शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 24 जनवरी 2025

मेष:
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे और पूरे जोश ऊर्जा के साथ अपने काम पर भी ध्यान दे पाएंगे तथा आप अपने संपर्क सूत्रों का उचित उपयोग करने में भी सक्षम रहेंगे, तथा दूसरों की मुश्किलों को दूर करने में भी आपका सहयोग रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में वाद-विवाद से बचें और धैर्य और शांति बनाए रखें। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनी रहेगी। परंतु टेंशन लेना इसका हल नहीं है, उचित समय का इंतजार करें। युवाओं को इस समय की गई मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन नई-नई जानकारियां सीखने का मौका जरूर मिलेगा। कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। जो आर्थिक रूप से बहुत फायदेमंद होंगी। व्यापारिक संबंध और मजबूत बनेंगे। कला के क्षेत्र में करियर बनाने वाले लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। नौकरी में सहकर्मी ही आपके विरुद्ध कुछ अफवाहें फैला सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुरता पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध खुशनुमा बने रहेंगे। मौसम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्म बल की कमी महसूस करेंगे।

 

वृष:
वृष राशि के लोगों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा और आपसी विचारों का आदान-प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। खर्च करते समय अपने बजट को नजरअंदाज ना करें। दूसरों की सहायता करने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें, वरना इससे आपके खुद के कार्य अधूरे रह जाएंगे। किसी से भी मदद करने का वादा करते समय अपने सामर्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से अच्छी स्थिति बनी रहेगी। वर्तमान स्थिति पर ही फोकस रखें, किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों को कार्य की अधिकता की वजह से अतिरिक्त ड्यूटी देनी पड़ सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव और डिप्रेशन हावी रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से सकारात्मक बनाएगा।

 

मिथुन:
आपका हर काम करने से पहले उस बारे में विचार विमर्श करना आपके लिए मददगार होगा। टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों को उपलब्धि मिल सकती हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीतेगा। आपको सुकून मिलेगा। बहुत अधिक सोच-विचार करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए उन्हें क्रियान्वित करने में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। दिमाग पर अधिक जोर देने का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। लेनदेन के मामलों में सतर्कता बरतें। कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। मन मुताबिक मुनाफा मिलेगा। दूर दराज के क्षेत्र से नये व्यवसायिक संपर्क स्थापित होंगे। युवा वर्ग किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के अच्छे नतीजे नहीं मिल पाएंगे। इससे परेशान हो सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा। ध्यान रखें, कि घर की बातें बाहर ना निकले। प्रेम प्रसंगों के मामले में आप खुद को लकी महसूस करेंगे। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से प्रभावित लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं और उचित इलाज लें।

 

कर्क:
उत्तम समय है। वरिष्ठ लोगों का भी सहयोग बना रहेगा। अपने महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू करें। लक्ष्य प्राप्ति में निश्चित ही सफलता मिलेगी। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी तथा पढ़ाई में भी मन लगेगा। कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर काल्पनिक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दे। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले उससे संबंधित जानकारी ज़रुर हासिल कर लें। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मनोबल मजबूत रखें। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना और उस पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य की निकट ले जाएगा। नौकरी में काम बढ़ सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिल सकते हैं। चोट लगने या गिरने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा जोखिम पूर्ण कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें।

 

सिंह:
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला ही रहेगा, लेकिन आप विवेक और चतुराई से विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। मित्र या नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और आपसी वार्तालाप से गिले शिकवे भी दूर होंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। ध्यान रहे, कि किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति का आपके द्वारा अपमान ना हो। अपनी भावनाओं और आवेश पर संयम रखें। लापरवाही और आलस की वजह से किसी महत्वपूर्ण कार्य को टालना नुकसान का भी कारण बनेगा। कारोबार में स्टाफ के सहयोग से आपके कार्य बनते रहेंगे। प्रतिस्पर्धा भी रहेगी, इसलिए कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की भी जरूरत है। ऑफिस में किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। घर की देखरेख में भी जरूर समय दे तथा परिवार जनों की भावनाओं को समझें, इससे संबंध बेहतरीन रहेंगे। अपने लव पार्टनर को उसकी इंपोर्टेंस महसूस करवाएं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। परंतु योग व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल रखें।

 

कन्या:
किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। काफी समय से चल रही कोई दुविधा भी दूर होने से सुकून मिलेगा। अगर किसी विशेष कार्य को लेकर लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपकी समस्या हल हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा और मान-सम्मान भी बना रहेगा। कानूनी गतिविधियों से दूर रहने में ही भलाई है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। कोई भी समस्या आने पर घर के सदस्य से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक साबित होगा। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी बिजनेस में जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में किसी की मदद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखना उनकी कार्य क्षमता को बेहतर रखेगा। परिवार जनों के बीच किसी बात को लेकर आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा, जिसकी वजह से घर का वातावरण भी डिस्टर्ब हो सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बेहतर करें। नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे। अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को अनदेखा ना करें तथा तुरंत इलाज लें।

 

तुला:
कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक स्तर पर भी आपको किसी अनुभवी की मदद से नई पहचान मिलने वाली है। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं को इधर-उधर के बातों में समय खराब नहीं करना है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्य जैसे लॉटरी, जुआ-सट्टा आदि जैसे कार्यों में नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। फिजूल के खर्चे रहेंगे। आज किसी से उलझना आपके लिए मान-हानि जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। कारोबार में अपनी कार्य प्रणाली में समय अनुसार कुछ बदलाव लाने से दैनिक आय पहले से अधिक बेहतर होगी। साथ ही आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को ऑफिस संबंधी किसी बदलाव की सूचना मिल सकती हैं। फिलहाल अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनेंगे। जिससे सभी सदस्यों के बीच खुशी, उमंग तथा आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी कारण से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ कमजोरी रहेगी, इसलिए काम के बीच आराम लेना भी अति आवश्यक है।

 

वृश्चिक:
किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और कुछ सुखद अनुभव भी हो सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में जाकर आप सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं की सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, जिससे चिंता भी दूर होगी। अत्यधिक जिम्मेदारियां और कार्यभार आपको थका देंगे, लेकिन तनाव में आकर कोई ऐसा निर्णय ना ले, कि बाद में पछताना पड़े। किसी भी परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें। बच्चों के मनोबल को बनाकर रखने में आपका सहयोग तथा मार्गदर्शन भी जरूरी है । व्यावसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी जरूर हासिल कर ले। बीमा, शेयर्स आदि से जुड़े व्यवसाय में व्यस्तता रहेगी, इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। ऑफिस में अपने सहयोगी के साथ किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास और अधिक नजदीकियां लाएगा। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना उचित रहेगा।

 

धनु:
अपने काम पर भरोसा रखें। धैर्य से सभी काम मनचाहे तरीके से पूरे हो सकते हैं। घर में मौजमस्ती व मनोरंजन भरा वातावरण रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। घर-परिवार से संबंधित विपरीत परिस्थितियों का आपसी सामंजस्य से समाधान निकालने की जरूरत है। धैर्य और शांति बनाए रखें। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनी रहेगी। परंतु टेंशन लेना इसका हल नहीं है, उचित समय का इंतजार करें। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आप अपनी बौद्धिक क्षमता द्वारा किसी भी कार्य को सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। कला, ग्लैमर आदि से संबंधित व्यवसाय अच्छा मुनाफा कमाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति कार्य की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। आपका घर और व्यवसाय दोनों में संतुलन बनाकर रखने की वजह से घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होगी। अतिरिक्त कार्यभार को अपने ऊपर ना लें। क्योंकि इस वजह से तनाव और थकान हावी रहेंगे। योग और मेडिटेशन जरूर करें।

 

मकर:
ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा हर काम समय पर करें। इससे आप अन्य गतिविधियों की तरफ भी ध्यान दे पाएंगे और आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधि में जरूर व्यतीत करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। यदि किसी से कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बने, तो आपको ही उसका समाधान भी ढूंढना पड़ सकता है। व्यवसाय में अच्छे प्रोजेक्ट हासिल होंगे और इसका असर आपकी आय पर भी पड़ेगा। पार्टनरशिप संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसे आरंभ करने का अनुकूल समय है। ऑफिस का काम समय से पूरा न होने की वजह से कुछ ना कुछ समस्याएं आती रहेंगी। पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा। जिसका असर घर परिवार की सुख-शांति को भी बनाए रखेगा। तनाव जनक स्थिति में अपना मनोबल बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान अवश्य करें।

 

कुंभ:
किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी। घर और बाहर दोनों जगह सम्मानजनक स्थिति बनेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्र में भी जानकारी हासिल करने संबंधी रुचि बनी रहेगी।व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। साथ ही व्यावहारिक रहना भी जरूरी है बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेनदेन के मामलों में कुछ समस्याएं आएंगी तथा संतान का अपनी पढ़ाई पर ध्यान ना देना भी आपको परेशान कर सकता है। व्यक्तिगत तथा पार्टनरशिप संबंधी व्यवस्थाओं में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा। परंतु कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में संतुलित दिनचर्या रहेगी। पति-पत्नी मिलकर बच्चों तथा घर परिवार संबंधी मसलों पर विचार करें। किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

 

मीन:
तरक्की की खबर मिल सकती है। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे तथा उसका परिणाम भी उचित ही प्राप्त होगा। गलत बात का प्रतिकार करने से अकारण ही लोग आपके विपक्ष में आएंगे। आपको हर काम बड़ी संजीदगी और गंभीरता से करना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर टेंशन रहेगी। कुछ समय से आप व्यापार में जी तोड़ मेहनत व परिश्रम कर रहे हैं। काफी हद तक आपको इसके सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। तथा कारोबार के विस्तार संबंधी नई योजनाएं भी बनेगी। परंतु पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में कुछ मतभेद की स्थिति भी बन सकती हैं। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी मांगलिक अवसर संबंधी योजनाएं भी बनेंगे। कमर मे व पेट में दर्द की स्थिति रह सकती हैं। इस दरमियान वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।

 

Parvatanchal