शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 19 फरवरी 2025

मेष:
किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सलाह अवश्य लें। सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है, क्योंकि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। कारोबार में दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। कुछ विघ्न बाधाएं आएंगी। किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। सरकारी सेवारत लोग गैरकानूनी कार्यों में रुचि न लें, कोई इंक्वारी आदि होने की आशंका है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। बहुत अधिक मेहनत और काम के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।

 

वृष:
आज किसी राजनीतिक या नजदीकी संपर्क से कुछ फायदा होने की उम्मीद है। परिवार में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में आपकी हर संभव कोशिश रहेगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर कुछ ऐसा निर्णय ले लेंगे कि आपको खुद पर आश्चर्य होगा, समझदारी से लिए गए निर्णय से लाभ होगा। प्रैक्टिकल बनें और अपने कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। अत्यधिक जिम्मेदारियां लेना आपको थका देगा। अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना भी स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी के साथ व्यर्थ की बहस में पड़ने से परहेज रखें। सभी व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते जाएंगे। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन स्टाफ और सहयोगियों के साथ उचित तालमेल रखना जरूरी है। बीमा, कमीशन आदि जैसे व्यवसाय में फायदा होगा। मार्केटिंग के कार्यभार से आज कुछ राहत मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और हंसी-खुशी में समय व्यतीत करेंगे। नव विवाहित दंपतियों का घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी। उचित आराम लें और मौसम में चल रहे परिवर्तन से अपना बचाव करें।

 

मिथुन:
पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में सुधार करने से आप अपने आसपास के वातावरण में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर शुभ असर होगा। विद्यार्थियों को अपने कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी। आज भावुकता में आकर किसी के साथ धन संबंधी लेनदेन करना रिश्तों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कारोबार से संबंधित कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है जो कि फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर अवश्य रखें, अन्यथा छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच वैचारिक तालमेल में कुछ कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार न लें। सिर दर्द और थकान जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें। मेडिटेशन अवश्य करें।

 

कर्क:
दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और सूझबूझ रखने से समाधान भी निकलते जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई अटका हुआ मामला भी आज बन सकता है। राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी। इस समय नई गतिविधि को शुरू करने की कोशिश न करें, कुछ न कुछ व्यवधान रहेंगे। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बनने से चिंता रहेगी। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से आपकी मानहानि हो सकती है। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा, दैनिक इनकम भी बढ़ेगी, लेकिन रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि न लें। वर्ना आप नुकसान की स्थिति में रहेंगे और मानहानि भी संभव है। नौकरी में स्थान परिवर्तन या तबादले की स्थिति बन रही है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ समझौता न करें। बदलते मौसम के विपरीत प्रभाव से अपना बचाव करें। गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है।

 

सिंह:
दिन की शुरुआत में कुछ न कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन सही समय पर सही निर्णय लेना आपको परेशानियों से बचा लेगा। किसी अनुभवी की सलाह और मार्गदर्शन मिलने से आपको मानसिक तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। आज किसी मांगलिक कार्य को लेकर भी सोच-विचार हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों को स्थान न दें। इनसे बचने के लिए खुद को व्यस्त रखना बहुत जरूरी है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही हैं, हालांकि धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू कर लेंगे। मानसिक तनाव की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से कुछ दिक्कतें आएंगी, जिन्हें आप समझदारी से सुलझा लेंगे। कारोबार को लेकर कोई दूर दराज की यात्रा का भी प्लान बन सकता है। सरकारी नौकरी में अपने लक्ष्य को करने में उच्चाधिकारियों की भी मदद हासिल होगी। ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। महिलाओं को अपने हारमोंस डिसऑर्डर होने की वजह से कुछ परेशानी रह सकती है। बदलते मौसम के प्रभाव से भी खुद को बचाना जरूरी है।

 

कन्या:
पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, आज उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत और लगन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहने से आपका स्वाभिमान और आत्म बल बना रहेगा। कुछ नजदीकी लोग पीठ पीछे आपके प्रति अफवाहें फैला सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें और शांति बनाए रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियां स्वत: ही व्यवस्थित हो जाएंगी। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। बात-बात पर डांटना उचित नहीं है। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। सहयोगियों और कर्मचारियों पर भरोसा न करके सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और निर्णय भी स्वयं ही लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। वाहन और शेयर्स संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी बीच कुछ विवादित स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन ब्लड प्रेशर से संबंधित दिक्कत हो सकती है। इस समय किसी भी कार्य का तनाव न लें।

 

तुला:
आज नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। युवाओं को मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। प्रैक्टिकल बनें और भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें, वर्ना दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान ही कर बैठेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी कागजी कार्यवाही करते अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें। कारोबार में अभी किसी भी नई योजना को क्रियान्वित करने की बजाय वर्तमान गतिविधियों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में मंदी का असर बना रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन से संबंधित शुभ सूचना मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देना जरूरी है।

 

वृश्चिक:
ग्रह स्थिति सामान्य बनी हुई है। दूसरों पर विश्वास न रखकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। सामाजिक और धार्मिक क्रियाकलापों में समय व्यतीत करना मानसिक सुकून देगा। परिवारजनों के साथ भी वार्तालाप करके कुछ नतीजे निकलेंगे। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ घर की गतिविधियों में अपना योगदान देना आपकी जिम्मेदारी है। विद्यार्थी मनोरंजन और व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ समझौता न करें। किसी से भी बातचीत करते समय सभ्य भाषा का प्रयोग करें। कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में और अधिक बेहतर करने की योजनाएं बनेंगी। नौकरी पेशा लोग अपने बॉस और उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। जल्दी ही प्रमोशन की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और आपसी सामंजस्य से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन कभी-कभी नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से तनाव रह सकता है।

 

धनु:
आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और कुछ विशेष जानकारियां भी हासिल होंगी। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी। जिसकी वजह से मन में प्रफुलता व ऊर्जा बनी रहेगी। लेनदेन संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित रखें और बहुत ही सावधानी बरतें, अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ न लें। उसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ समय अपने आराम और मनोनुकूल कार्यों के लिए भी निकालना जरूरी है। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर और ज्यादा सजग होना पड़ेगा। कारोबार में आपको अपनी मेहनत के उचित रिजल्ट प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके लिए अपनी कार्य प्रणाली और व्यवस्था में समय अनुसार बदलाव करने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी, साथी से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचने के लिए असंतुलित खानपान से परहेज रखें। कुछ समय व्यायाम में भी व्यतीत करें।

 

मकर:
दिन मिले-जुले प्रभाव वाला होगा। कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करना आपको पॉजिटिव बनाएगा। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से शेयर न करें। जमीन जायदाद अथवा रुपए-पैसे संबंधी कार्यवाही करते समय ध्यान दें कि इसकी वजह से रिश्तों में दरार न आए। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस बढ़ाने की जरूरत है। व्यवसाय में अभी स्थिति यथावत रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से स्टाफ के बीच कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। ऑफिस के कार्यों को घर में करने की वजह से बहुत सी दिक्कतें आएंगी। परिवार में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। खांसी-जुकाम की परेशानी रहेगी। पोलूशन और वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव रखें।

 

कुंभ:
आज किसी न किसी कार्य को लेकर चल रही व्यस्तता आपको थका देगी, परंतु इस मेहनत का परिणाम अच्छा ही मिलेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल से सबको खुशी भी मिलेगी। जल्दबाजी और अति आत्मविश्वास की वजह से अपना नुकसान भी कर बैठेंगे। फाइनेंस संबंधी मामले दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। दोपहर के बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन गतिविधियों में अपना समय नष्ट करने की बजाय उत्तम जानकारियां हासिल करें। व्यावसायिक दृष्टि से समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों से व्यवसाय संबंधी नई-नई जानकारियां मिलेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी। युवाओं की मित्रता में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से गैस, एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करेगी। ज्यादा गरिष्ठ और बाहरी खानपान से परहेज रखें।

 

मीन:
दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी, जिससे पूरा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग में समय व्यतीत होगा, इस वजह से आपके खुद के कार्य अधूरे रह सकते हैं, परंतु दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। किसी से अगर कोई वादा किया है तो उसे पूरा भी अवश्य करें। व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था में सुधार आएगा। सहयोगियों और कर्मचारियों का सहयोगात्मक रवैया रहेगा, परंतु अपनी कार्ययोजना में कुछ बदलाव लाना भी जरूरी है। प्रॉपर्टी और वाहन से संबंधित व्यवसाय में उचित मुनाफा होने की संभावना है। दांपत्य संबंध सुखद और मधुर रहेंगे। बच्चे की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। वायु विकार और जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। बादी वाली और तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।

Parvatanchal