शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 24 जून 2024

मेष:
अनुभवी लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। आपकी विचार शैली और दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव होगा। सामाजिक गतिविधि में आपके योगदान और काम की तारीफ होगी। अपने लक्ष्य पर फोकस रहें। जल्दबाजी और अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। इससे परिवार की सुख शांति प्रभावित हो सकती है। बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। स्टाफ से असंतोष रहेगा। शांति और धैर्य से माहौल सामान्य करने की कोशिश करें। ऑफिस के काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। घर की व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी और परिवार वालों की पूरी मदद मिलेगी। संबंध अच्छे रहेंगे। मौजूदा मौसम से खुद को बचाएं। खांसी, जुकाम या एलर्जी होने की आशंका है।
वृष:
महिलाओं के लिए उपलब्धियों वाला दिन है। नई जानकारियां और अनुभव मिलेंगे। रुके कामों में तेजी आएगी। किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी में निवेश करना उचित रहेगा। किसी घनिष्ठ इंसान से जुड़ी अशुभ सूचना मिल सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या सुलझाने की कोशिश करें। हर मामलों में दूसरों पर भरोसा करने की बजाय सारे फैसले खुद लेने की कोशिश करें। किसी भी पार्टी से बिजनेस डील करते समय आत्मविश्वास बनाकर रखें। पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के मौके मिल सकते हैं। अनियमित दिनचर्या और खानपान से कब्ज, गैस की समस्या बढ़ सकती है। व्यवस्थित रहें और योगा, मेडिटेशन जरूर करें।
मिथुन:
दिन की शुरुआत शुभ काम से होगी। अपनी दिनचर्या के साथ देश-विदेश की जानकारियों पर भी ध्यान दें। अच्छा समाचार मिल सकता है। जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। इस अपने व्यवहार में इगो न आने दें। ओवरकॉन्फिडेंस में गलत फैसले ले सकते हैं। बच्चों को डांटने की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें। बिजनेस में काम करने के तरीके पहले की तरह ही रहेंगे। कार्यक्षेत्र की परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में अनुभवी की सलाह लेना उचित रहेगा। फाइनेंस में स्थिरता आएगी। अधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कमजोरी और थकान महसूस करेंगे। इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।
कर्क:
किसी खास वजह से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। इस यात्रा के सुखद नतीजे भी मिलेंगे। नजदीकी संबंधी घर आ सकते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद जरूर लें। परिवार में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। गुस्से या आवेश की बजाए धैर्य व शांति से समस्या का समाधान निकालें। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से भी व्यक्तिगत दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। साथी कर्मचारियों से चल रहा पुराना मतभेद दूर होगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बनेगी। लेनदेन में सावधान रहें। पारिवारिक व्यवस्था सुखद रहेगी। दोस्तों के साथ परिवारिक मेल मिलाप से खुशी मिलेगी। गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें। इसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
सिंह:
घर के बड़े लोगों की मदद और मार्गदर्शन से आप खास फैसले लेने में सहज महसूस होंगे। बातचीत से किसी मामले का समाधान मिल जाएगा। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। मौज मस्ती में समय बरबाद करने से कामों में रुकावटें आ सकती हैं। आलस्य खुद पर हावी न होने दें, क्योंकि ये समय मेहनत करने का है। फाइनेंस संबंधी किसी बात की चिंता हो सकती है। बिजनेस बढ़ाने के लिए किसी से साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका फैसला पॉजिटिव रहेगा। किसी भी गैर कानूनी काम में दिलचस्पी न लें, वरना आपकी इमेज बिगड़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक अधिकार मिल सकते हैं। परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बीता पाएंगे, लेकिन परिवार के लोगों के सामंजस्य से घर में सुखद माहौल रहेगा। ज्यादा काम होने से सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। नियमित रूप से योग और व्यायाम पर ध्यान दें।
कन्या:
सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी का या कोई रुका काम आज पूरा हो सकता है। सोसायटी से संबंधित विवादित मामले में आपका ऑफर माना जा सकता है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। अपनी चीजों को खुद संभालें। लापरवाही बिल्कुल न करें। किसी के साथ बातचीत करते समय गलत शब्द इस्तेमाल करने से विवाद हो सकता है। फैसले लेने में डांवाडोल स्थिति रहेगी। बिजनेस में कर्मचारियों के बीच राजनीति का माहौल रहेगा। वहां आपकी मौजूदगी बेहद जरूरी है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट पूरे होने प्रमोशन मिल सकता है। घर काम माहौल अच्छा रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है और पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। मौसम के विपरीत खानपान और दिनचर्या न रखें। नजला, जुखाम जैसी एलर्जी से परेशान रहेंगे। लापरवाही ना करें।
तुला:
अनुभवी और खास लोगों का सानिध्य मिलेगा। खास बातों पर बातचीत होगी। कोई खास काम सुचारु रुप से चलने से सुकून मिलेगा। सामाजिक और सोसायटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। खुद के विवेक से बातों को समझे और फैसले लें। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें, उनके द्वारा आपकी परेशानी का समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है। बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग संबंधी कामों में व्यस्तता के कारण काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थितियां अनुकूल रहेगी। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। फालतू प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। काम की वजह थसे थकान हो सकती है, हालांकि आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में कमी नहीं आएगी। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक:
परिवार के साथ सुख-सुविधाओं में सुखद समय बीतेगा। काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे। उचित सफलता मिलेगी। सामाजिक कामों में आपका योगदान रहेगा। किसी गलत फैसले के कारण पछताना पड़ेगा। बेहतर होगा कोई भी योजना या काम करते समय अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श जरूर करें। युवाओं का ध्यान गलत कामों में ज्यादा रहेगा। व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी फोन और कॉन्टैक्ट्स के जरीये गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में फाइलें और कागजी काम पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। घर परिवार में सुख-शांति रखने के लिए अपना सहयोग जरूर दें। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
थकान और तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। थोड़ा समय मनचाहे कामों के लिए भी निकालें।
धनु:
परिवार वालों के बीच आपकी उपस्थिति बनी रहने से समस्या हल हो सकती है। दैनिक कामों को आसानी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा और खास मुद्दों पर भी बातचीत होगी। आलस्य और तनाव खुद पर हावी न होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी योजनाओं और कामकाज को सीक्रेट रखें। कोई बाहरी इंसान इसका फायदा उठा सकता है। अपने सपने और महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए अनुकूल समय है। कोई रुका काम है तो आज दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाएं बनेंगी। नौकरी में दिक्कतें रहेंगी। एक्स्ट्रा समय भी देना पड़ सकता है।
वैवाहिक संबंधों में मधुरता रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंधों में भरोसा और सम्मान की भावना रखें। ज्यादा व्यस्तता से थकान और तनाव बना रहेगा। अच्छे से आराम करें। कुछ समय योगा और मेडिटेशन के लिए भी निकालें।
मकर:
दिन की शुरुआत में ही अच्छे से प्लानिंग कर लें। नई जिम्मेदारियां आप पर आएंगी और कामकाज को लेकर ज्यादा जिम्मेदारियां रहेंगी। आराम और मौज मस्ती की बजाय काम पर ध्यान दें।
दिखावे से बचें। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में अपने कामों में रुकावटें डाल देंगे। आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। कारोबार संबंधी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। कंसल्टेंसी कमीशन से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने टारगेट पूरा करने से मान सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में नजदीकियां आएंगी। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं। लापरवाही न करें, क्योंकि वर्तमान मौसम में अपना ध्यान रखना जरूरी है।
कुंभ:
आपने कुछ समय से जो लक्ष्य तय किया हुआ है, आज उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। संतान को भी उपलब्धि मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक आयोजन हो सकता है।
मैच्योरिटी से काम करें। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। कोई सपना अधूरा रहने से मन उदास हो सकता है। महंगा इलेक्ट्रॉनिक आइटम खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहे। बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे। इंफेक्शन और खांसी, जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं। ज्यादा भीड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें।
मीन:
घर में धार्मिक कार्य संबंधी गतिविधियां रहेंगी। जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ते की बात भी चल सकती है। ज्यादा आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सहजता और धैर्य से काम करने ठीक तरह पूरे हो जाएंगे। संतान की वजह से चिंता रहेगी। फालतू नकारात्मक उपाय करने से दूर रहें। मीडिया और कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है, इसलिए इस काम से जुड़े लोगों के संपर्क में ज्यादा रहें। ऑफिस में काम ज्यादा होने से व्यस्तता रहेगी। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में समय खराब करने की बजाए परिवार और बिजनेस पर ध्यान दें। सेहत अच्छी रहेगी। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

