शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 06 फरवरी 2025

मेष:
आज पारिवारिक या निजी मामले में कोई अहम फैसला ले सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़ा मामला हल होने की बेहतर संभावना है। युवाओं की दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे। समस्याओं का समाधान होने से सुकून मिलेगा। कोई भी काम करने से पहले सभी पहलुओं पर सोच-विचार करके योजना बनाएं। बाद में उसे क्रियान्वित करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है। परंतु समस्याओं को सुलझाने में पहल भी आपको ही करनी होगी। कारोबार संबंधी बड़ा कदम उठाते समय किसी शुभचिंतक या प्रोफेशनल की राय जरूर लें। बिजनेस बढ़ाने की योजना पर काम हो सकता है। परिवार का तनाव बिजनेस पर हावी न होने दें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में बड़ी डील होने की संभावना है। परिवार जनों के साथ शॉपिंग आदि में मधुर समय व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा। सर्वाइकल और सर दर्द की समस्या दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर देंगी। योगा तथा व्यायाम भी कुछ समय अवश्य निकालें।

वृष:
आपके व्यवहार और वाणी से लोग आकर्षित होंगे। आपका कोई रुका निजी काम पूरा होगा। बहुत मानसिक शांति महसूस करेंगे। परिवार और बिजनेस के काम दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। फालतू खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन उन पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का सुलझा लेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें। इस समय कोई भी नया काम या योजना कामयाब नहीं होगी। मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति बनेगी। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोग बड़ी मात्रा में स्टॉक खरीद सकते हैं। रिश्ते में बेहतर तालमेल रहेगा। इससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक गतिविधियां होगी। प्रेम संबंधों में सरसता रहेगी। आलस को खुद से दूर रखें। सुबह योग, व्यायाम नियम अनुसार करते रहें। इससे शारीरिक चुस्ती बनी रहेगी।

मिथुन:
अपनी योजनाएं पूरी करते समय इस बात का ध्यान रखें, कि आपको मेहनत से ही महत्वाकांक्षाएं पूरी करनी होंगी। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग बना रहेगा। भाई-बहनों के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शुभ कार्य संबंधित तैयारी भी रहेगी। कोई नकारात्मक स्थिति बनने पर सहज रहें। जिससे आपका मनोबल अच्छा रहेगा। बातचीत करते समय ध्यान रखें, किसी के मन को ठेस ना पहुंचे। महत्वपूर्ण चीजों के चोरी होने की भी आशंका है। अपनी सुरक्षा स्वयं करें। बिजनेस के रुके काम दोबारा शुरू होंगे। सरकारी संस्था से भी लाभ मिलता नजर आ रहा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय ज्यादा फायदेमंद रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में सकारात्मक माहौल रखने के लिए तालमेल रखें। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में या आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।

कर्क:
कोई शुभ समाचार मिलने से दिन भर खुश रहेंगे। घर की देखरेख और सुविधाओं संबंधी चीजों की खरीदारी होगी। परिवार वालों के साथ विचार-विमर्श होगा। नजदीकी संबंधी की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रह सकती है। घर की सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में खर्चा होगा। जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। खरीदारी करते समय पक्का बिल लेना न भूलें। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। उनका मार्गदर्शन करते रहें। कारोबार में बहुत काम रहेगा। ज्यादातर काम समय पर निपट जाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। जो आपके प्रमोशन में मददगार होगी। पारिवारिक समस्या चल रही है, तो शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। बदन दर्द और बुखार हो सकता है। लापरवाही न करें। तुरंत इलाज लें।

सिंह:
आज ग्रह स्थिति संतोषदायक है। अपने समय और ऊर्जा को सही दिशा में उपयोग करने की जरूरत है। हर काम शांति से पूरा होगा। संतान की तरफ से मन में प्रसन्नता रहेगी। निवेश करने की सोच रहे हैं या नए काम से खुद को जोड़ना चाह रहे हैं, तो पहले उसकी ठीक तरह से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। पड़ोसी या दोस्तों के साथ व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। इससे संबंधों में कड़वाहट आने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। बिजनेस में दिक्कतें आने से चिंता रहेगी। अपनी कार्य योजना में कुछ बदलाव करना जरूरी है, जिससे अधिक बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन होने के योग बनेंगे। मुश्किल समय में जीवन साथी और परिवार का सहयोग आपकी ताकत बढ़ाएगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। अनियमित दिनचर्या से पेट खराब हो सकता है‌। लापरवाही न करें। असावधानी से नुकसान हो सकता है।

कन्या:
अपने कामों पर विश्वास रखें। जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य से काम पूरे करें। इससे आपके काम आसान होंगे। नजदीकी लोगों से फायदेमंद मुलाकात होगी। परिवार के साथ वस्त्र आभूषण की खरीदारी में सुखद समय बीतेगा। जल्दी सफलता के चक्कर में गैर कानूनी काम न करें। आलस्य और लापरवाही से आपके बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। इन बातों पर सुधार करें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए मददगार होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया माहौल खराब कर सकता है। व्यवसाय में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। जो आने वाले दिनों में लाभदायक होंगी। जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। परिवार वालों के साथ भी समय बीताएं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। शरीर में दर्द और थकान रहेगी। कसरत पर पूरा ध्यान दें। मेडिटेशन भी करना जरूरी है।

तुला:
काफी समय से अधूरे पड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी। उचित मेहनत करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो शुभचिंतक की मदद मिलेगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। किसी भी पॉलिसी में पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर लें। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। वाहन या महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। कोई नया काम शुरू किया हुआ है, तो उसमें मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। तनाव न लें। नौकरी में आपका कार्यभार बढ़ेगा, इसके लिए तैयार रहें। व्यस्तता के बावजूद निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। करीबी रिश्तेदारों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान होगा। अपने विचारों को सकारात्मक रखना जरूरी है। ज्यादा तनाव और चिंता का असर आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है।

वृश्चिक:
आपकी कोशिशों से रुके काम पूरे होंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। समय का उचित प्रतिबंधन करें। फिजूलखर्ची में कटौती करें। भावुकता और उदारता को कंट्रोल करें। इस वजह से कुछ लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। किसी की मदद का उतना ही वादा करें, जितना कि आप निभा सकें। बिजनेस के लिए बहुत अधिक अनुशासित और नियमबद्ध रहना होगा। लापरवाही की वजह से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। रूपए-पैसे संबंधी नुकसान भी संभव है। व्यवसाय में कोई नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस के काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। घर में मेहमानों का आनाजाना लगा रहेगा। सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। गले से संबंधित समस्या को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज लेने से आपको राहत मिलेगी।

धनु:
कॉन्फिडेंस बनाए रखें। आपको कुछ बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं। कुछ समय से मन में चल रही उलझन खत्म होगी। अपने लिए कुछ नया करने की इच्छा होगी। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात होने से उलझे हुए मुद्दे सुलझेंगे। बच्चों की बातों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने की कोशिश करें। जल्दबाजी में लिया फैसला गलत भी हो सकता है। धैर्य और संयम रखें। सरकारी कामों में लापरवाही न करें। आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में नई संभावनाएं बनेंगी। बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी। स्टेशनरी या बच्चों से जुड़े बिजनेस में निवेश करने का अच्छा समय है। ऑफिस में उचित व्यवस्था रखने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान दें। जीवनसाथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में भी समय बीतेगा। प्रेम  संबंध में अलगाव की स्थिति बन सकती है। विपरीत परिस्थितियों में मनोबल और आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। मेडिटेशन और ध्यान करना आपकी समस्या का सही समाधान है।

मकर:
आज का दिन शुभता भरा रहेगा। पारिवारिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपनी कार्य क्षमता और योग्यताओं को पहचानें। समय आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां तैयार कर रहा है। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था रहेगी।  वाहन अथवा प्रॉपर्टी को लेकर ऋण लेने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार जरूर करें। कुछ विरोधी आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। परंतु निश्चिंत रहें इससे आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। अगर कहीं लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन रहा है, तो उसमें कुछ व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में ऑनलाइन गतिविधियों तथा मीडिया के माध्यम से नई जानकारियां मिलेंगी और आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी उचित हासिल होंगे। प्रतिद्वंद्वी भी आपकी योग्यता के समक्ष परास्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें, कि कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में कुछ गलती हो सकती हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। डायबिटिक रोग नियमित जांच करवाएं। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती हैं। परंपरागत इलाज बेहतर रहेगा।

कुंभ:
आपकी अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने की कोशिश रहेगी। इसलिए जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प लेंगे और दृढ़ता से उसका पालन भी करेंगे। बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद व अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। ज्यादा दरियादिली की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। भावनाओं में बहकर कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं। पारिवारिक गतिविधियों पर बहुत अधिक खर्च होने से कुछ चिंता की स्थिति रह सकती है। मन में नकारात्मक विचार ना उपजने दें। व्यवसाय में सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाए, क्योंकि कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी। जिसमें आपका भी योगदान रहेगा। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। अत्यधिक थकान और तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। कुछ समय अपने आराम लिए भी अवश्य निकालें।

मीन:
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का आज समाधान मिलेगा। खुद पर भरोसा रखें। प्रयास करते रहें। मनोबल बनाए रखने से अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से बीताएंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। संतान की गतिविधि को लेकर चिंता हो सकती है। आपके मार्गदर्शन से कोई उचित रास्ता निकल आएगा। रुपए-पैसों के मामले को लेकर किसी संबंधी के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है। व्यवसाय से संबंधित नए काम की शुरुआत की है, तो उसके उचित परिणाम मिलेंगे। अपनी डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई उनका दुरुपयोग कर सकता है। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है, जो कि फायदेमंद होगा। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में बदलने के योग हैं। वर्तमान मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। उचित इलाज लें।

Parvatanchal