शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: रविवार, 23 फरवरी 2025

मेष:

  किसी योजना पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का एकमात्र उपाय यह है, कि सकारात्मक रहें। इससे आप खुद में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। समाज में सम्मान बना रहेगा। अपने गुस्से और अहंकार पर काबू रखना जरूरी है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास ना करें। उसके द्वारा परिवार के आपसी संबंधों में गलतफहमी और मानहानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उधार लेनदेन की स्थिति से दूर रहें। बिजनेस के मामलों में कुछ दिक्कतें रहेंगी। सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। बिजनेस के काम करने के तरीको में बदलाव होगा। जिससे वहां का सकारात्मक माहौल बनेगा। कोई ऑफिशियल लंबी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। पति-पत्नी के बीच चली आ रही गलतफहमी खत्म होगी। घर-परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। वर्तमान बदलते वातावरण से सावधान रहना जरूरी है। मौसम के अनुकूल अपना खान-पान और दिनचर्या रखें।

वृष:
  इस समय अपने लक्ष्य और योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। संतान से संबंधित खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराई कर सकते हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। जल्दबाजी और ज्यादा उत्साह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। इस समय व्यवसाय संबंधी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने की संभावना है। अपने कार्य पर फोकस करें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ किसी तरह का समझौता न करें। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। अपनी आदतों और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

मिथुन:
  व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से अपने तनावमुक्त महसूस करेंगे। पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान दें। कोई परिवर्तन संबंधी गतिविधि चल रही है, तो कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। सहजता रखें। किसी से कोई वादा किया है, तो उसे अवश्य पूरा करें। लोगों के सामने आपकी छवि बिगड़ भी सकती है। विद्यार्थी नकारात्मक दोस्तों से दूरी रखें। व्यवसाय में मार्केटिंग और एडवर्टाइजमेंट संबंधी गतिविधियों को और अधिक बढ़ने की जरूरत है। इससे विस्तार संबंधी योजनाओं को बल मिलेगा। किसी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक ट्रांसफर संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। घर में मेहमानों के आने से वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।

कर्क:
  आज कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। कार्य क्षमता और वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से उचित व्यवस्था रहेगी। पॉजिटिव रहें। मेडिटेशन भी जरूर करें। पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान में हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ सकती है। किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखें। नुकसान हो सकता है। कारोबार में विस्तार या बदलाव संबंधी लिए फैसले सकारात्मक रहेंगे। इनकम बेहतर होगी। फिलहाल मार्केटिंग के कामों को स्थगित रखकर कार्यक्षेत्र में ही अपना समय लगाएं। नौकरी में किसी तरह के परिवर्तन या तबादले की स्थिति बन रही है। वैवाहिक जीवन सुखद व्यतीत होगा। तथा मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। लेकिन साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। दांतों से संबंधित कोई दिक्कत है तो तुरंत उसका इलाज लें।

सिंह:
कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर आपको उचित मार्गदर्शन मिलने से समस्या हल हो जाएगी। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन या अनुसंधान संबंधी कार्यों में उचित परिणाम हासिल होंगे। वार्तालाप करते समय सही शब्दों का चयन करें। समय दिक्कत वाला तो है। किसी भी तरह का निवेश या यात्रा संबंधी निर्णय न लें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें। पिछले कुछ समय से व्यवसाय में चल रही मेहनत का अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करने की जरूरत है। वैवाहिक संबंधों में नजदीकी रहेंगी। परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रखने से बचें। लापरवाही की वजह से पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है। अपने खान-पान की आदतों को सुधारें।

कन्या:
कुछ उपलब्धियां आपके समक्ष आ सकती हैं। अमल करने से पहले बुजुर्गों और वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। इससे आप कोई भी निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। इस समय महत्वपूर्ण यात्रा का भी प्लान बन सकता है। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों के संपर्क में आने से परहेज करें। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना फायदेमंद होगा। जोखिम भरे कामों से दूरी रखें। शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं। अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों के साथ मेलजोल रखें। नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। अपने कोई भी महत्वपूर्ण प्लान को दूसरों के साथ शेयर न करें। आपके कार्यों का कोई और व्यक्ति फायदा उठा लेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवा प्रेम प्रसंगों और मीडिया में समय खराब न करें। वर्तमान मौसम के प्रभाव के कारण शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।

तुला:
  धर्म-कर्म तथा अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या दूर करने में आपका योगदान रहेगा। इससे आपको खुशी मिलेगी। बच्चे भी इस समय पूर्ण रूप से अनुशासित तथा पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल सकते हैं। अपनी योजनाओं को जल्दी क्रियान्वित करने पर ध्यान दें। जोखिम भरे कामों में बिल्कुल निवेश न करें। घर में मेहमानों के आगमन से महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में रुकावटें रहेंगी, लेकिन परेशान होने की बजाय धैर्य रखें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार और जिम्मेदारी मिल सकती है। इस कारण काम को ज्यादा समय देना पड़ सकता है। वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाने के लिए एक दूसरे को उपहार देना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। दिन की शुरुआत व्यायाम योगा से करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है। हल्का खान-पान रखें।

वृश्चिक:
  दिन का कुछ समय बड़े लोगों के सानिध्य में बीताएं। उनका मार्गदर्शन लें। इससे मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित खरीद-फरोख्त के कार्य भी पूरे हो सकते हैं। भावुक होने से कोई आपको इस्तेमाल कर सकता है। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाएं। नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान लोगों से संपर्क न रखें। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें। व्यवसाय संबंधित समस्या दूर करने में सफलता मिलेगी। रुकी हुई या फंसी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए उत्तम समय है। नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। अपनी योजना दूसरों से शेयर न करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक संबंधी कामों में परेशानी आ सकती है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के लिए प्रेम और सम्मान की भावना रखें। नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के योग हैं। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। परिवार वालों की सेहत भी अच्छी रहेगी।

धनु:
दिन का ज्यादातर समय आपको धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। अपने कामों को जितना मन लगाकर और मेहनत से करेंगे, उसी के हिसाब से आपको अच्छे नतीजे भी मिल जाएंगे। मानसिक सुकून रहेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। आपकी लापरवाही और आलस की वजह से किसी मित्र अथवा संबंधी का नुकसान होने की आशंका है। अपने संबंधों को मजबूत रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की बजाए अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। कार्यस्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद ही व्यवस्था बनाकर रखें। अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी प्रकार की गलतफहमियां होने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम समय पर पूरे करें, वरना अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था उत्तम रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। वर्तमान मौसम के बुरे असर से खुद को बचाएं। किसी तरह के इन्फेक्शन या खांसी-जुकाम से परेशान रहेंगे।

मकर:
आज व्यक्तिगत और करियर संबंधित अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, हालांकि कुछ परेशानियां भी रहेंगी। इसके बावजूद आप अपनी संतुलित सोच द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। भावनाओं की बजाय व्यावहारिक नजरिया आपकी तरक्की में मददगार रहेगा। किसी संबंध में दूरियां आई हुई है तो उन्हें सुधारने का अच्छा मौका है। स्थान परिवर्तन करने की इच्छा है तो अभी उसके बारे में और अधिक सोच-विचार करने की आवश्यकता है। सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति जरूर रखें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। कारोबार से संबंधित कोई निर्णय लेते समय परिवार वालों की सलाह जरूर लें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। पार्टनरशिप में सहयोगी की मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर बनेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का बुरा असर परिवार पर पड़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें। थायराइड और बीपी से संबंधित अपनी नियमित जांच अवश्य करवा लें। समय पर इलाज लेना आपकी मुश्किल कम करेगा।

कुंभ :
कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्या चल रही है तो मित्र की मदद से उसका समाधान मिल जाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आप बहुत सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को करियर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। लेनदेन या उधारी से संबंधित कामों में हिसाब-किताब करते समय लापरवाही से गड़बड़ हो सकती है। अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है। किसी भी तरह की यात्रा से बचें। व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। मार्केटिंग और प्रोडक्ट्स संबंधी गतिविधियों में सुधार लाने की जरूरत है। फैक्ट्री, कारखाना, मैन्युफैक्चरर संबंधी कार्यों में अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है। साझेदारी के मामलों में किसी तरह का निवेश करना ठीक नहीं है। व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए कुछ समय जरूर निकालें और आपसी विचार साझा करें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है।

मीन: 
आज किसी समारोह या पार्टी में व्यस्त रहेंगे। उपयोगी जानकारियां मिल सकती हैं। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है। योग्यता और सूझबूझ से लिए गए निर्णय के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी बात को लेकर मन में डर या चिंता रह सकती है। खास बात यह ध्यान रखना है कि हर किसी पर विश्वास न करें। इस समय खर्चे बढ़ सकते हैं। जिसका नकारात्मक असर आपके व्यवहार पर होना स्वाभाविक है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अपने व्यवसाय में पूरे ध्यान और मेहनत से काम करना जरूरी है। निकट भविष्य में आपको इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। टैक्स से संबंधित काम उलझ सकता है, सावधान रहें। नौकरी में महत्वपूर्ण कार्यभार मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात सारे तनाव को दूर करेगी। अपना आहार व दिनचर्या को बहुत ही व्यवस्थित रखें। साथ ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि की नियमित जांच करवाएं।

Parvatanchal