शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 23 जनवरी 2025

मेष:
ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपने जो लक्ष्य तय किया है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी महसूस करेंगे। धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। पड़ोसी या किसी दोस्त के साथ किसी मुद्दे पर विवाद होने की आशंका है। गुस्से की बजाय शांति ये समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। रूपए-पैसे के मामले में लापरवाही न करें। खर्चो की प्लानिंग करने से पहले अपना बजट बना लें। ऑफिस में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। साझेदारी में पार्टनर के साथ पारदर्शिता और तालमेल रखना जरूरी है। शेयर बाजार और तेजी-मंदी का काम करने वाले लोगों को बिजनेस में नुकसान हो सकता है। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। बाहरी खान-पान से परहेज रखें। बदहजमी और गैस से जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।
वृष:
किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए बहुत मददगार होगी। रुके कामों में तेजी आ सकती है। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। सफल भी होंगे। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर हिम्मत न हारें। भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। संपत्ति संबंधी विवादित मामले में किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। युवा अपने भविष्य को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार से संबंधित लंबी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। निवेश से पहले सभी पहलुओं पर जानकारी जरूर हासिल करें। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखने से गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रखें। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। करीबी संबंधियों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान से खुशी मिलेगी। गेट-टूगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए सजग रहें। गुस्से और आवेश जैसी कमियों पर काबू रखें।
मिथुन:
ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। अपने व्यक्तित्व और कार्य क्षमता में निखार लाने की कोशिश का सुखद नतीजा मिलने वाला है। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। विद्यार्थी और युवा गलत काम और दोस्तों की तरफ झुकाव होगा। इससे आपकी मान-हानि हो सकती है। घर के सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। विवेक और सूझबूझ से फैसले लेना जरूरी है। खरीदारी में गैर जरूरी खर्च भी होंगे। बिजनेस में काम बढ़ेगा। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। पब्लिक रिलेशन को और मजबूत करें। अपने काम की क्वालिटी पर भी ध्यान दें। सरकारी नौकरी में महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। जीवनसाथी और परिवार का आपके साथ पूरा सहयोग रहेगा। आपको भी घर और बच्चों के लिए कुछ समय निकालना जरूरी है। मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखें। गर्म-सर्द होने की वजह से जुखाम हो सकता है। आयुर्वेद को अपनाना बेहतर इलाज है।
कर्क:
आज सम्मानित लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। घर की सुख-सुविधा से संबंधित कीमती चीजों की खरीददारी हो सकती है। धर्म-कर्म के मामलों में आस्था रहेगी। लापरवाही में आकर किसी नियम का उल्लंघन न करें। कानूनी उलझन में फंस सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है। छोटी बातों को लेकर मनमुटाव से आपके मान-सम्मान पर असर पड़ेगा। व्यवसाय से संबंधित जोखिम लेने से बचना होगा। लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। मैनेजमेंट अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तालमेल रखना जरूरी है। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी काम आज न करें। घर और बिजनेस दोनों जगह तालमेल रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। काम की अधिकता से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। आराम करें और कुछ समय एकांत में बिताएं। इससे शांति मिलेगी।
सिंह:
संतान से संबंधित समस्या हल हो जाने से आपको मानसिक शांति महसूस होगी। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का शुभ अवसर मिल सकता है। प्रिय मित्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। फाइनेंस संबंधी समस्या रहेगी, लेकिन मुश्किल समय में कहीं से पैसा मिल सकता है। बड़े लोगों के साथ समस्या शेयर करने से समाधान मिलेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नई उपलब्धियों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। अपरिचित लोगों से लेनदेन करते समय पक्के बिल का इस्तेमाल करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को ट्रांसफर संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। नसों में खिंचाव होने से परेशान रहेंगे।
कन्या:
आपका कोई काम पूरा हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। इनकम का कोई नया सोर्स बनने की पूरी संभावना है। परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन के कामों में खुशनुमा शाम बीतेगी। बिना अनुभव के कोई नया काम न करें। मुश्किल या अनिर्णय की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उपयोगी होगा। किसी घनिष्ठ इंसान से संबंधित अनहोनी होने से मन में उदासी रहेगी। व्यवसाय में वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। नए बिजनेस संबंधित जानकारियां हासिल करनी जरूरी है। दूर स्थान से ऑर्डर हासिल करने के लिए भी एक्स्ट्रा कोशिश करने की जरूरत है। अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। घर में सुखद माहौल होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। नसों में खिंचाव और दर्द से परेशानी हो सकती है। एक्सरसाइज, योगा करना इसका उचित इलाज है।
तुला:
कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन से बहुत शांति मिलेगी। तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए भी कोशिश करेंगे। काफी हद तक सफलता मिलेगी। मौज मस्ती और समय खराब करने से बचें। सेविंग पर भी ध्यान दें। किसी से भी विवाद न करें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी इमेज पर पड़ सकता है। आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रहे कॉम्पिटीशन में जीत हासिल होगी। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। व्यवसाय के लिए ज्यादा लोन लेने की कोशिश न करें। ऑफिशियल कामों में कम्युनिकेशन स्किल और बढ़ाना होगा। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात ओर आपसी मेलजोल संबंधों में निकटता लाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
वृश्चिक:
संतान को लेकर चल रही चिंता आज खत्म हो सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। विचारों का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका उचित योगदान रहेगा। लेनदेन में थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी से बचें। किसी संबंधी की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। इससे आपका तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑफर मिलेंगे। अपने काम्पिटीटर की गतिविधियों को लापरवाही में न लें। पार्टनरशिप का प्लान है, तो उस पर काम करने का समय है। अपने कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बना रहेगा। पारिवारिक और व्यवसायिक दिनचर्या में तालमेल बना रहेगा। आपसी संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। लव लाइफ में अच्छे बदलाव होंगे। इन्फेक्शन या एलर्जी से आपको दिक्कत हो सकती है। स्त्री वर्ग अपने सेहत का विशेष ध्यान रखें।
धनु:
घर में रिश्तेदारों के आने से खर्चों की अधिकता रहेगी। इनकम के सोर्स बने रहने से तनाव नहीं रहेगा। धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने वाली है। लापरवाही और आलस्य करने से काम बिगड़ सकते हैं। मेहनत और समझदारी से काम करें। बहुत सोच-विचार करने से विद्यार्थी और युवा लोगों के हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में मौजूदगी बनाए रखें। व्यवसाय में अंदरूनी सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के योगदान से बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी। किसी तरह की यात्रा करना उचित नहीं है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ उलझन रह सकती है। पति-पत्नी के बीच नोकझोंक संबंधों में और मधुरता लाएगी। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान और तरोताजा बनाएगी। खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही से सेहत गड़बड़ा सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
मकर:
निजी मामलों को लेकर प्लानिंग होगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी काम पूरा करने के लिए उचित समय है। युवाओं को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैसों के लेनदेन संबंधी गलती से नुकसान हो सकता है। जिसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। छोटी बातों को नजरअंदाज करें। व्यवहार कुशल बनें। खुद पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां न लें। बिजनेस के कामों में बदलाव लाने से स्थिति में सुधार होगा। नए कामों में भी रुझान बढ़ेगा। आपका व्यापारिक नजरिया आपकी तरक्की में मददगार रहेगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ किसी बात पर उलझने की बजाय संयम से रहें। परिवार में एक-दूसरे की भावना का सम्मान करना जरूरी है। इससे नजदीकियां बढ़ेंगी। दोस्ती में कड़वाहट आ सकती है। किसी तरह की एलर्जी और खांसी-जुखाम से परेशान हो सकते हैं। भारी खाना खाने से परहेज करें।
कुंभ:
लंबे समय से चल रही समस्या का निदान आज होने वाला है। अपने महत्वपूर्ण काम पूरा करने की कोशिश करें। सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। नई जानकारियां मिलेंगी। निजी व्यस्तता के साथ सामाजिक कामों में भी ध्यान देना जरूरी है। इससे आपकी पहचान बढ़ेगी। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना उनके मनोबल में वृद्धि करेगा। खरीदारी करते समय हिसाब-किताब में हेरफेर हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस ज्यादा फायदे में रहेंगे। इस समय सरकारी नौकरी में आपका मैनेजमेंट बना रहेगा। महत्वपूर्ण स्थिति बन सकती है। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका का घूमने-फिरने और डिनर का प्रोग्राम यादगार पलों में शामिल होगा। सेहत अच्छी रहेगी। किसी प्रकार की चिंता न करें। वर्तमान मौसम में सावधानी रखें।
मीन:
इस समय स्थान परिवर्तन के अच्छे योग बने हुए हैं। गंभीरता से इस पर विचार करें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों को अपनी आशा और मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपकी भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी। इन पर जीत हासिल करें। नया निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। बिजनेस क्षेत्र में बहुत मेहनत करने की जरूरत है। राजनीति और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। नई पार्टियों से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। गलत कामों से दूर रहें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम विवाह करने जा रहे हैं तो पारिवारिक मंजूरी लेने का समय है। पुराने मित्र के साथ मुलाकात करने से खुशी मिलेगी। हड्डियों और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।

