शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: मंगलवार, 16 जून 2026

मेष : आज का दिन उत्सव से भरा रहेगा। घर का माहौल बहुत सकारात्मक और हल्का-फुल्का रहेगा। कोई पुरानी गलतफहमी पूरी तरह दूर हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन स्थिर रहेगा। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आज खुशियां बांटने और एंजॉय करने का सही समय है। आर्ट्स फील्ड और मीडिया से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए आज बेहतरीन अवसर सामने आएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ कोई सफलता सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा। बॉस आपके क्रिएटिव विचारों से प्रभावित रहेंगे। जॉब चेंज के बारे में सोच रहे लोगों को सकारात्मक जवाब मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस का समय है। रोमांटिक डिनर या सैर पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी स्पेशल फ्रेंड की एंट्री हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों को सरप्राइज वीडियो कॉल से खुशी मिलेगी। कोई पुराना मानसिक तनाव आज खत्म होगा, जिससे मन रिलैक्स महसूस करेगा। भरपूर लिक्विड डाइट और ताजे जूस को रूटीन में शामिल करें। मॉर्निंग वर्कआउट और मेडिटेशन आपकी फिटनेस को बनाए रखेंगे।
वृष : आपने अपनी कड़ी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, उसे एंजॉय करने का समय आ गया है। फैमिली के साथ किसी आकर्षक जगह पर ट्रिप प्लान हो सकती है। आपका बैंक बैलेंस और आर्थिक स्थिति काफी मजबूत महसूस होगी। आज आप स्वतंत्र और कॉन्फिडेंट रहेंगे। सोसाइटी में आपका स्टेटस और रुतबा बढ़ेगा। घर में मरम्मत या इंटीरियर डेकोरेशन का काम शुरू करवा सकते हैं। रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन शानदार साबित होगा। आपको कोई बहुत बड़ी और फायदेमंद डील मिल सकती है। स्वतंत्र कॉन्ट्रैक्टर्स और फ्रीलांसर्स से हाई पेइंग क्लाइंट्स संपर्क कर सकते हैं। फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को शानदार इंसेंटिव या बोनस मिलने के चांस हैं। आप खुद के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। पार्टनर के साथ किसी लग्जरी स्पा या फाइन डाइनिंग का अनुभव ले सकते हैं। कमिटेड रिलेशनशिप में ठहराव और सुरक्षा की भावना आएगी। जो लोग ब्रेकअप से गुजर रहे हैं, उन्हें आज मानसिक शांति और क्लैरिटी मिलेगी। आपकी शारीरिक फिटनेस और ग्लो देखते ही बनेगा। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन की समस्या से काफी हद तक आराम मिलेगा। योग और स्ट्रेचिंग आपके पोस्चर को बेहतर करेंगे।
मिथुन : आज आप भावनात्मक रूप से बहुत संतुलित और शांत महसूस करेंगे। घर का माहौल बहुत शांतिपूर्ण और केयरिंग रहेगा। आज आप दूसरों की समस्याओं को बहुत ध्यान से सुनेंगे और अच्छी सलाह देंगे। पैसों को लेकर कोई जल्दबाजी न करें, बल्कि अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें। समाज में आपकी छवि एक हीलर या सलाहकार की तरह बनेगी। टीचिंग और साइकोलॉजी फील्ड से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए दिन बहुत शानदार रहेगा। ऑफिस का वर्क एनवायरनमेंट काफी मददगार रहेगा और कलीग्स आपका सहयोग करेंगे। एचआर प्रोफेशनल्स आज एम्प्लॉई वेलफेयर के लिए कोई बेहतरीन नीति तैयार कर सकते हैं। पार्टनर के साथ आपकी इमोशनल बॉन्डिंग बहुत गहरी और मजबूत हो जाएगी। आप बिना कुछ कहे ही एक-दूसरे की फीलिंग्स आसानी से समझ लेंगे। अगर कोई पुरानी अनबन चल रही थी, तो उसे शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने का मौका मिलेगा। फ्रेंडशिप में आज आपको किसी खास दोस्त को भावनात्मक सपोर्ट देना पड़ सकता है। आपको वॉटर रिटेंशन या ब्लोटिंग की समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है। शरीर में फ्लुइड बैलेंस बनाए रखने के लिए कोकोनट वॉटर का सेवन बढ़ाएं। ज्यादा सोचने के कारण हल्का सिरदर्द या तनाव महसूस हो सकता है।
कर्क : आज आपको हर कदम बहुत सोच-समझकर और सावधानी से उठाना होगा। कोई अपना ही आपके साथ हेरफेर करने की कोशिश कर सकता है। पैसों के मामले में कोई भी गुप्त निवेश करने से पहले दोबारा जांच जरूर करें। अपनी निजी बातें और भविष्य की योजनाएं किसी के साथ शेयर न करें। आज आपको अपनी सुरक्षा और निजता पर ज्यादा फोकस करना होगा। आईटी और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े प्रोफेशनल्स को आज कोई बड़ा ब्रेक थ्रू मिल सकता है। वकीलों और लीगल फील्ड के लोगों को अपने केस में कोई गुप्त सबूत मिल सकता है। अगर आप कोई नया स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, तो अपने विचारों को कॉपी होने से बचाएं। पार्टनर से कोई भी बात छिपाना आपके रिश्ते में संकट ला सकता है। अगर आपको किसी बात पर संदेह है, तो सीधे आमने-सामने बातचीत करें। ब्लाइंड डेट पर जा रहे हैं, तो सामने वाले व्यक्ति का बैकग्राउंड जरूर चेक कर लें। अपने रूटीन में स्क्रीन टाइम कम करें, ताकि आंखों को आराम मिल सके। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी सप्लीमेंट्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करें।
सिंह : आज का दिन आपके लिए प्रचुरता और समृद्धि का नया दरवाजा खोलने वाला है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने या किसी बड़ी खुशखबरी से जश्न का माहौल रहेगा। आपको कोई अप्रत्याशित आर्थिक लाभ या प्रॉपर्टी से जुड़ा प्रॉफिट मिल सकता है। आप जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल होगा। आप बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर में नौकरी तलाश रहे हैं, तो आज सफलता मिल सकती है। जॉब में वेतनवृद्धि या प्रमोशन के अवसर बहुत मजबूत हैं। जो लोग निर्माण फील्ड में हैं, उन्हें कोई बहुत बड़ा सरकारी टेंडर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास और लक्ष्य आपको एक अलग स्तर पर ले जाएगा। रिश्ते में आज एक नई और व्यावहारिक शुरुआत देखने को मिलेगी। पार्टनर के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कोई संयुक्त प्रॉपर्टी या निवेश प्लान कर सकते हैं। रिलेशनशिप में भावनाओं के साथ-साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण भी बहुत मजबूत रहेगा। दिन कमिटमेंट और स्थिरता को मजबूत करने वाला है। हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन युक्त भोजन शामिल करें। पुरानी किसी जॉइंट पेन की समस्या से आज आपको काफी आराम महसूस होगा।
कन्या : आज आपके पास हर परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता होगी। पैसों को मैनेज करने के लिए आज आप कोई बहुत होशियार और रचनात्मक तरीका अपनाएंगे। किसी अटके हुए सरकारी या प्रॉपर्टी के काम में आज अचानक तेजी आ सकती है। यह दिन आपकी मैनिफेस्टेशन पावर का है। आप जो सोचेंगे, उसे हकीकत में बदलने की कोशिश करेंगे। इंजीनियर्स किसी तकनीकी खराबी पर काम कर रहे हैं, तो आज उसका स्मार्ट समाधान मिल जाएगा। व्यवसायी अपने नए विजन के साथ बाजार में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। आपकी प्रेजेंटेशन और बोलने की कला से बड़े क्लाइंट्स जल्दी सहमत हो जाएंगे। आज हार्ड वर्क के साथ आपका स्मार्ट वर्क ज्यादा काम आएगा। आप पार्टनर को अपने चार्म से पूरी तरह प्रभावित कर देंगे। बातचीत की कमी को दूर करने के लिए आप कोई बहुत क्रिएटिव और प्यारा तरीका अपनाएंगे। अगर आप अपने क्रश को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज का दिन और आपके शब्द दोनों ही बेहतर रहेंगे। आज म्यूजिक थेरेपी का सहारा लें। हाथों और कलाइयों में लगातार टाइपिंग या मोबाइल यूज से हल्का दर्द महसूस हो सकता है। अपनी डाइट में ओमेगा थ्री और दिमाग तेज करने वाले नट्स शामिल करें।
तुला : आज का दिन सही संतुलन और सद्भाव बनाने का है। परिवार के सदस्यों के बीच अगर कोई मतभेद था, तो आज आप उसे शांति से सुलझा देंगे। आपका आर्थिक प्रबंधन आज बहुत सटीक और संतुलित रहेगा। न ज्यादा खर्च होगा और न ही ज्यादा कंजूसी। यह दिन धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने और मानसिक शांति महसूस करने का है। एचआर और प्रशासन फील्ड के लोग कर्मचारी और मैनेजमेंट के बीच बेहतरीन ब्रिज का काम करेंगे। अगर आप कोई नई बिजनेस पार्टनरशिप कर रहे हैं, तो शर्तें और नियम समान और निष्पक्ष रहेंगे। आप संतुलित सोच और व्यवहार से पूरी तरह कामयाब रहेंगे। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता आज पूरी तरह तालमेल और संतुलन में रहेगा। आप दोनों के बीच लेने और देने का सुंदर कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में टाइम जोन और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप दोनों सही संतुलन बना लेंगे। दोस्तों के साथ किसी आध्यात्मिक या शांतिपूर्ण यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। किसी भी तरह की घबराहट से बचने के लिए नेचर वॉक आपके लिए बेहतरीन दवा का काम करेगी। जंक फूड और हेल्दी डाइट के बीच संतुलन बनाकर चलना आज आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी होगा।
वृश्चिक : आज आप भरपूर ऊर्जा, जुनून और विजन के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। परिवार में आप एक मजबूत लीडर की तरह सभी फैसले अपने हाथ में लेंगे। पैसों को लेकर आप कोई बहुत आक्रामक और रिस्क लेने वाला कदम उठा सकते हैं। घर में किसी बड़े कार्यक्रम या फंक्शन को आयोजित करने की पूरी जिम्मेदारी आपके कंधों पर होगी। सीईओ और उच्च स्तरीय मैनेजमेंट में काम करने वालों के लिए आज कोई बड़ी सफलता तय है। राजनीति और पब्लिक स्पीकिंग के क्षेत्र में आज आपको बहुत बड़ा मंच और लोगों का ध्यान मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके जूनियर्स आपके दृष्टिकोण और निर्देश को पूरी तरह फॉलो करेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज पैशन और घनिष्ठता का स्तर बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर आपके आत्मविश्वास और चार्मिंग स्वभाव से एक बार फिर आकर्षित हो जाएगा। किसी एडवेंचर ट्रिप या रोड ट्रिप पर जाने का प्लान आपकी लव लाइफ में नया स्पार्क भर देगा। अपने अहंकार को आज रिश्ते के बीच बिल्कुल न आने दें। आज आपकी ऊर्जा बहुत ज्यादा रहेगी, लेकिन शरीर में गर्मी और पित्त भी बढ़ सकता है। बुखार या माइग्रेन जैसी परेशानी से बचने के लिए खुद को कूल और रिलैक्स रखें।
धनु : आज आपका पूरा ध्यान अपनी चीजों को सहेजने और सुरक्षा पर रहेगा। आप आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े ज्यादा सुरक्षात्मक हो सकते हैं और फालतू खर्च बिल्कुल बंद कर देंगे। परिवार में किसी पुश्तैनी प्रॉपर्टी या बचत को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। आज आप किसी भी नए बदलाव को स्वीकार करने के मूड में बिल्कुल नहीं रहेंगे। अकाउंट और ऑडिटिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत व्यस्त और फोकस्ड रहेगा। आप ऑफिस में अपना डेटा और आइडिया किसी भी कलीग के साथ शेयर नहीं करना चाहेंगे। जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें आज नियमों का बहुत सख्ती से पालन करना पड़ेगा। लव लाइफ में अधिकार और असुरक्षा आपके रिश्ते को थोड़ा उलझा सकती है। पार्टनर को थोड़ी पर्सनल स्पेस दें, वरना उन्हें घुटन महसूस हो सकती है। आप अपनी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर पाएंगे, जिससे बातचीत में दूरी बन सकती है। रिश्ते को स्वस्थ रखने के लिए अपने डर दूर करना और विश्वास बढ़ाना बहुत जरूरी होगा। गर्दन या कंधे के दर्द की समस्या उभर सकती है। कब्ज या पाचन की समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट में हाई फाइबर युक्त भोजन शामिल करें।
मकर : परिवार के साथ समय बिताना आपको बहुत गहरी संतुष्टि और खुशी देगा। घर में किसी नई कलाकृति या सजावट के सामान की खरीदारी हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन बहुत समृद्ध और लाभदायक साबित होगा। आप अपनी माता या किसी महिला रिश्तेदार के साथ बहुत अच्छा समय एंजॉय करेंगे। सुंदरता और सुख-सुविधाओं को शालीनता से स्वीकार और सराहने का यह खूबसूरत मौका है। फैशन डिजाइनिंग और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद लकी रहेगा। महिला उद्यमियों को आज अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए शानदार अवसर मिल सकता है। आपके काम में पूर्णता और सौंदर्य दोनों मौजूद रहेंगे। लव- रोमांटिक इंटिमेसी और स्नेह अपने सर्वोच्च स्तर पर रहेगा। शादीशुदा कपल्स के लिए आज फैमिली प्लानिंग या खुशखबरी मिलने के मजबूत चांस बन रहे हैं। अपने दोस्तों के साथ आज आप कोई शानदार गेट-टुगेदर और लंच एंजॉय करेंगे। लव लाइफ जादुई महसूस होगी। ज्यादा मीठा या डेजर्ट खाने की इच्छा हो सकती है, इसलिए चीनी के सेवन पर थोड़ा नियंत्रण जरूर रखें। प्रकृति के बीच समय बिताना और बागवानी करना आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों को बेहतर करेगा।
कुंभ : आज आपके सामने बहुत सारे विकल्प और चॉइस होंगे, जिससे थोड़ी दुविधा हो सकती है। परिवार के भविष्य को लेकर आप बड़े-बड़े सपने देखेंगे, लेकिन व्यावहारिक कदम उठाना भूल सकते हैं। पैसों के मामले में आज किसी भी फैंसी या अव्यावहारिक योजना में निवेश करने से बचें। घर में कई अधूरे काम एक साथ सामने आ सकते हैं। आप नौकरी तलाश रहे हैं, तो आज कई प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन सावधानी से चुनें। व्यापार में बहुत सारे नए विचार आएंगे, लेकिन उन पर अमल करना आज थोड़ा मुश्किल रहेगा। मार्केटिंग फील्ड के लोगों को अपने ग्राहकों से कोई भी झूठा वादा करने से बचना चाहिए, वरना साख खराब हो सकती है। डेटिंग ऐप पर आपको बहुत सारे विकल्प मिलेंगे, लेकिन असली जुड़ाव बनना थोड़ा मुश्किल होगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजना बनाते समय ख्याली पुलाव पकाने से बचें और जमीन से जुड़े रहें। अगर आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं, तो पहले अपनी भावनाओं को लेकर पूरी तरह पक्के हो जाएं। रिश्ते में स्पष्टता लाना आज सबसे ज्यादा जरूरी है। आज आपकी नींद का पैटर्न काफी खराब रह सकता है। अपनी डाइट को सादा और सात्विक रखें, ताकि आपके पाचन और दिमाग दोनों को उचित आराम मिल सके।
मीन : आज आप किसी बड़ी दुविधा या चौराहे पर खड़े महसूस कर सकते हैं। परिवार में किसी फैसले को लेकर आप उलझन में रहेंगे और पक्ष लेने से बचेंगे। आर्थिक मामलों में आज आप कोई भी जोखिम या नया निर्णय लेने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, क्योंकि कोई भी समस्या का सामना नहीं करना चाहता। नौकरी में आपको दो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स या रोल्स के बीच चुनाव करने का दबाव सहना पड़ सकता है। कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों के केस में आज कोई फैसला नहीं हो पाएगा और तारीख आगे बढ़ सकती है। प्रशासन में काम करने वाले लोग आज किसी विवादित मामले से खुद को पूरी तरह दूर रखना चाहेंगे। लव लाइफ में आप भावनात्मक रूप से बंद महसूस करेंगे और अपनी भावनाओं को पूरी तरह छिपा लेंगे। पार्टनर के साथ कोई गंभीर बातचीत करने से आप बार-बार बचेंगे, जिससे दूरियां बढ़ सकती हैं। अगर दो रिश्तों के बीच कंफ्यूज हैं, तो आज कोई भी फैसला न लें। आपको तनाव हो सकता है। सांस की समस्या हो, तो उसे अनदेखा न करें और डॉक्टर को दिखाएं। अपनी मानसिक और भावनात्मक रुकावट को खोलने के लिए किसी से बात करना और भावनाएं शेयर करना आपकी सेहत के लिए जरूरी है।

