साथ किसी पसंदीदा जगह की यात्रा, वीकेंड ट्रिप या साझा जीवन लक्ष्य पर बातचीत हो सकती है। सिंगल लोगों की अलग पृष्ठभूमि या दूसरे शहर में रहने वाले व्यक्ति से पहचान बढ़ सकती है। रिश्तों में उत्साह और उम्मीद बनी रहेगी। आउटडोर एक्टिविटी, सुबह की सैर या खुले वातावरण में एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। आसपास के माहौल में छोटा बदलाव भी मूड और सेहत दोनों बेहतर करेगा।

