शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शनिवार, 22 मार्च 2025

मेष:
वाहन खरीदने का कोई निर्णय है, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। शांतिपूर्ण व्यक्तित्व आपके कामों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में मददगार रहेगा। सोच-विचार में ज्यादा समय न लगाएं, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। बच्चों की समझ से जुड़ी समस्या का समाधान निकालने में सहयोग करें। उनका मनोबल बढ़ेगा। युवा व्यर्थ की मौजमस्ती में समय नष्ट न करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आएंगी। अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों पर अत्यधिक कार्यभार रहेगा। किसी भी मुश्किल स्थिति में परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
वृष:
रुके हुए निजी काम पूरे करने के लिए उचित समय है। परिवार संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहने से संतुष्टि रहेगी। युवा वर्ग भी कठिन से कठिन कार्य अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे। आज अपने महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता पर रखें। ग्रह स्थिति ऐसा संदेश दे रही है कि दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की बजाय खुद पर भरोसा रखकर काम करें। विद्यार्थी और युवा वर्ग मौज मस्ती छोड़कर अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना शुरू करें। कार्यक्षेत्र में लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल प्रोडक्शन को और अधिक बढ़ाएगा तथा कार्य क्षेत्र की व्यवस्था को भी उचित बनाकर रखेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख-शांति को बनाकर रखेगा तथा किसी निकट संबंधी के यहां डिनर पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको चुस्त दुरुस्त करेगी।
मिथुन:
प्रॉपर्टी संबंधी अहम काम की योजना आज पूरी होने की संभावना है। टाइम मैनेजमेंट करने से आपको लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ नजदीकी मनोरंजन यात्रा का प्लान बनेगा। किसी की निजी लाइफ में दखल देने से मानहानि हो सकती है। बेहतर होगा अपने यह काम से मतलब रखें। धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से समय बिताएं। ससुराल के साथ मधुरता रखने में आपको कोशिश करनी होगी। बिजनेस संबंधी काम व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे। नई नीतियों की जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में अपने कागज कम्प्लीट रखें। गैर कानूनी कामों से दूर रहना बेहतर है। आलस्य के कारण कोई काम कल पर न टालें। घर-परिवार का माहौल सुकून भरा रहेगा। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। मन प्रफुल्लित रहेगा। पुरानी यादें ताजा होंगी। शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए आराम के लिए समय निकालें। कसरत करना जरूरी है।
कर्क:
पुरानी कोई समस्या हल हो सकती है। परिवार में रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा समय बीतेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। अपने निजी कामों के साथ अन्य कामों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों की समस्याएं सुलझाने में उनकी मदद करें। घर का माहौल शांतिपूर्ण रखना है तो बाहरी व्यक्ति का दखल अपने घर में न होने दें, चाहे वह नजदीकी रिश्तेदार ही क्यों न हो। कारोबार में लापरवाही करने या उचित समय न देने से प्रतिद्वंदी आपके सामने चुनौती रख कर सकते हैं। निडरता से उनका मुकाबला करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट होंगे। तरक्की भी मिल सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग बदनामी का कारण भी बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान और कमजोरी महसूस होगी। खानपान हेल्दी और सात्विक रखें।
सिंह:
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बनेगा। संतान की शिक्षा या करियर संबंधित महत्वपूर्ण स्थिति पर भी विचार विमर्श होगा। उचित समाधान भी मिलेगा। कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। उपलब्धि मिले, तो ज्यादा सोच-विचार न करें। सही समय पर सही काम न करने से नुकसान हो सकता है। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता रखना जरूरी है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है। बिजनेस के कामों में तेजी आएगी। इनकम सामान्य रहेगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में पुराने मतभेद खत्म होंगे। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। कई गतिविधियों की भी जानकारी मिलेगी। ऑफिस में कार्यभार आज कुछ कम ही रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता और थकान से पारिवारिक लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी इच्छा शक्ति को मजबूत रखेगा। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्या रहेगी। दवाइयों की बजाय योग, व्यायाम और जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें।
कन्या:
आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे। उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सकारात्मक संतुलित सोच से योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या बीतेगी, जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात सुखद अनुभूति देगी। थोड़ा समय अपने रुचि पूर्ण कामों में भी बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। बहुत मेहनत और थकान से चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना है, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित रखें। कारोबारी मामलों में रुकावट आ सकती है। पिता समान इंसान की मदद और सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। उनकी किसी बात को नजरअंदाज न करें। बहुत काम होने से ऑफिस में एक्स्ट्रा समय देना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता रखना जरूरी है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। समस्या होने पर तुरंत इलाज लें। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें।
तुला:
लंबे समय से जिस काम को निपटाने की कोशिश चल रही है वो काम बन जाएगा। जिससे आप गजब का उत्साह और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। थोड़ा समय समाज सेवी संस्था के लिए भी दें। महिलाएं पारिवारिक कामकाज के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगी। किसी भी तरह का लेनदेन करने से पहले उससे संबंधित सोच-विचार करना आवश्यक है। इस कारण किसी से गलतफहमी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रखें। विद्यार्थी और युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय खराब न करें। कामकाज को लेकर की गई नजदीकी यात्रा आपके अच्छे भविष्य का रास्ता खोलेगी। नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे, जो फायदेमंद होंगे। पार्टनरशिप संबंधी योजना बनी हुई है तो उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसमी बीमारियों से खुद को बचाएं। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
वृश्चिक:
दिन की शुरुआत में ही कामों की रूपरेखा बनाएं। दिनचर्या व्यवस्थित करें। इससे आपकी योजनाएं पूरी होंगी। पारिवारिक और सामाजिक कामों में सामंजस्य रहेगा। बड़े लोग किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बहुत खर्चा हो ने से हाथ तंग रहेगा। उधार दिए पैसे की वापसी की कोशिश करें। दोपहर बाद काम अटक जाने से चिंता हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले उसके बारे में दोबारा विचार जरूर करें। कार्यस्थल पर बाहरी इंसान का दखल न होने दें। स्टाफ के तालमेल बनाकर रखने से अपने कामों को अच्छी तरह से अंजाम दे पाएंगे। अधिकारी और सम्मानित लोगों से संपर्क रखना बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। पति-पत्नी का एक दूसरे के लिए समर्पण और सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नजदीकी लाएगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।
धनु:
परिवार के साथ चल रहा विवाद हल होने वाला है। संतान की पढ़ाई को लेकर चल रही चिंता से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए दिन अच्छा है। कोई आपकी उदारता का नाजायज फायदा उठा सकता है। पैसों का मैनेजमेंट करने की सख्त जरूरत है। गैर जरूरी खर्चों से आर्थिक रूप से उलझ सकते हैं। इससे समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप जल्दी समाधान निकाल लेंगे। इस समय व्यवसाय में नए कार्य शुरू करने का अनुकूल समय है। अपनी फाइल या पेपर व्यवस्थित रखें। कोर्ट केस संबंधी काम रुके रहेंगे। शेयर बाजार, कमोडिटी में सोच-समझकर निवेश करें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दांपत्य संबंधों में भावनात्मक नजदीकी रहेंगी। प्रेम संबंध उजागर होने से परिवार वालों से नाराजगी हो सकती है। खानपान को लेकर संतुलन रखने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम में सेहत को लेकर सावधान रहें।
मकर:
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। चुनौतियां रहेंगी, लेकिन उनके समाधान भी मिलते जाएंगे। करीबी लोगों से मुलाकात होगी। महत्वपूर्ण लक्ष्य पाने के लिए आप अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे। सफल भी रहेंगे। अनावश्यक खर्चे ज्यादा रहेंगे। इन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। अपने आत्मविश्वास और कार्य क्षमता को मजबूत रखना जरूरी है। बिजनेस में अच्छी डील फाइनल हो सकती है। सहयोगियों और कर्मचारियों पर आपका विश्वास उनकी कार्य क्षमता बढ़ाएगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। इस कारण ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। परिवार के बीच सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में खुद को लकी महसूस करेंगे। ज्यादा तनाव से सिर दर्द और एसिडिटी हो सकती है। सकारात्मक और मस्त रहें।
कुंभ:
नई गतिविधियां शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आपका लिया गया पारिवारिक या निजी फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और कार्य प्रणाली आपके कामों में गति देगी। घर के सदस्य की विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी। निवेश करने से पहले आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। युवाओं में लापरवाही या व्यवहार कुशलता की कमी रहेगी। बिजनेस में धोखा हो सकता है। बहुत सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। बिजनेस में हर काम अपनी देखरेख में करवाएं। स्टाफ की लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर कैंसिल होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध न खराब करें। इससे नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में कड़वाहट आ सकती है। इन संबंधों से दूर रहें तो ही अच्छा है। थकान हावी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन के लिए समय निकालें।
मीन:
निकट संबंधी के साथ गलतफहमी चल रही है, तो बातचीत से उसे सुलझाया जा सकता है। अनुभवी के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। इस दौरान अति उत्साह और बेवजह के तर्क वितर्क से बचने की जरूरत है। कोई पुराना विवाद दोबारा उभर सकता है। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें। व्यावसायिक गतिविधियों में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावट दूर होंगी, लेकिन मनचाही सफलता पाने के लिए कुछ इंतजार करना होगा। आपका काम करने का जनून आपको मेहनत करने की क्षमता देगा। किसी भी ऑफिशियल यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। विवाहित और प्रेम संबंध दोनों में ही भावनात्मक नजदीकी रहेगी। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात हो सकती है। महिलाएं स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। कसरत पर भी ध्यान दें।

